Medical and health merta block

Medical and health merta block medical and health related all type program and knowledge sare to any person and good health ,good people

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर  स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित हुए स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकत...
12/11/2025

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित हुए स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सैनी ने निभाई चिकित्सक की भूमिका, शिविर में खुद जाँचा मरीजों का स्वास्थ्य

नागौर.

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में नागौर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर बुधवार को स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को निःशुल्क उपचार, जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जुगल किशोर सैनी ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाना और लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ अमित यादव व जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार इन शिविरों की तैयारी पूर्व में ही पूर्ण कर ली गई थी।

शिविरों में बड़ी संख्या में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने भाग लिया। सभी शिविर स्थलों पर आवश्यक दवाइयों एवं जांच उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। आने वाले रोगियों को निःशुल्क उपचार, दवाइयां और आवश्यक जांच की सुविधा दी गई।

शिविरों में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग एवं काउंसलिंग की गई। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संभावित लक्षण वाले रोगियों की जांच, प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप और शिशुओं का टीकाकरण भी किया गया।

नागौर जिला मुख्यालय पर पुराने अस्पताल परिसर स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयोजित शिविर का निरीक्षण सीएमएचओ डॉ. जुगल किशोर सैनी ने किया। यहां पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सैनी ने एक चिकित्सक की भूमिका निभाते हुए मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां दीं। डॉ. सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं बल्कि समाज को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सजग और जिम्मेदार बनाते हैं।

शिविरों में आमजन की व्यापक भागीदारी रही, जिससे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का यह आयोजन जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक बन गया।

---

नागौर जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार जी पुरोहित ने किया शिविर का निरीक्षण , मेड़ता उपखंड अधिकारी पूनम जी चोयल व ब्लॉक चिकित...
17/09/2025

नागौर जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार जी पुरोहित ने किया शिविर का निरीक्षण , मेड़ता उपखंड अधिकारी पूनम जी चोयल व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी आर के तंवर जी रहे मौजूद ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. अमित यादव ने किया राजकीय चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण नागौर के खींवसर तथा...
10/09/2025

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. अमित यादव ने किया राजकीय चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

नागौर के खींवसर तथा जायल व डीडवाना-कुचामन के मकराना की राजकीय अस्पतालों में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नागौर।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. अमित यादव ने बुधवार को नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. अमित यादव ने बुधवार सुबह डीडवाना-कुचामन जिले के राजकीय चिकित्सालय, मकराना का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नागौर जिले की खींवसर तथा जायल के राजकीय चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। मिशन निदेशक डाॅ. यादव ने राजकीय चिकित्सालयों का निरीक्षण करते हुए वहां नियुक्त मेडिकल स्टाॅफ को पूरे गणवेश में रहने, साफ-सफाई रखने, मरीजों के साथ सद्व्यवहार रखने तथा राज्य सरकार की ओर से संचालित जन स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिए जाने के निर्देश दिए। डाॅ. यादव ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों व मेडिकल स्टाॅफ को यह सीख भी दी कि राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा संस्थानों में मरीजों के लिए उपलब्ध संसाधनों का गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए पूर्ण उपयोग करें। लेबर रूम व ओटी रूम को निर्धारित मापदण्डों के अनुसार अत्यआधुनिक उपकरणों व सुविधाओं से पूर्ण रखें। डाॅ. यादव ने निरीक्षण के दौरान संबंधित चिकित्सा संस्थानों में वर्तमान चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ की जानकारी लेने के साथ-साथ ओपीडी व आईपीडी मरीजों, दवाईयों की उपलब्धता सहित राज्य सरकार की ओर से संचालित जन स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वितों की प्रगति रिपोर्ट भी ली और यहां सुविधाओं के विस्तार को लेकर निर्देश दिए। मिशन निदेशक के साथ निरीक्षण के दौरान इंडीग्रेटेड एम्बुलेस सेवाओं के राज्य नोडल अधिकारी डाॅ. महेश सचदेवा, नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जुगल किशोर सैनी, एनएचएम की भवन निर्माण शाखा के मुख्य अभियंता मुकेश शर्मा तथा अधीक्षण अभियंता पी.पी. जैन, मकराना, जायल व खींवसर के राजकीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे।

