NAYI SOCH NAYI RAAH

NAYI SOCH NAYI RAAH Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NAYI SOCH NAYI RAAH, Massage School, Rajkot, Morbi.

नई सोच की दुनिया में आपका स्वागत है,

यह पेज केवल ज्ञान नहीं, सोच बदलने की कोशिश है,
यहाँ शब्द नहीं, अनुभव साझा होते हैं,
यहाँ धर्म नहीं, चेतना की बात होती है,

अगर आप नया नजरिया चाहते हैं,
तो मेरे पेज को जरूर फॉलो करें
और अपने जीवन को बनाएं और भी सुंदर.

30/01/2026

बिना पानी और बिना साँस लिए जीकर दिखाओ, फिर पता चलेगा कि प्रकृति क्या है.
🔆

हम अक्सर सोचते हैं कि
मनुष्य सबसे शक्तिशाली है,
विज्ञान से सब सम्भव है,
टेक्नोलॉजी से हर सीमा टूट सकती है,
लेकिन यह बात हमें अचानक ज़मीन पर उतार देती है,

बिना पानी — जीवन सम्भव नहीं,
बिना साँस — एक पल भी नहीं,

यानि जीवन की सबसे बुनियादी ज़रूरतें
हमारे बस में नहीं हैं
हम पैसा बना सकते हैं,
मकान बना सकते हैं,
शहर बसा सकते हैं
पर एक साँस नहीं बना सकते,

हम कहते हैं
मैंने ये कर लिया, मैंने वो बना लिया
लेकिन सच यह है कि
जब तक प्रकृति साथ है,
तब तक ही हमारा सामर्थ्य है,

गीता की दृष्टि से देखें तो
यह बात सीधे पराधीनता और अहंकार को तोड़ती है,
श्रीकृष्ण कहते हैं
मनुष्य कर्ता होने का भ्रम पालता है,
पर वास्तव में सब कर्म
प्रकृति के गुणों से ही होते हैं,

हम स्वतंत्र नहीं हैं, जितना हम समझते हैं,
हम मालिक नहीं हैं, जितना हम मान लेते हैं,
हम प्रकृति से ऊपर नहीं, उसी के भीतर हैं,

अगर सच में अपने आपको
सबसे बड़ा समझते हो,
तो पहले प्रकृति की एक छोटी-सी शर्त पूरी करके दिखाओ,

बिना पानी
और बिना साँस लिए
जीकर दिखाओ.
🙏






















Patel
Jignesh Patel

26/01/2026

अपनी तरह बनो बाकी सब तरह के लोग पहले ही बन चुके है.
🔆























NAYI SOCH NAYI RAAH

धर्म का स्वाद प्याज ओर लहसुन नहीं खाने से नहीं, मनकी सफाई से आता है.🔆प्याज ओर लहसुन नहीं खाने से कोई पवित्र नहीं हो जाता...
25/01/2026

धर्म का स्वाद प्याज ओर लहसुन नहीं खाने से नहीं, मनकी सफाई से आता है.
🔆

प्याज ओर लहसुन नहीं खाने से कोई पवित्र नहीं हो जाता, ओर दिनभर मंदिर में घूमने से माथे पे चंदन लगा ने से क्या होगा, जब तुम्हारे मन में ईर्षा, लोभ ओर छल भरा हो,

फिर कहते हो में सात्विक हूं, अगर मन गंदा है तो भोजन क्या सुधारेगा, सच्चा धर्म तो वहां है जहां करुणा, प्रेम ओर सच्चाई बसती है,

प्याज ओर लहसुन खाने से धर्म नहीं टूटता, झूठ बोलने से, नफरत फैलाने से ओर
घमंड करने से जरूर टूट जाता है,

धर्म थाली में नहीं, सोच और व्यवहार में होता है, सच्ची पवित्रता मन की होती है, पेट की नहीं, थाली की सफाई से नहीं दिल की सफाई से मोक्ष मिलता है,

धर्म बाहर से नहीं भीतर से जिया जाता है, जिस दिन ये समझ आ गया उस दिन इंसान सच में सात्विक हो जाएगा.
🙏






















NAYI SOCH NAYI RAAH

23/01/2026

धर्म का स्वाद प्याज ओर लहसुन नहीं खाने से नहीं, मनकी सफाई से आता है.
🔆
बाहर सब है झमेला रे, जो खोजे दिल के भीतर प्रभु को.
























NAYI SOCH NAYI RAAH

मकरसंक्रांति उत्सव नहीं, एक चेतावनी है या तो ऊपर उठो, या इतिहास बन जाओ.🔆संक्रांति बाहर नहीं भीतर घटती है, जो जगा वह आगे ...
13/01/2026

मकरसंक्रांति उत्सव नहीं, एक चेतावनी है या तो ऊपर उठो, या इतिहास बन जाओ.
🔆

संक्रांति बाहर नहीं भीतर घटती है, जो जगा वह आगे बढ़ेगा, जो आदतों में फंसा रहा वह भीड़ बन जाएगा,

ऊपर उठना पद या पैसा नहीं, सोच को सीमाओं से मुक्त करना है, डर से बाहर निकलना और स्वयं के लिए खड़ा होना,

पतंग केवल खेल नहीं, एक संदेश है जब हवा विपरीत हो तभी पतंग ऊपर जाती है, संघर्ष से भागो मत उसे साधो, जो डोर संभालता है वही ऊँचाई तय करता है,

