15/05/2026
नाथद्वारा में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर 17 मई से 😇🙏
भारत विकास परिषद श्रीनाथजी शाखा द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के आत्मरक्षा, स्वावलम्बन एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से 17 मई से 22 मई 2026 तक ग्रीष्मकालीन अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन सायं 4 बजे से 6 बजे तक श्री गोवर्द्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा।
शिविर में विभिन्न रचनात्मक एवं उपयोगी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें डांस का प्रशिक्षण नीती हिण्डोलिया, म्यूजिक मनस्वी व्यास, ब्यूटीशियन बिंदु गौरवा, मेहन्दी वर्षा औदिच्य, अबेकस नीलम शर्मा, लिपन आर्ट किरण शर्मा, रेसिन आर्ट दीक्षिता पालीवाल, पेन्टिंग रागीनी सोनी, इंग्लिश स्पोकन शुभांशी पालीवाल, फायरलेस कुकिंग भव्या सोनी तथा योगा एवं जुम्बा का प्रशिक्षण खुशबू परमार द्वारा दिया जाएगा।
शिविर के दौरान प्रतिदिन विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 18 मई को महिला अधिकार एवं कानूनी सलाह-मशविरा, 19 मई को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर जानकारी, 20 मई को पेसिफिक हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा 21 मई को छोटे बच्चों में मोबाइल के अधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार शिविर में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण सामग्री स्वयं लानी होगी। एक विषय हेतु पंजीकरण शुल्क 150 रुपये तथा फायरलेस कुकिंग का शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। शिविर में 7 वर्ष से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे भाग ले सकेंगे।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु शीतल साहू (6350304534), वर्षा गोयल (7976280188), सुषमा धाकड़ (8290064077) एवं दीपा सोनी (9672304667) से संपर्क किया जा सकता है।
शाखा अध्यक्ष आलोक गोयल एवं सचिव शंकर सोडाणी, हर्ष माहेश्वरी वित्त सचिव, शीतल साहू महिला संयोजिका ने अधिकाधिक बच्चों एवं महिलाओं से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
जय श्री कृष्ण 😇🙏
डॉ के एल परमार( ऑर्थो-न्यूरो फिजियो, 16 वर्षो का अनुभव)
नाथद्वारा का सर्वप्रथम व विश्वसनीय फिजियोथेरेपी सेंटर (More than 10,000 Patient successfully treated) 😇🙏
पूर्व अध्यक्ष भारत विकास परिषद
Health Plus Physiotherapy and Fitness Center, Nathdwara & Khamnor, Contact us - 9983369934, 9829389934