Sant Shri Asharam Ji Bapu Ashram, Goregaon

Sant Shri Asharam Ji Bapu Ashram, Goregaon Sant Shri Asharam Ji Bapu Ashram, Goregaon, Mumbai

10/01/2026

Glimpses of Parents worship day from BMC school sion Mumbai .

04/01/2026

पूज्य गुरुदेव संत श्री आशारामजी बापूजी की पावन प्रेरणा से मुंबई में हुए सेवा कार्य की मधुर झलकियां।
Part 2

04/01/2026

पूज्य गुरुदेव संत श्री आशारामजी बापूजी की पावन प्रेरणा से मुंबई में हुए सेवा कार्य की मधुर झलकियां।

01/01/2026

10 June 2025
https://azaadbharat.org

🚩 गुकेश डोम्माराजू: सबसे युवा विश्व शतरंज विजेता की प्रेरणात्मक यात्रा

🚩जब 18 साल का एक भारतीय लड़का शतरंज की दुनिया के सबसे कठिन टूर्नामेंट्स में भाग लेता है, और एक के बाद एक दिग्गजों को हराकर विश्व चैंपियन बन जाता है — तब वह न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी युवा पीढ़ी के लिए एक प्रतीक बन जाता है।

यही कहानी है गुकेश डोम्माराजू की — जो अब शतरंज की दुनिया के सबसे ऊँचे सिंहासन पर विराजमान हैं।

🏁 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2024: पहला बड़ा मोड़

विश्व चैंपियनशिप में खेलने का मौका तभी मिलता है जब खिलाड़ी FIDE Candidates Tournament जीतता है — यह टूर्नामेंट शतरंज की दुनिया के 8 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच होता है।

🏁गुकेश ने 2024 के कैंडिडेट्स में इन दिग्गजों को हराया:
👉🏻इयान नेपोमनियाची (रूस) – दो बार के वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनलिस्ट
👉🏻हिकारी नाकामुरा (अमेरिका) – तेज-तर्रार खिलाड़ी, ऑनलाइन शतरंज का राजा
👉🏻अलीरेज़ा फिरौज़जा (फ्रांस) – युवा ईरानी-फ्रांसीसी सुपर टैलेंट
👉🏻फबियानो कारुआना (अमेरिका) – पूर्व विश्व चैंपियनशिप फाइनलिस्ट
👉🏻राडोस्लाव वोज्ताशेक, परहम मगसूदलू, और अन्य अनुभवी खिलाड़ी

गुकेश ने ना केवल इन खिलाड़ियों के खिलाफ बेहतरीन मुकाबले खेले, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में एक परिपक्वता दिखाई, जो उनकी उम्र से कहीं आगे की थी।

वे Candidates जीतने वाले पहले भारतीय बने, और सबसे युवा विजेता भी।

👑 विश्व चैंपियनशिप 2024: डिंग लिरन को हराकर इतिहास रचा

कैंडिडेट्स जीतने के बाद, गुकेश का मुकाबला हुआ डिंग लिरन से — चीन के दिग्गज खिलाड़ी, और मौजूदा विश्व चैंपियन।

यह मैच 14 बाजियों का था, जिसमें शुरुआत में स्कोर बराबरी पर चल रहा था। लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, गुकेश ने मानसिक संतुलन बनाए रखा। निर्णायक बाजियों में उन्होंने डिंग की रणनीतियों को धैर्य और गहराई से जवाब दिया, और अंतिम दो बाजियों में बढ़त बनाकर खिताब जीत लिया।

इस जीत के साथ वे बन गए — इतिहास के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन।

🎙️ उनका प्रतिक्रिया: जब विनम्रता बोले

जीत के बाद उनसे पूछा गया, “आप दुनिया के सबसे बड़े खिताब के बारे में कैसा महसूस कर रहे हैं?”
गुकेश ने मुस्कुराकर कहा:

“यह मेरी जीत नहीं है। यह मेरे माता-पिता की, मेरे कोचों की, और पूरे देश की जीत है।”

न कोई शोर, न कोई दिखावा — बस सादगी और सच्ची भावना। यह विनम्रता ही उन्हें सिर्फ विजेता नहीं, बल्कि आदर्श बनाती है।

👪 परिवार: चुपचाप खड़ा वो आधार

गुकेश के पिता, ENT डॉक्टर डॉ. राजन, और उनकी माँ, माइक्रोबायोलॉजिस्ट श्रीमती पद्मिनी, ने गुकेश को वो स्पेस, समर्थन और स्थिरता दी, जिसकी उन्हें ज़रूरत थी। उनकी माँ तो हर टूर्नामेंट में साथ गईं, खाना, दिनचर्या और मानसिक संतुलन तक संभाला — ताकि गुकेश सिर्फ एक ही चीज़ पर ध्यान दे सकें: खेल।

