08/03/2026
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं 🎉🎉🎉🎉🎉
समाज में महिलाओं हेतु शिक्षा, स्वतंत्रता सुरक्षा प्रेम आर्थिक रूप से सम्पन्नता हेतु समान अवसर हों एवं वर्तमान व्यवस्था में महिलाओं को विवाह, प्रेम , नौकरी , स्वास्थ्य से जुड़े निर्णय स्वयं लेने का अधिकार हो उनके जीवन से जुड़े निर्णय में उनकी अहम भूमिका हो उनको विवाह करना है या नहीं , विवाह किससे करना है , प्रेम किससे करना है , उनको गृहणी बनकर परिवार को पोषित करना है या नौकरी कर परिवार की आर्थिक उन्नति में सहयोगी बनना है यह उनका स्वयं का निर्णय हो
कन्या भ्रूण हत्या पूर्णतः बंद हो
लिंग अनुपात में सुधार हो
मातृ मृत्यु दर में सुधार हो
दहेज प्रथा पूर्णतः बंद हो
महिलाओं को शिक्षा स्वतंत्रता प्रेम स्वास्थ्य आर्थिक स्वतंत्रता के अवसरों में जितना विस्तार होगा समाज में पाखण्ड, आडम्बर, कुरीतियां उतनी ही कम होंगी
शिक्षा स्वतंत्रता प्रेम सम्पन्नता का अभाव ही पाखण्ड आडम्बर कुरीतियों को जन्म देता है
महिलाओं के घरेलू कार्यों हेतु मशीनों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए ताकि उनको गुणवत्तापूर्ण समय स्वयं एवं अपने परिवार जनों को दे पाएं
जाति धर्म क्षेत्र भाषा रंग के आधार पर भेदभाव पूर्णतः बंद हो
विवाह हेतु गोरी कन्या की आकांक्षा इस तरह के भेदभाव पूर्ण मिथक को तोड़कर रंग के आधार पर भेदभाव की समाप्ति हो