राजीव दीक्षित आयुर्वेदा

  • Home
  • India
  • Mohali
  • राजीव दीक्षित आयुर्वेदा

राजीव दीक्षित आयुर्वेदा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from राजीव दीक्षित आयुर्वेदा, Hospital, Shail Ayurveda, office no 154 Sector 65 mohali, Mohali.

10/09/2018
कभी भी भूलकर न खाए ऐसा आलू, वरना परिणाम बहुत बुरे होंगे, जाने और शेयर मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य की बहुत महत्वता है. इ...
06/09/2018

कभी भी भूलकर न खाए ऐसा आलू, वरना परिणाम बहुत बुरे होंगे, जाने और शेयर

मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य की बहुत महत्वता है. इसके लिए हमें अच्छा और पाचक भोजन करने की भी सलाह दी जाती है. सरकार ने भी बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर उनकी एक्सपायरी यानी कि इस्तेमाल की अंतिम तिथि को लिखना उत्पादकों के लिए अनिवार्य किया हुआ है. फिर भी कई वस्तुएंं ऐसी होतीं हैं जिनकी एक्सपायरी जाने बिना ही हम उनका सेवन कर लेते है. इसका कारण होता है कि उनपर एक्सपायरी डेट नहीं लिखी है।

इन वस्तुओं को देखकर लें

कुछ वस्तुओं पर एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती है. जैसे की फल और सब्जियां. जब हम एक्सपायर्ड चीजों को गलती से खा लेते हैं, तो बीमार भी पड़ जाते हैं.
इसलिए चीजों को ताजा ही खाना चाहिए. मिसाल के तौर पर, कई बार आपकी रसोई में आलू के साथ हरे आलू भी मौजूद होते हैं और आप इन्हें खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं, इन्हें खाना जहर खाने समान है

क्यों नहीं खाना चाहिए ऐसे आलू

अगर आप भी हरे आलू का सेवन कर लेते है. तो सावधान हो जाइए. अक्सर देखा गया है कि जब आलू बाहर से हरे हो जाते हैं तो लोग उसका छिलका उतारकर अंदर वाला हिस्सा खा लेते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि जब आलू हरा हो जाता है तो उसमें क्लोरोफिल बनने लगता है. क्लोरोफिल से फिर सोलुनिन नाम का एक टॉक्सिन बनने लगता है.
अगर कोई इस इन्फेक्टेड आलू को खा लेता है तो उसका जी मचलने लगता है और पेट खराब होने के चांसेज भी बढ़ जाते हैं. साथ ही आप बीमार भी पड़ सकते हैं.

क्यों बदल जाता है आलू का रंग?

अगर बात की जाय की आलू का रंग कैसे बदल जाता है तो बता दें कि जब इन पर लाइट पड़ती है या इन्हें बहुत ही ज्यादा गरम या ठंडे तापमान में रखा जाता है तो ये हरे रंग के हो जाते हैं. साथ ही ये बीमार करने वाले आलू भी बन जाते हैं.

इससे ज़िद्दी से ज़िद्दी और पुरानी से पुरानी क़ब्ज़ जड़ से ख़त्म हो जाती है, सुबह पेट ऐसा साफ़ होगा की कोना-कोना चकाचक हो...
06/09/2018

इससे ज़िद्दी से ज़िद्दी और पुरानी से पुरानी क़ब्ज़ जड़ से ख़त्म हो जाती है, सुबह पेट ऐसा साफ़ होगा की कोना-कोना चकाचक हो जाएगा

क़ब्ज़ क्या है ?
कब्ज से मतलब है, कि मल-त्याग न होना, मल-त्याग कम होना, मल में गांठें निकलना, लगातार पेट साफ न होना, रोजाना टट्टी नहीं जाना, भोजन पचने के बाद पैदा मल पूर्ण रूप से साफ न होना, मल त्यागने के बाद पेट हल्का और साफ न होना आदि को कब्ज कहते हैं।
कब्ज की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है यह छोटे से लेकर बड़े तक किसी को भी और कभी भी हो सकती है कब्ज एक ऐसी समस्या है अगर इससे छुटकारा नहीं पाया गया तो बहुत पेट में दर्द होता है तकलीफ होती है और यह असहनीय दर्द भी हो जाता है। कब्ज का इलाज आज हम आपको बताएंगे कि कब्ज का इलाज कैसे करें कब्ज एक आम समस्या बन गई है यह हर व्यक्ति को परेशान करती है जब किसी व्यक्ति का खाना पूरी तरह से पच नहीं पाता है तो उसे गैस की समस्या हो जाती है और गैस की समस्या होने पर ही कब्ज़ा का होना संभव होता है।

क़ब्ज़ होने के कारण :

खानपान सम्बंधी गलत आदतें जैसे- समय पर भोजन न करना, बासी और अधिक चिकनाई वाला भोजन, मैदा आदि से बनाया गया मांसाहारी भोजन, भोजन में फाइबर की कमी, अधिक भारी भोजन अधिक खाना, शौच को रोकने की आदत, शारीरिक श्रम न करना, विश्राम की कमी, मानसिक तनाव (टेंशन), आंतों का कमजोर होना, पानी की कमी, गंदगी में रहना, मादक द्रव्यों का सेवन, एलोपैथी दवाइयों के दुष्प्रभाव के कारण, भोजन के साथ अधिक पानी पीने, मिर्च-मसालेदार तथा तले हुए पदार्थ जैसे-पूरी-कचौड़ी, नमकीन, चाट-पकौड़े खाने, अधिक गुस्सा, दु:ख आलस्य आदि कारणों से कब्ज हो जाती है।

कब्ज के कुछ और भी कारण होते हैं जैसे कि हमारा खाने का सही ढंग से ना पचना खाना खाने के बाद बैठ जाना हल्का ना टहलना आदि कारण हो सकते हैं कब्ज को दूर करने के लिए हम यहां पर कुछ उपाय बता रहे हैं जिनको प्रयोग करके आप अपनी कब्ज को दूर कर सकते हैं।

क़ब्ज़ और पेट संबंधी समस्याओं के लिए चमत्कारी और सबसे उत्तम चूर्ण तैयार करना :

एक किलो छोटी हरड़ लेकर उसे छाछ में भिगो दें 24 घण्टे बाद हरड़ को छाछ से निकालकर सूखा ले और पीसकर पाउडर बना ले। शाम को सोते समय 4 ग्राम की मात्रा में घड़े (मिट्टी का मटका) के पानी के साथ ले। ये कठिन से कठिन और पुरानी से पुरानी क़ब्ज़ तथा पेट के सभी रोगों के लिए सबसे उत्तम औषधि है ।
अगर थोड़ी मेहनत और कर सके तो हरड़ के पाउडर को अरंडी के तेल में हल्का सा भून लें तो ये दुगना गुणकारी पाउडर तैयार हो जाएगा।

जिनको ज्यादा कब्ज की समस्या रहती है वो तली हुई चीजें गरिष्ठ भोजन ना ले । ज्यादा फाइबर वाली चीजें प्रयोग करे आटा पिसवाते समय कनक में 2-4 किलो चने मिक्स करके पिसवाएं । पेट की समस्याओं से हमेशा बचे रहेंगे ।

क़ब्ज़ से बचने के लिए कैसा भोजन करे :
दालों में मूंग और मसूर की दालें, सब्जियों में कम से कम मिर्च-मसालें डालकर परवल, तोरई, टिण्डा, लौकी, आलू, शलजम, पालक और मेथी आदि को खा सकते हैं। आधे से ज्यादा चोकर मिलाकर गेहूं तथा जौ की रोटी खाएं। भूख से एक रोटी कम खाएं।

अमरूद, आम, आंवला, अंगूर, अंजीर, आलूचा, किशमिश, खूबानी और आलूबुखारा, चकोतरा और संतरे, खरबूजा, खीरा, टमाटर, नींबू, बंदगोभी, गाजर, पपीता, जामुन, नाशपाती, नींबू, बेल, मुसम्मी, सेब आदि फलों का सेवन करें।
दिन भर में 6-7 गिलास पानी अवश्य पीयें। मूंग की दाल की खिचड़ी खायें। फाइबर से बने खाने की चीजें का अधिक मात्रा में सेवन करें, जैसे- फजियां, ब्रैन (गेहूं, चावल और जई आदि का छिलका), पत्ते वाली सब्जियां, अगार, कुटी हुई जई, चाइनाग्रास और ईसबगोल आदि को कब्ज से परेशान रोगी को खाने में देना चाहिए।

सफ़ेद दाढ़ी और मूंछ के बालों को काला करने के घरेलू upaye कुछ व्यक्तियों के समय से पहले ही दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद हो जा...
06/09/2018

सफ़ेद दाढ़ी और मूंछ के बालों को काला करने के घरेलू upaye

कुछ व्यक्तियों के समय से पहले ही दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद हो जाते हैं. जिसके कारण उन्हें कई स्थानों में अपने ही उम्र के लोगों के साथ या दोस्तों के साथ खड़े होने में श्रम महसूस होती हैं। दाढ़ी या मूंछ के बालों का रंग जल्द सफ़ेद हो जाने के पीछे भी बहुत से कारण हैं। जिनका विश्लेषण नीचे किया गया हैं।