🧠 युवाओं के लिए सीख

गुकेश की कहानी हमें बताती है:
👉🏻अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहो, चाहे उम्र कितनी भी कम हो।
👉🏻धैर्य रखो — हर हार एक नई तैयारी का मौका है।
👉🏻अपने माता-पिता और कोचों की कद्र करो।
👉🏻और सबसे महत्वपूर्ण — विनम्र बने रहो, चाहे जितनी भी ऊँचाई मिल जाए।

🚩 निष्कर्ष

गुकेश डोम्माराजू की सफलता सिर्फ चालों की नहीं, चरित्र की जीत है। उन्होंने दिखा दिया कि साधारण परिवारों से निकलकर भी कोई बच्चा दुनिया जीत सकता है, अगर उसमें जिद हो, सही मार्गदर्शन हो, और दिल में सच्ची लगन हो।

“गुकेश ने दिग्गजों को हराया — लेकिन अपनी विनम्रता से हम सबका दिल जीत लिया।”

🔺Follow on

🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/

🔺Instagram:
http://instagram.com/AzaadBharatOrg

🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg

🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan

🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg

🔺Pinterest: https://goo.gl/o4z4

01/01/2026

लहसुन से बना प्राकृतिक मालिश तेल

८० ग्राम लहसुन की कलियाँ कूट के १०० ग्राम अरंडी के तेल में डाल दें और गर्म करें । कलियाँ जल जायें तो वह तेल उतार के रख लें । इससे घुटनों को, जोड़ों को मालिश करने से फायदा होता है ।



#लहसुन_तेल
#प्राकृतिक_उपचार
#घुटनों_का_दर्द
#जोड़ों_का_दर्द










01/01/2026

*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*
*⛅दिनांक - 01 जनवरी 2026*
*⛅दिन - गुरुवार*
*⛅विक्रम संवत् - 2082*
*⛅अयन - दक्षिणायण*
*⛅ऋतु - शिशिर*
*⛅मास - पौष*
*⛅पक्ष - शुक्ल*
*⛅तिथि - त्रयोदशी रात्रि 10:22 तक तत्पश्चात् चतुर्दशी*
*⛅नक्षत्र - रोहिणी रात्रि 10:48 तक तत्पश्चात् मृगशिरा*
*⛅योग - शुभ शाम 05:12 तक तत्पश्चात् शुक्ल*
*⛅राहुकाल - दोपहर 01:51 से दोपहर 03:12 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅सूर्योदय - 07:08*
*⛅सूर्यास्त - 05:53 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में*
*⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:22 से प्रातः 06:15 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:09 से दोपहर 12:52 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:04 जनवरी 02 से रात्रि 12:57 जनवरी 02 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*
*🌥️व्रत पर्व विवरण - रोहिणी व्रत, प्रदोष व्रत*
*🌥️विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*

*🔹तुलसी सेवन से मिले दीर्घायुष्य व स्वास्थ्य🔹*

*🔸तुलसी शारीरिक व्याधियों को तो दूर करती ही है, साथ ही मनुष्य के आंतरिक भावों और विचारों पर भी कल्याणकारी प्रभाव डालती है । ‘अथर्ववेद’ में आता है यदि त्वचा, मांस तथा अस्थि में महारोग प्रविष्ट हो गया तो उसे श्यामा तुलसी नष्ट कर देती है ।*

*🔸दोपहर भोजन के पश्चात तुलसी – पत्ते चबाने से पाचनशक्ति मजबूत होती है । दूषित पानी में तुलसी के कुछ ताजे पत्ते डालने से पानी का शुद्धिकरण किया जा सकता है ।*

*🔸बर्रे, भौंरा, बिच्छू ने काटा हो तो उस स्थान पर तुलसी के पत्ते का रस लगाने या तुलसी-पत्ता पीसकर पुलटिस बाँधने से जलन व सूजन नहीं होती है ।*

*🔸तुलसी के बीज बच्चों को भोजन के बाद देने से मुखशुद्धि होने के साथ–साथ पेट के कृमि भी मर जाते हैं । तुलसी बीज नपुंसकता को नष्ट करते हैं और पुरुषत्व के हार्मोन्स की वृद्धि भी करते हैं ।*

