फिजियोथेरेपिस्ट की आवाज

  • Home
  • India
  • Mumbai
  • फिजियोथेरेपिस्ट की आवाज

फिजियोथेरेपिस्ट की आवाज फिजियोथेरेपिस्ट की आवाज़
आप की आवाज..!!

“जीत की खातिर बस जुनून चाहिए..

03/05/2026

फिजियोथेरेपी सत्र के दौरान अचानक हुआ बड़ा हादसा, मरीज का संतुलन बिगड़ते ही वह ज़मीन पर गिर पड़ा। पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसने सभी को चौंका दिया।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जयपुर के बिरला सभागार में, राजस्थान फिजियो समिट-2026 का मुख्य अतिथि के...
06/04/2026

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जयपुर के बिरला सभागार में, राजस्थान फिजियो समिट-2026 का मुख्य अतिथि के रूप में उद्धाटन करते हुए, समारोह को सम्बोधित किया। 'फिजियोथेरेफी से फिजियोपैथी' विषय पर आयोजित, इस दो दिवसीय सेमिनार में देश के 30 विश्वविद्यालयों के 2000 से अधिक संभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपिस्ट भारत की प्राचीन चिकित्सा विज्ञान और पद्धति की मूल जड़ों को पहचानने का प्रयास करें। साथ ही चिकित्सा को केवल उपचार नहीं, बल्कि सेवा और साधना का माध्यम बनाएं।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

RUHS        #आपणो_अग्रणी_राजस्थान  #बढ़ता_राजस्थान_हमारा_राजस्थान
25/03/2026

RUHS
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #बढ़ता_राजस्थान_हमारा_राजस्थान

23/03/2026

शोक संदेश
फिजियोथेरेपिस्ट — डॉ. विवेक डहरिया जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है।
बैतूल जिले के भीमपुर ( आबादी लगभग 2000 )जैसे छोटे गांव से निकलकर, सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने समर्पण, परिश्रम और दृढ़ संकल्प से एक सफल फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में देशभर में अपनी पहचान बनाई। अपने ज्ञान और कौशल से उन्होंने अनेक लोगों को प्रेरित किया तथा एक प्रभावशाली वक्ता के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।
आज भी मुझे याद है, मेरी पहली मुलाकात डॉ. विवेक डहरिया जी से वर्ष 2016 में हुई थी, जो आज भी स्मृतियों में ताज़ा है। उनके मिलनसार स्वभाव और कुछ कर गुजरने के जज़्बे ने तभी गहरी छाप छोड़ी थी।
आज भी उनके शब्द मन में गूंजते हैं — “कुछ करना है, सर” — और उसी भावना के साथ वे हम सभी को एकजुट कर लेते थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व ग्वालियर अधिवेशन में हम सभी की मुलाकात हुई थी, पर यह आभास नहीं था कि वह अंतिम भेंट होगी। आज उन पलों को याद कर मन अत्यंत व्यथित हो उठता है।
आज हमने एक सच्चे मित्र, समर्पित फिजियोथेरेपिस्ट और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया है। यह क्षति केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे फिजियोथेरेपी समाज के लिए अपूरणीय है।
डॉ. शुभ्रा जी एवं समस्त डहरिया परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
मैं अपनी एवं अपने परिवार की ओर से डॉ. विवेक डहरिया जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Dr Harsh Thakre

05/03/2026

RUHS में अगले सेशन से शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज | Rajasthan News

Kerala High Court ने कहा — “हम कानून नहीं बना सकते…”तो अब कौन तय करेगा किDr.’ कौन लिख सकता है?Dr.’ Prefix विवाद में बड़ा...
23/02/2026

Kerala High Court ने कहा —
“हम कानून नहीं बना सकते…”
तो अब कौन तय करेगा कि
Dr.’ कौन लिख सकता है?
Dr.’ Prefix विवाद में बड़ा मोड़ — फैसला अब सरकार या विधायिका के हाथ में!
World Physiotherapy


मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट 2026–27 के तहत, राजस्थान सरकार ने प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुवि...
18/02/2026

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट 2026–27 के तहत, राजस्थान सरकार ने प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए, कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। PG सीटों में वृद्धि, नॉन-टीचिंग अस्पतालों में, DNB कोर्स की शुरुआत तथा सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में, Geriatric Care में PG Nursing व Physiotherapy Courses शुरू किए जाने का, प्रावधान किया गया है।
ृद्ध_राजस्थान_का
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

“माननीय राज्यपाल” राजस्थान के कर कमलों से राजभवन में “राजस्थान फिजियो समिट 2026” का पोस्टर लॉन्च और आमंत्रित किया गया। त...
18/02/2026

“माननीय राज्यपाल” राजस्थान के कर कमलों से राजभवन में “राजस्थान फिजियो समिट 2026” का पोस्टर लॉन्च और आमंत्रित किया गया।
तारीख: 6 और 7 अप्रैल 2026।
जगह: बीएम बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर।
#सरकार #राजस्थान #फिजियोथेरेपी #समिट2026

15/02/2026

देवाधिदेव महादेव का पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्यता का संचार हो।

#महाशिवरात्रि

09/02/2026

MP के हर जिले में बनेंगे फिजियोथैरेपी अस्पताल !
World Physiotherapy Narendra Modi

09/02/2026

MP के हर जिले में बनेंगे फिजियोथैरेपी अस्पताल !

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when फिजियोथेरेपिस्ट की आवाज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share