खींवसर में डायलिसिस सुविधा जल्द शुरू करने के निर्देश, नए अस्पताल भवन निर्माण को लेकर मंथन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेषक डाॅ. अमित यादव बुधवार दोपहर बाद खींवसर के जिला अस्पताल पहुंचे। मिशन निदेषक ने जिला अस्पताल में डायलिसिस कक्ष को देखा और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि यहां जल्द से जल्द कीडनी रोगियों के लिए डायलिसिस की सुविधा शुरू करने के निर्देष दिए। उन्होंने खींवसर के जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए वहां आपातकालीन इकाई, एक्स-रे रूम, प्रयोगशाला, ओपीडी रूम, पंजीकरण कक्ष, मेल वार्ड आॅपरेशन थियेटर में व्यवस्थाओं को देखा और इनमें गुणवत्तात्मक सुधार को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जुगल किशोर सैनी व प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रामजीत टाक को आवष्यक दिशा-निर्देश दिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. अमित यादव ने खींवसर में निर्धारित मापदण्डों के अनुसार जिला अस्पताल के नए भवन के लिए निर्धारित जगह को देखा और अस्पताल परिसर के नए प्रस्तावित मैप पर परियोजना निदेशक एनएचएम की भवन निर्माण शाखा के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता पी.पी. जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के साथ विचार-मंथन किया और इसके निर्माण को लेकर आगामी प्रक्रिया पर विचार मंथन किया। इस दौरान एनएचएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सोनी, बीसीएमओ खींवसर डाॅ. श्रीफल मीणा, एपिडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान सहित विभाग के जिला एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

20/07/2025
जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नागौर जिले को मिला अवार्ड राज्य स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान,...
11/07/2025

जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नागौर जिले को मिला अवार्ड

राज्य स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान, 11 लाख रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के नेतृत्व में टीम हेल्थ नागौर ने प्राप्त किया अवार्ड

जिले की गगराना पीएचसी का राज्य स्तर पर पहला स्थान

विश्व जनसंख्या दिवस पर जयपुर आरआई सेंटर में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय समारोह

नागौर.

विश्व जनसंख्या दिवस पर शुक्रवार को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया.विश्व जनसंख्या दिवस की इस साल 2025 की थीम ‘‘ मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही‘‘ रखी गई.
चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर रहे. राज्य स्तरीय समारोह में नागौर जिले को जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल करने पर प्रशस्ति पत्र एवं 11 लाख रूपए की पुरस्कार राशि का चैक प्रदान किया गया. इसी प्रकार नागौर जिले के ही राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गगराना को राज्य स्तर पर प्रथम आने पर प्रशस्ति पत्र तथा एक लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर सैनी ने बताया कि यह पुरस्कार नागौर के जिला कलेक्टर श्री अरुण कुमार पुरोहित के नेतृत्व में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर महेश वर्मा व अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शीशराम चौधरी ने राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से प्राप्त किया. यह पुरस्कार प्रदान करने वालों में एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ अमित यादव, निदेशक एड्स कंट्रोल प्रोग्राम आईएएस अधिकारी शाहीन अली, निदेशक जन स्वास्थ्य डॉक्टर रवि प्रकाश शर्मा व निदेशक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य डॉ मधु रतेश्वर भी मंच पर मौजूद रहे. नागौर जिले से जिला कलेक्टर के नेतृत्व में पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम हेल्थ नागौर में
राज्य में प्रथम रही गगराना पीएचसी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अलका, एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी मौजूद रहे.
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीशराम चौधरी ने बताया कि टीम हैल्थ नागौर ने जनसंख्या स्थायित्व से जुड़े इंडीकेटर्स परिवार कल्याण कार्यक्रम की गतिविधियां जैसे दो बच्चों पर नसबंदी, पुरूष एवं महिला नसबंदी, पीपीआईयूसीडी, अंतरा, ओपी यूजर्स, सीसी यूजर, आईयूसीडी सरीखे इंडीकेटर्स पर नागौर जिले की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल से लेकर सब सेंटर तक बेहत्तरीय कार्य किया है। इसके अतिरिक्त जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र से जुड़े इंडिकेटर में शामिल मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम, रिकॉर्ड संधारण एवं जन्म मृत्यु पंजीकरण के कार्य में भी टीम हेल्थ नागौर ने उत्कृष्ट कार्य किया है.

कैम्प में खीवसर विधायक रेवंतराम जी डांगा , सम्भागीय आयुक्त के साथ मेड़ता उपखंड अधिकारी जी ने की कैंप में शिरकत
06/07/2025

कैम्प में खीवसर विधायक रेवंतराम जी डांगा , सम्भागीय आयुक्त के साथ मेड़ता उपखंड अधिकारी जी ने की कैंप में शिरकत

अंत्योदय पखवाड़ा शिविर का आयोजन
28/06/2025

अंत्योदय पखवाड़ा शिविर का आयोजन

उच्च रक्तचाप स्क्रीनिंग को लेकर संचालित विशेष अभियान को सफल बनाएं-  डॉ. जुगल किशोर सैनीमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिक...
23/05/2025

उच्च रक्तचाप स्क्रीनिंग को लेकर संचालित विशेष अभियान को सफल बनाएं- डॉ. जुगल किशोर सैनी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने ली मुंडवा ब्लॉक की बैठक, चिकित्सा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नागौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर सैनी ने शुक्रवार को जिले के मूंडवा ब्लॉक की समीक्षा बैठक ली.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सैनी ने कहा कि विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर हाल ही में शुरू किए गए विशेष जागरूकता अभियान को धरातलीय स्तर पर सफल बनाना है। इस अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति की हैल्थ स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें उच्च रक्तचाप से बचाव एवं उपचार को लेकर जागरूक करना चाहिए।

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश सिरोही द्वारा प्रस्तुत की गई मुंडवा ब्लॉक की हैल्थ इंडीकेटर्स की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर सैनी ने एनपी-एनसीडी प्रोग्राम के तहत उच्च रक्तचाप को लेकर संचालित विशेष जागरूकता अभियान के सभी इंडीकेटर्स पर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने इसके तहत समस्त राजकीय चिकित्सा संस्थानों में आमजन के रक्तचाप की जांच करने, उच्च रक्तचाप के कारण होने वाली शारीरिक परेशानियों और इस स्थिति से बचने के उपायों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उच्च रक्तचाप से बचाव को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह की गतिविधियां करने के निर्देश भी दिए गए. उन्होंने कहा कि कि हीट वैव से बचाव को लेकर राज्य सरकार की ओर से गाइड लाइन के मुताबिक प्रबंध किए जाएं। इसके साथ-साथ समस्त चिकित्सा संस्थानों में हीट वैव से ग्रसित मरीजों के उपचार में आवश्यक दवाईयां व ओ.आर.एस पैकेट उपलब्ध हो और चिकित्सकीय स्टॉफ उनके उपचार हेतू हर समय तैयार रहें।
डॉ. सैनी ने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड से होने वाले फायदों तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मां वाउचर योजना तथा लाडो प्रोत्साहन योजना का व्यापक प्रचार-प्रचार किया जाए ताकि हर पात्र व्यक्ति इनका लाभ उठा सके।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा के बाद डॉ सैनी ने सब सेंटर लेवल पर एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़ाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर उप जिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल स्तर तक संस्थागत प्रसव को और अधिक बढ़ावा देने, नियमित टीकाकरण का लाभ सभी शिशुओं को प्रदान करने, पीएमएसएमए अभियान तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम के निर्धारित टारगेट पूरे करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में पेशेंट वाउचर का बैकलॉग पूरा किया जाए। सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर एमएनडीवाई के तहत निर्धारित मात्रा में दवाइयां एवं एमएनजेवाई के तहत निर्धारित संख्या में जांचों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि ई औषधि सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सभी चिकित्सा संस्थान नियमित रूप से करें।

बैठक में एनएचएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सोनी, एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान, एफसीएलओ सादिक त्यागी व आरआई कोऑर्डिनेटर जाकिर हुसैन ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला स्तर से एनएचएम के जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमंत उज्जवल, आरसीएचओ कार्यालय से वरिष्ठ सहायक ईश्वर सिंह शेखावत व सीएमएचओ कार्यालय से वरिष्ठ सहायक मोहित तंवर व मुंडवा ब्लॉक के ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सेवग सहित मुंडवा ब्लॉक के चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एलएचवी, सीएचओ व एएनएम मौजूद रहे.

खाखड़की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
23/05/2025

खाखड़की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

उच्च रक्तचाप स्क्रीनिंग को लेकर विशेष अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग होः-  रविन्द्र कुमारजिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिक...
20/05/2025

उच्च रक्तचाप स्क्रीनिंग को लेकर विशेष अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग होः- रविन्द्र कुमार

