29/12/2025
*120 साल से विश्वसनीय नाम धर्मपाल जैन पंसारी नकोदर*
आयुर्वेद पद्धति सबसे प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है जो मानव जाति के लिए वरदान है इसका रोजाना की जीवन शैली के लिए महत्त्वपूर्ण योगदान है | आज बात करेंगे नकोदर शहर में आयुर्वेद एवं यूनानी दवाखाना जो की 120 वर्ष पुरानी दुकान हैं | इस दुकान की नीव सन 1905 में लाला खुशी राम जैन जी द्वारा रखी गयी थी जनसेवा करना उनका मुख्य उदेश्य था ,फिर उनके पश्चात् हकीम धर्मपाल जैन जी ने इसे सम्भाला ओर उनके समय में दुकान बहुत मशहूर हुईं जिससे दूर दूर से आयुर्वेद को अपनाने वाले लोग यहां आने लगे ओर ख्याति होती गई उन्होने सिर्फ एक लक्ष्य ही रखा क्वालिटी के साथ किसी भी प्रकार की कोई भेदभाव नहीं करना | यहीं बात उनके सुपुत्र अशोक कुमार जैन जो की तीसरी पीढ़ी है उन्होंने भी अपनाया और व्यापार को नयी दिशा दी | उन्हीं के साथ आज चौथी पीढ़ी भी साथ व्यापार में जुड़ी है ।