24/02/2026
(घुटना प्रत्यारोपण(Total Knee Replacement) के 100 केस पूरे)
आज हमारे अस्पताल में टीकेआर (घुटना प्रत्यारोपण) के 100 सफल केस पूरे हो गए।
इस उपलब्धि का 100वां केस श्री बिपिन प्रसाद गुप्ता, आयु 52 वर्ष, का रहा।
श्री गुप्ता जी लंबे समय से दोनों घुटनों के गंभीर दर्द से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्हें दैनिक क्रियाकलाप करने में भी काफी कठिनाई हो रही थी। उन्होंने पहले 3–4 अन्य अस्पतालों में परामर्श लिया, जहाँ उन्हें घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी गई। लेकिन यह एक बड़ी सर्जरी होने के कारण वे दुविधा में थे कि सर्जरी कहाँ और किससे करवाई जाए।
इसी दौरान उन्हें हमारे अस्पताल के एक अन्य मरीज श्री प्लेट महतो के बारे में जानकारी मिली, जिनका हमारे यहाँ सफल घुटना प्रत्यारोपण हुआ था। उनसे मुलाकात और अनुभव जानने के बाद श्री गुप्ता जी ने अपने उपचार के लिए हमारे अस्पताल पर विश्वास किया।
उनके एक घुटने का प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया जा चुका है और दूसरे घुटने की सर्जरी एक महीने बाद की जाएगी।
संदेश:
आज हमारे अस्पताल में 100 घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी का पूरा होना हमारे मरीजों के विश्वास का प्रमाण है। इसी विश्वास के कारण अब हमारे अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण एवं हिप रिप्लेसमेंट के लिए बगहा, रामनगर, मोतिहारी, चकिया, बेतिया के साथ-साथ नेपाल से भी मरीज इलाज कराने आते हैं।
सर्जन परिचय:
डॉ. उत्कर्ष वर्मा
एमबीबीएस, एमएस (अस्थि रोग विशेषज्ञ)
स्वर्ण पदक प्राप्त (विश्वविद्यालय टॉपर)
अर्थ्रोप्लास्टी एवं अर्थ्रोस्कोपी में फेलोशिप
इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर से फेलोशिप