इतिहास वही बनता है, जो समय पर नहीं बदला, जो भीतर नहीं बदला उसके लिए
हर मकरसंक्रांति सिर्फ़ कैलेंडर की एक तारीख है.
🙏

#मकरसंक्रांति #चेतना



































NAYI SOCH NAYI RAAH

11/01/2026

मकरसंक्रांति उत्सव नहीं, एक चेतावनी है या तो ऊपर उठो, या इतिहास बन जाओ.
🔆



#मकरसंक्रांति #चेतना



































NAYI SOCH NAYI RAAH

रिश्ते निभाने के लिए बुद्धि नहीं दिल की शुद्धि होनी चाहिए.🔆रिश्तों को बनाए रखने के लिए सिर्फ बुद्धि और समझदारी की जरूरत ...
10/01/2026

रिश्ते निभाने के लिए बुद्धि नहीं दिल की शुद्धि होनी चाहिए.
🔆

रिश्तों को बनाए रखने के लिए सिर्फ बुद्धि और समझदारी की जरूरत नहीं है बल्कि दिल की शुद्धि और भावनाओं की जरूरत है,

जब हम जरूरत से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं तो हम अपने आप को दूसरों से श्रेष्ठ महसूस करने लगते हैं ओर अहंकारी बन जाते है,

हम अपने विचारों और राय को बदलने के लिए तैयार नहीं होते हमें लगता है कि हम हमेशा सही होते हैं ओर दूसरों पर अविश्वास करते है ओर उनकी भावनाओं को समझ नहीं पाते जिससे रिश्ते बिगड़ सकते है,

हमे रिश्तों में अपने दिल को साफ और शुद्ध रखके निस्वार्थ भाव से प्यार, सम्मान,
ईमानदारी और सच्चाई से रिश्ते बनाए रखना चाहिए.
🙏





























08/01/2026

रिश्ते निभाने के लिए बुद्धि नहीं, दिल की शुद्धि होनी चाहिए.
🔆



#मतलब के सब रिश्ते नाते मतलब के सब यार,
ke sab rishte naate matalab ke sab yaar,













゚viralシfypシ゚viralシ
NAYI SOCH NAYI RAAH

तुम्हारे जीवन का उद्देश्य सबको खुश करना नही, स्वयं को समझना और जाग्रत करना है.🔆सबको खुश करने की कोशिश करना एक असंभव काम ...
07/01/2026

तुम्हारे जीवन का उद्देश्य सबको खुश करना नही, स्वयं को समझना और
जाग्रत करना है.
🔆
सबको खुश करने की कोशिश करना एक असंभव काम है, और यह तुम्हें तनाव
और दुख की ओर ले जा सकता है,

जब तुम सबको खुश करने की कोशिश करते हो, तो तुम अपने जीवन को दूसरों की उम्मीदों के अनुसार जीने लगते हो, इससे तुम्हारा जीवन अधूरा और असंतुष्ट
हो सकता है,

तुम्हारा जीवन सिर्फ दूसरों को खुश करने के लिए नहीं है, बल्कि स्वयं को समझने और जाग्रत करने के लिए है, तुम्हारा जीवन तुम्हारी अपनी यात्रा है, और तुम्हें अपने जीवन को अपने तरीके से जीना चाहिए,

स्वयं को समझने का मतलब है अपने जीवन के उद्देश्य को जानना और उसे पूरा
करने के लिए काम करना,

जाग्रत करने का मतलब है अपने जीवन को सचेत और जागरूक रूप से जीना,
अपने विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करना और अपने जीवन को पूर्ण और संतुष्ट रूप से जीना.
🙏













゚viralシfypシ゚viralシ
NAYI SOCH NAYI RAAH

06/01/2026

तुम्हारे जीवन का उद्देश्य सबको खुश करना नही, स्वयं को समझना और जाग्रत करना है.
🔆

बाहर सब है झमेला रे, मन के घर में राम बसा ले,
baahar sab hai jhamela re, man ke ghar mein raam basa le,






























゚viralシfypシ゚viralシ
NAYI SOCH NAYI RAAH

लक्ष्मी देकर लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते हो, फिर उसी मूर्ति से धन मांगते हो, ये केशी समझदारी है.🔆लक्ष्मी पूजा से नहीं सच...
05/01/2026

लक्ष्मी देकर लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते हो, फिर उसी मूर्ति से धन मांगते हो, ये केशी समझदारी है.
🔆

लक्ष्मी पूजा से नहीं सच्ची मेहनत ओर कर्म से आती है,

लोग अक्सर सोचते हैं कि बस पूजा-पाठ कर लेने से ही सब कुछ मिल जाएगा,
लेकिन असल में सच्ची मेहनत और कर्म ही है जो हमें सफलता दिलाते है,

लक्ष्मी जी की पूजा से हमें सिर्फ प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, मेहनत तो हमें खुद ही करनी पड़ती है.
🙏













゚viralシfypシ゚viralシ
NAYI SOCH NAYI RAAH

04/01/2026

लक्ष्मी देकर लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदते हो, फिर उसी मूर्ति से धन मांगते हो,
ये केशी समझदारी है.
🔆
कोई लाख करे चतुराई,
koi lakh kare chaturai,














゚viralシfypシ゚viralシ
NAYI SOCH NAYI RAAH

Address

Rajkot
Morbi
363642

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NAYI SOCH NAYI RAAH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram

Category