*🔸शास्त्रों में आता है कि जिनके घर में लहलहाता तुलसी का पौधा रहता है, उनके यहाँ वज्रपात नहीं हो सकता अर्थात जब तुलसी अचानक प्राकृतिक रूप से नष्ट हो जाय तब समझना चाहिए कि घर पर कोई भारी संकट आनेवाला है ।*
*🔸बच्चों को तुलसी – पत्र देने के साथ सूर्यनमस्कार करवाने और सूर्य को अर्घ्य दिलवाने के प्रयोग से बुद्धि में विलक्षणता आती है । तुलसी की क्यारी के पास प्राणायाम करने से सौन्दर्य, स्वास्थ्य और तेज की अत्युत्तम वृद्धि होती है ।*

*🔸प्रात: काल खाली पेट दो–तीन चम्मच तुलसी रस सेवन करने से शारीरिक बल एवं स्मरणशक्ति में वृद्धि के साथ–साथ व्यक्तित्व भी प्रभावशाली होता है ।*
*🔸अत: जीवन को उन्नत बनाने के इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति को २५ दिसम्बर को तुलसी – पूजन अवश्य करना चाहिए ।*

*स्त्रोत – लोक कल्याण सेतु – नवम्बर २०१६ से*

*🔹विषैले जीवाणुनाशक तथा शुभत्ववर्धक उपाय🔹*

*🔸अपने घर के ईशान कोण में तुलसी-पौधा अवश्य होना चाहिए । प्रात: स्नानादि के बाद उसमें शुद्ध जल चढ़ाने तथा शाम के समय घी या तेल का दीपक जलाने से वातावरण में विचरण करनेवाले विषैले जीवाणु समाप्त होते हैं तथा शुभत्व बढ़ता है ।*
*ऋषि प्रसाद – दिसम्बर २०२१*

*🌞संत श्री आशारामजी बापू आश्रम🌞*

01/01/2026

ईश्वर को पाने के लिए जो भी मददरूप हैं वे सारे पुण्य हैं ।

gurushishya

01/01/2026
01/01/2026

🌷 Thought of the Day 🌷

🌻 कटु वाणी का प्रयोग इतना भयंकर है, कि वह मनुष्य के हृदय को छेद देता है। जहाँ सजगतापूर्वक वाणी का प्रयोग किया जाता है, वहाँ वाणी में विवेक होता है।

🌻सुख-दुःख, मान-अपमान आदि सब आने-जाने वाले हैं। सुख भी सदा नहीं रहता और दुःख भी सदा नहीं रहता। मान भी सदा नहीं रहता और अपमान भी सदा नहीं रहता। जवानी भी सदा नहीं रहती और बुढ़ापा भी सदा नहीं रहता। मित्र भी सदा नहीं रहते और शत्रु भी सदा नहीं रहते। अमीरी भी सदा नहीं रहती और गरीबी भी सदा नहीं रहती – ये सब प्रकृति के परिवर्तनशील खिलवाड़ हैं।

🌻ब्रह्मज्ञानी सद्गुरु का सत्संग उनकी आत्मअनुभव संपन्न वाणी होती है। आप भी सत्संग श्रवण करते रहोगे और उसे समझते रहोगे तो आपको भी आत्मसाक्षात्कार हो ही जाएगा।

🙏- पूज्य संत श्री आशारामजी बापू 🙏


संत श्री आशारामजी बापू गोरेगांव आश्रम व विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे बाल संस्कार केंद्र की रविवार 17 अगस्त की  मनमोहक झल...
19/08/2025

संत श्री आशारामजी बापू गोरेगांव आश्रम व विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे बाल संस्कार केंद्र की रविवार 17 अगस्त की मनमोहक झलकियां l




#जन्माष्टमी

19/08/2025

पूज्य गुरुदेव संत श्री आशारामजी बापूजी की पावन प्रेरणा से मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे बाल संस्कार केंद्र की रविवार 17 अगस्त की मनमोहक झलकियां जिसमें बच्चों ने प्राणायाम सिखा और जन्माष्टमी भी मनाई l




#जन्माष्टमी

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गोरेगांव आश्रम द्वारा देशभक्ति तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है l सभी साधक भा...
13/08/2025

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गोरेगांव आश्रम द्वारा देशभक्ति तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है l सभी साधक भाई बहनों को सादर आमंत्रण है l


🇮🇳❤️
#स्वतंत्रतादिवस

Address

Sant Shri Asharam Ji Bapu Ashram, Peru Baug, Jay Prakash Nagar, Goregaon (E)
Mumbai
400063

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 7am - 8pm
Sunday 7am - 8pm

Telephone

+912226864143

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sant Shri Asharam Ji Bapu Ashram, Goregaon posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Sant Shri Asharam Ji Bapu Ashram, Goregaon:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram