26/04/2026
HPV वायरस, सर्वाइकल कैंसर और HPV वैक्सीन।
देश में महिलाओं में गर्भाशय/ सर्वाइकल कैंसर , स्तन/ब्रेस्ट कैंसर के बाद दूसरे स्थान पर होने वाला प्रमुख कैंसर है। गर्भाशय/ सर्वाइकल कैंसर के 99.7% केसेज ह्यूमन पैपिलोमा वायरस/ HPV से संक्रमित होने के फलस्वरूप होते है। यहां एक अच्छी बात है कि इस वायरस(HPV) से बचाव के लिए असरकारक वैक्सीन मौजूद है और गत 20 वर्षों से विश्व के 155 देशों में इसे उपयोग में लिया जाकर इन देशों ने गर्भाशय/ सर्वाइकल कैंसर पर नियंत्रण पा लिया है।
यह वैक्सीन गर्भाशय/ सर्वाइकल कैंसर के साथ ही जननांगों, गुदा, मुख और गले के कैंसर के साथ मस्से/वाटर्स से भी बचाव करती है।
खुशी की बात है कि भारत सरकार ने भी यह वैक्सीन अपने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में सम्मिलित कर लिया है और हमारे देश में 155 देशों में 20 वर्षों से जांचा परखा हुआ HPV वैक्सीन Gardasil 4 राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है। यह वैक्सीन विगत 20 वर्षों में 50 करोड़ बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षित रूप से लग चुका है। वैक्सीन भारतीय दवा/ वैक्सीन बाजार में भी उपलब्ध है और प्राइवेट सैक्टर द्वारा सफलतापूर्वक उपयोग में भी लिया जा रहा है। यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसकी कीमत ज्यादा होते हुए भी भारत सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाकर यह वैक्सीन Gardasil 4 पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की नवीनतम परीक्षण/सुझाव अनुसार इस वैक्सीन की एक ही डोज सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु पर्याप्त है।
अतः भारत सरकार द्वारा सर्वप्रथम यह वैक्सीन 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं में लगाया जाएगा जिनका 14वाँ जन्मदिवस आ गया है और 15 वाँ अभी आना है।
इसमें में अभियान के दौरान 31 मई तक 15 वर्ष के ऊपर कुछ दिनों की छूट दी गई है जो प्रतिदिन के अनुसार घटती जाएगी।
HPV वैक्सीन Uwin पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर लगाई जायेंगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान बालिका की आयु जो आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार को Uwin पोर्टल द्वारा वेरिफाई किया जाएगा । आयु वेरिफेशन के बाद आधार सलंग्न ओटीपी के माध्यम से बालिका के परिजनों को सहमति देनी अनिवार्य रहेगी।
यह प्रक्रिया में बालिका के परिजन Uwin पोर्टल uwin.mohfw.gov.in पर लॉगिन कर बालिका का स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते है। वेरीफाई करवाने के साथ आधार सलंग्न ओटीपी के माध्यम से सहमति देनी होगी।
जिले में यह वैक्सीन आप अपने निकटवर्ती राजकीय अस्पताल में किसी भी कार्य दिवस को जाकर लगवा सकते है।
अतः मेरे जिले के प्रत्येक अभिभावक जिनके घर,परिवार, रिश्तेदारी में 14 वर्ष की कोई भी बच्ची है तो जानलेवा कैंसर से बचाव की यह HPV वैक्सीन आवश्य लगवाए और बच्ची का भविष्य सुरक्षित करें।
धन्यवाद।