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

चिकित्सा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नागौर।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर हाल ही में शुरू किए गए विशेष जागरूकता अभियान को धरातलीय स्तर पर सफल बनाना है। इसे लेकर 30 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति की हैल्थ स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें उच्च रक्तचाप से बचाव एवं उपचार को लेकर जागरूक करना चाहिए। यह निर्देश जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र कमार ने दिए।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी द्वारा श्लाइड प्रजेंटेशन पर प्रस्तुत की गई नागौर जिले की हैल्थ इंडीकेटर्स की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने एनपी-एनसीडी प्रोग्राम के तहत उच्च रक्तचाप को लेकर संचालित विशेष जागरूकता अभियान के सभी इंडीकेटर्स पर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने इसके तहत जिले के समस्त राजकीय चिकित्सा संस्थानों में आमजन के रक्तचाप की जांच करने, उच्च रक्तचाप के कारण होने वाली शारीरिक परेशानियों और इस स्थिति से बचने के उपायों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उच्च रक्तचाप से बचाव को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह की गतिविधियां करने के निर्देश भी दिए गए.
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने निर्देश दिए कि इस अभियान के तहत उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग के साथ-साथ 30 वर्ष से अधिक आयु वाले समस्त आमजन में मधुमेह की जांच भी की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अभियान की माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग की जाए, इसके लिए निर्धारत गाइडलाइन की पालना की जाए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने निर्देश दिए कि हीट वैव से बचाव को लेकर राज्य सरकार की ओर से गाइड लाइन के मुताबिक प्रबंध किए जाएं। इसके तहत जिले के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में निर्धारित संख्या में हीट वैव की जकड़न में आए मरीजों के उपचार के लिए बैड आरक्षित रखें। चिकित्सा संस्थानोें में हीट वैव से बचने के लिए माकूल व्यवस्थाएं रहें।
उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि राजकीय चिकित्सा संस्थानों में एसी, कूलर व पंखों तथा पेयजल के लिए वाटर कूलर चालू सही स्थिति में काम कर रहे है। समस्त चिकित्सा संस्थानों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। इसके साथ-साथ समस्त चिकित्सा संस्थानों में हीट वैव से ग्रसित मरीजों के उपचार में आवश्यक दवाईयां व ओ.आर.एस पैकेट उपलब्ध हो और चिकित्सकीय स्टॉफ उनके उपचार हेतू हर समय तैयार रहें।
उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड से होने वाले फायदों तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मां वाउचर योजना तथा लाडो प्रोत्साहन योजना का व्यापक प्रचार-प्रचार किया जाए ताकि हर पात्र व्यक्ति इनका लाभ उठा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों की प्रगति रिपोर्ट ली और इनमें स्वास्थ्य सेवाओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पात्र लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सा संस्थान में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से लेकर पूरा चिकित्सकीय स्टॉफ पूरी लगन के साथ सेवाएं दें और अपने कार्यस्थल पर सभी हैल्थ प्रोटोकॉल पूरे रखें।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा के बाद रविन्द्र कुमार ने सब सेंटर लेवल पर एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़ाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर उप जिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल स्तर तक संस्थागत प्रसव को और अधिक बढ़ावा देने, नियमित टीकाकरण का लाभ सभी शिशुओं को प्रदान करने, पीएमएसएमए अभियान तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम के निर्धारित टारगेट पूरे करने के निर्देश दिए।

रविंद्र कुमार ने निर्देश दिए कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण की एंट्री यूविन एप पर आवश्यक रूप से की जाए। जिला औषधि भंडार प्रभारी डॉक्टर राजेश पाराशर द्वारा निशुल्क दवा एवं निशुल्क जांच सुविधाओं से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में पेशेंट वाउचर का बैकलॉग पूरा किया जाए। सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर एमएनडीवाई के तहत निर्धारित मात्रा में दवाइयां एवं एमएनजेवाई के तहत निर्धारित संख्या में जांचों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि ई औषधि सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सभी चिकित्सा संस्थान नियमित रूप से करें।

जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. श्रवण राव द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने निर्देश दिए कि उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर बलगम की जांच हेतु सैंपल लिए जाएं और समय रहते मरीजों की पहचान कर उन्हें सुचारू उपचार दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निक्षय पोर्टल पर सभी क्षय रोगियों का डाटा अपडेट रहे। बैठक में पंडित जेएलएन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. अग्रवाल, एनएचएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सोनी, एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान ने भी विचार व्यक्त किए।

बैठक में नागौर व जायल के बीसीएमओ डॉ. रतनाराम बिड़ियासर, डेगाना के बीसीएमओ डॉ. आरके सारण, मेड़ता के बीसीएमओ डॉ. आरके तंवर, मूंडवा के बीसीएमओ डॉ. राकेश सिरोही, रियांबड़ी के बीसीएमओ डॉ. चैना राम, एनएचएम के जिला लेखा प्रबंधक जीवन पाल, एनयूएचएम के डीपीएम डॉक्टर चंद्र सिंह शेखावत, मां योजना के डीपीसी सुनील भादू व एफसीएलओ सादिक त्यागी सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

Address

110 Jyoti Nager
Merta City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Medical and health merta block posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category