14/08/2022
जय हिन्द भारत माता की जय 🙏
अच्छा लगता है जब हम बोलते है l अभी पूरा भारत अमृत महोत्सव मना रहा हमारे देश की आजादी की 75वी साल मना रहे हे।
अभी हम सब घर घर तिरंगा लहराने वाले हे। अच्छा है इसमें हम सब की एक और जिम्मेदारी भी है। आप सोचेंगे की क्या ? 15अगस्त को हमारा प्यारा हिंदुस्तान के घर घर ऑफिस कंपनी दुकान गली चौराहे नुक्कड़ सभी जगह पर तिरंगा लहराएंगे । सही है ? ये सोचो की 16th अगस्त को क्या ? सही मैनेमे हमारा हिंदुस्तानी होने की जिम्मेदारी तब अदा करनी । 16 अगस्त को हमे कही भी तिरंगा गिरा मिले तो उसे उठा लेना हे ताकि वो किसी के भी कदमों में ना आए । हम जब ये कर लेंगे तब सोचिए की हा मेने अपनी जिम्मेदारी अदा की ।
आपको क्या लगता विदेशी मीडिया हमारे 15 अगस्त का इंतजार कर रहा है ? नही वो 15 अगस्त से ज्यादा 16 अगस्त इंतजार कर बैठे है। जब हमारा ही तिरंगा कही रोड रास्ते में गिरा होगा और वो उसे चढ़ा बढ़ाकर बताएंगे।तब हमे ही शर्म आयेगी खुद पर की क्या इसलिए अमृत महोत्सव मनाया था ?
सोचिए