उम्र बढ़ने के साथ मूंछों में सफेद बाल की वृद्धि होने लगती है। और जब आप वृद्ध हो जाते हैं तो शरीर से मेलेनिन भी कम होने लगता है। मेलेनिन एक रंग है जो आपके बालों को सही रंग देने में मदद करता है। लेकिन जब मेलेनिन कम हो जाता है तो बाल सफ़ेद दिखने लगते हैं। मेलनिन के मात्रा कम होने के कारण मूछ और दाढ़ी के बाल सफेद होने लगते है मेलनिन ऐसा तत्व है जो आपके बालों और त्वचा के रंग को सही रखने में मदद करता है लेकिन उम्र के साथ शरीर में मेलनिन की मात्र कम होने के कारण बालों और त्वचा का रंग फीका पड़ने लगता है।

दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली लगभग सभी चीजों में रसायनों का उपयोग किसी ना किसी अनुपात में मनुष्य अपने फायदों के लिए कर रहा है, इसका मूल कारण है अधिक लाभ कामना। लेकिन आम जनता को इसका कुप्रभाव भुगतना पड़ता है। रासायनिक मानव शरीर को अलग-अलग तरीकों से हानियां पहुंचता है, इस कारण से सफेद बाल और सफेद दाढ़ी वर्तमान में 60-70% युवाओ की मुख्य समस्या बन गया हैं।
सफेद बाल और दाढ़ी आने के 3 मुख्य कारण
सफेद दाढ़ी की समस्या हार्मोन और पैतृक कारणों के कारण भी हो सकती है, इसका मतलब है कि आपके पिताजी-दादाजी को यह समस्या रही होगी।

एक खोज के मुताबिक, जो लोग अधिक तनावपूर्ण और गुस्से में रहते हैं, उनके बाल भी युवा उम्र में सफेद होते हैं।
जो लोग अत्यधिक धूम्रपान और अल्कोहल सेवन करते हैं वे जल्द ही उम्र बढ़ने लगते हैं, इसलिए इन चीजों से बचें
यदि किसी व्यक्ति की उम्र 25 या 27 वर्ष हैं और उसकी दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद हो गये हैं तो इसका प्रमुख कारण उस व्यक्ति का अधिक मानसिक तनाव लेना, हर समय चिंताओं से घिरे रहना, हर चीज के बारे में गहराई से सोचना हो सकता हैं।
कुछ लोगों के दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद पैतृक प्रभाव के कारण भी हो सकते हैं।

जो व्यक्ति अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं उन व्यक्तियों की दाढ़ी और मूंछ के बाल नशीले पदार्थ का सेवन करने की वजह से सफेद हो जाते हैं।

यदि आप अपने दैनिक आहार में अधिक गर्मी उत्पन्न करने वाले पदार्थों का सेवन करते हैं.तो भी आपकी दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद हो सकते हैं।

सफेद बाल और दाढ़ी को नष्ट करने के लिए 6 घरेलू उपचार
फिटकिरी और नारियल तेल : फिटकिरी से सफ़ेद बाल हटाएं यह सच है कि सफ़ेद बालों को कई तरह से काला किया जा सकता है हालांकि इस कारगर घरेलू उपाय पर भरोसा किया जाता है जो बाल सफेद होने से बचा सकते हैं। सफेद बालों के इलाज के लिए आप फिटकिरी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले फिटकिरी का महीन पाउडर तैयार कर लें। फिर एक कटोरी में आधा चम्मच फिटकिरी पाउडर और 1 चम्मच नारियल तेल को अच्छी तरह से मिलाएं। मिश्रण तैयार होने के बाद, उसे प्रभावित स्थान पर लगाएं और 1 घंटा के लिए वैसे ही छोड़ दे। इसका एक सप्ताह तक लगातार इस्तेमाल करें। आप देखेंगे की कुछ ही दिनो में आपको इसके सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे।

फिटकरी और गुलाबजल : जब मानव शरीर में मेलेनिन की कमी होती है, तो सफेद दाढ़ी और बाल बढ़ते हैं, इसलिए थोड़ी सी फिटकिरी में गुलाब जल को मिलाकर, जब दाढ़ी के बाल काटना शुरू करे उस वक़्त या दाढ़ी रखने का शोक है तो उन बालो पर इस मिश्रण को लगाने से जल्द ही सफेद बाल काले हो जाते है।

नारियल का तेल और कड़ी पत्ता : दाढ़ी और मूछ के सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए कुछ कड़ी पत्ते ले और इन्हे नारियल के तेल में डालकर उबाल ले तेल में पत्तो को उबालने के बाद उसे उतारकर ठंडा कर ले और फिर इस तेल से अपनी दाढ़ी और मूछो की मालिश करें इस तेल का प्रयोग आप अपने सिर के बालों को काला करने के लिए भी कर सकते है इस तेल से मालिश करने से आपके सफेद बाल कुछ ही दिनों में काले हो जायंगे।

