08/04/2026
#सितोपलादि_चूर्ण
बहुत से लोगों को बार-बार सर्दी-खांसी की समस्या बनती रहती है। थोड़ा सा भी मौसम परिवर्तन या ठंड गर्म परिवर्तन हुआ और वो चपेट में आ जाते हैं, ऐसे में बार बार होने वाली सर्दी-खांसी श्वसन तंत्र को कमजोर बना देती हैं।
इसके लिए आयुर्वेद में एक अत्यंत प्रभावशाली और शास्त्रीय योग का विशेष महत्व बताया गया है — #सितोपलादि_चूर्ण
यह केवल खांसी दबाने की औषधि नहीं, बल्कि कफ-वात संतुलन कर श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने वाला एक आयुर्वेदिक शास्त्रोक्त औषधि है।
📕प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में वर्णित यह योग गले की खराश, कफ जमना, आवाज बैठना और मौसमी संक्रमण जैसी समस्याओं में विशेष लाभकारी माना गया है।
सितोपलादि चूर्ण के लाभ
✅सर्दी-खांसी में राहत
✅ छाती में जमा कफ को बाहर निकालने में
✅गले की खराश और जलन में
✅ बैठी हुई आवाज सुधारने में
✅श्वसन तंत्र की कमजोरी में
✅पाचन कमजोरी से जुड़ी श्वसन समस्याओं में भी लाभकारी
यह मधुर, स्निग्ध और उष्ण गुणों से युक्त होता है, जो कफ को संतुलित कर शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है।
आयुर्वेद के अनुसार जब कफ दोष बढ़ जाता है, तब श्वसन नलिकाओं में बलगम जमा होने लगता है, जिससे छाती में भारीपन, सांस लेने में कठिनाई और सुस्ती महसूस होती है।
सितोपलादि चूर्ण के प्रमुख गुण
🔶यह कफ को पतला कर बाहर निकालता है
🔶 अग्नि (पाचन शक्ति) को प्रदीप्त करता है
🔶श्वसन मार्गों को शुद्ध करता है
🔶 सांस लेने में सहजता प्रदान करता है
इसी कारण इसे कास (खांसी) और श्वास रोगों में श्रेष्ठ औषधि माना गया है।
सितोपलादि चूर्ण के मुख्य घटक
🌿 मिश्री — गले को शीतलता देती है और खांसी में आराम पहुंचाती है
🌿 वंशलोचन — फेफड़ों को मजबूती देता है और कफ को सोखता है
🌿 पिप्पली — कफहर, श्वसन तंत्र को खोलती है और पाचन सुधारती है
🌿 इलायची — गले को आराम देती है और सांस को सुगंधित बनाती है
🌿 दालचीनी — संक्रमण से रक्षा करती है और सूजन कम करती है।
इसके घटक इतने उत्तम होते हैं कि यह पित्तशामक भी होता है और शरीर में कमजोरी नहीं बनने देता
✔यह बलगम वाली खांसी में भी प्रभावी होता है और कफ ढीला कर बाहर निकालता है।
✔ सूखी खांसी में लाभकारी है और गले की रूक्षता कम करता है।
✔ आवाज बैठने में उपयोगी है। अतः गायकों, शिक्षकों व वक्ताओं के लिए लाभदायक है।
✔ 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों में भी सुरक्षित (कम मात्रा में) होता है।
✔ बार-बार होने वाली सर्दी से बचाव में सहायक है।
✔ पाचन सुधारकर कफ बनने के मूल कारण पर कार्य करता है।
✔ एलर्जी जनित खांसी और गले की सूजन में लाभकारी है।
सेवन विधि
♦️ मात्रा: ½ से 1 चम्मच
♦️अनुपान: शहद या गुनगुने पानी के साथ
♦️समय👉भोजन के बाद दिन में दो से चार बार(आवश्यकता अनुसार)
ध्यान रखें
🔷मधुमेह रोगी मिश्री की मात्रा नियंत्रित रखें।
🔷 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में वैद्य की सलाह लें।
🔷 निर्धारित मात्रा से अधिक सेवन न करें।
आयुर्वेद के अनुसार खांसी केवल फेफड़ों की समस्या नहीं होती, बल्कि कमजोर पाचन शक्ति और बढ़े हुए कफ दोष का परिणाम होती है।
सितोपलादि चूर्ण पाचन अग्नि को मजबूत करके कफ के मूल कारण को दूर करने में सहायक होता है। यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।
#आयुर्वेद_अपनायें_स्वस्थ_रहें