इसकी सिर्फ 1 चम्मच 2 दिनों में फटी ऐड़ी भरे तो बालो में रूसी मिटाये➡ कपूर तेल (Camphor Oil) :कपूर का प्रयोग हर घर में पूज...
06/09/2018

इसकी सिर्फ 1 चम्मच 2 दिनों में फटी ऐड़ी भरे तो बालो में रूसी मिटाये

➡ कपूर तेल (Camphor Oil) :
कपूर का प्रयोग हर घर में पूजा-पाठ के लिये किया जाता है। कपूर या फिर कपूर का तेल बालों तथा त्वचा के रोगों के लिये काफी अच्छा माना जाता है। यह जले कटे निशान को भी ठीक करता है। आयुर्वेदा में भी कपूर के तेल का प्रयोग काफी ज्यादा किया जाता है। कपूर घर में आसानी से पाया जाता है इसलिये आप इसे आराम से प्रयोग कर सकती हैं। पुरानी जोड़ों और दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए कपूर उपयोगी औषधि है।

➡ कपूर का तेल बनाने की विधि :
कपूर का तेल बनाना बहुत आसान है। वैसे तो यह बाजार में कैंफर ऑयल के नाम से बिकता ही है, लेकिन आप घर पर ही इसे तैयार करना चाहते हैं तो नारियल तेल में कपूर के टुकड़े डालकर एक एयर टाइट डिब्बे में बंद कर दें।

➡ आइये जानते हैं कपूर का बहुमूल्य प्रयोग और उसके फायदों के बारे में :
मुंहासे रोके : एक्ने, पिंपल और फिर उनके दाग, काफी आम सी समस्या है। कपूर का तेल चेहरे पर लगाने से मुंहासों में कमी आती है तथा उनके दाग भी धीरे धीरे कम होने लगते हैं। इसके अलावा कपूर हर तरह के त्वचा रोग को ठीक करने में भी मदद करता है।

घाव और जलन के निशान मिटाए : अगर हाथा आग से जल गया है या फिर उस पर खरोच आदि आ गई है तो भी कपूर सहायक है। थोड़ा सा कपूर थोड़े से पानी में मिला कर प्रभावित स्थान पर लगा लें। ऐसा कुछ दिनों के लिये करें और देखें कि दाग कैसे गायब हो जाता है।

तिल का तेल (Sesame Oil) बालों को 7 दिनो में नया जीवन देता है तो फटी एड़ियों को भरता है, एक्ज़िमा को मिटाता है, इसके ऐसे ही 20 अद्भुत फ़ायदे जाने

एड़ी दर्द (Heel Pain) के कारण और सबसे बेस्ट घरेलु उपाय जो आपको देंगे तुरंत राहत, जरूर पढ़े और शेयर करे
फटी एड़ियों के लिये : कपूर फटी एडियों की दरार को मुलायम बना कर उन्हें भर देता है। गरम पानी में थोड़ा सा कपूर डाल कर, उसमें पैर भिगोने के बाद स्क्रब करें और ऐसा ही कुछ दिनों तक करें। इसके बाद एडियों पर अच्छी क्रीम लगा लें।

स्किन रैश और लालिमा दूर करे : अगर आपकी त्वचा पर हर दिन लाल रंग के चकत्ते दिखाई देते हैं, तो उसे ठीक करने के लिये कपूर को थोड़े से पानी में मिला कर पेस्ट बनाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा कई दिनों तक करें। धीरे धीरे आपको रिजल्ट दिखने लगेगा।

बालों के लिये : कपूर बालों के लिये भी अच्छा माना जाता है। कपूर के तेल को सुगन्धित तेल के साथ मिक्स कर के सिर पर लगाने से बाल दुबारा उग आते हैं और तवान भी कम हो जाता है। यह बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। आप चाहें तो तेल में अंडा या दही मिला कर सिर में लगा सकती हैं, फिर एक घंटे के बाद बालों को धो सकती हैं।

बालों को झड़ने से रोके : कपूर के तेल से नियमित रूप से सिर की मसाज करने से बालों का झड़ना रूक जाता है।

Darth Khate hona
31/08/2018

Darth Khate hona

Anne apart looking samje
31/08/2018

Anne apart looking samje

Bardstown me Kayla so jayda panic piye
31/08/2018

Bardstown me Kayla so jayda panic piye

Kjrabjuja Kane keep faide
31/08/2018

Kjrabjuja Kane keep faide

Ankho ki dhekbhal ke upaye
27/08/2018

Ankho ki dhekbhal ke upaye

Dhood se Badia kuch nhi
27/08/2018

Dhood se Badia kuch nhi

Haldi ke food ke faide
27/08/2018

Haldi ke food ke faide

Address

Shail Ayurveda, Office No 154 Sector 65 Mohali
Mohali
160062

Telephone

9815655435

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राजीव दीक्षित आयुर्वेदा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category