Anilyoga

Anilyoga Promotion and propagation of Yoga and Naturopathy. I am always there for improvement in " YOUR" ph

हारसिंगार एक औषधीय पौधा है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। यह बुखार, सर्दी-जुकाम और अनिद्रा ज...
29/04/2026

हारसिंगार एक औषधीय पौधा है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है। यह बुखार, सर्दी-जुकाम और अनिद्रा जैसी समस्याओं में राहत देता है। इसके पत्तों की चाय जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में लाभकारी मानी जाती है, साथ ही यह शरीर को अंदर से शुद्ध (डिटॉक्स) करने में भी मदद करता है।

अपराजिता (ब्लू टी) के फूलों से बनी चाय आजकल हेल्थ ड्रिंक के रूप में काफी लोकप्रिय हो रही है। इसका सुंदर नीला रंग जितना आ...
28/04/2026

अपराजिता (ब्लू टी) के फूलों से बनी चाय आजकल हेल्थ ड्रिंक के रूप में काफी लोकप्रिय हो रही है। इसका सुंदर नीला रंग जितना आकर्षक होता है, उतने ही इसके फायदे भी जबरदस्त होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।

✅️ अपराजिता की चाय पीने के 5 जबरदस्त फायदे —

1️⃣ दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाए :-
अपराजिता की चाय दिमाग के लिए टॉनिक की तरह काम करती है। यह दिमाग की नसों को शांत करती है और याददाश्त एवं एकाग्रता को बेहतर बनाती है।

2️⃣ इम्यूनिटी को मजबूत करें :-
ब्लू टी में एंटीसेप्टिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इससे मौसमी बीमारियाँ जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार आदि जल्दी नहीं लगते।

3️⃣ त्वचा को बनाए ग्लोइंग :-
अपराजिता के फूल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन निकालकर त्वचा को साफ, चमकदार और जवां बनाता है। झुर्रियों और फाइन लाइन्स को भी कम करता है।

4️⃣ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखें :-
यह चाय पाचन सुधारती है, अपच, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देती है। भोजन पचाना आसान हो जाता है और पेट हल्का रहता है।

5️⃣ वजन घटाने में मददगार :-
अपराजिता की चाय शरीर की मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाती है। यह फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करती है और भूख को नियंत्रित करती है। वजन कम करना हो तो यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है।

✅️ अपराजिता के फूलों की चाय बनाने की विधि —
अपराजिता के ताजे नीले फूलों को तोड़कर अच्छी तरह साफ कर लें। चाहें तो इन्हें सुखाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब एक गिलास पानी में 3–4 फूल डालें और पानी को आधा होने तक उबाल लें। उबालने के बाद 5 मिनट के लिए ढककर रखें, फिर चाय को छानकर धीरे-धीरे पिएं।

स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं। साथ ही तुलसी के पत्ते, अदरक, इलायची, लौंग या काली मिर्च डालकर इसे और ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट बना सकते हैं।

✅️ इन सावधानियों का रखें ध्यान —

1. अपराजिता के फूलों की चाय का सेवन ज्यादा मात्रा में न करें। इसका इस्तेमाल सुबह एक बार और शाम को एक बार कर सकते है।

2. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएँ, या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

🌿 अगर जानकारी उपयोगी लगी हो तो पोस्ट को लाइक करके हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें, धन्यवाद 🙏

बदसूरत सी दिखने वाली इस औषधि का नाम है  #छोटीहरड़। वैद्यक ग्रंथ राज वल्लभ निघंटु में लिखा है कि - यस्य माता गृहे नास्ति,...
28/04/2026

बदसूरत सी दिखने वाली इस औषधि का नाम है #छोटीहरड़।
वैद्यक ग्रंथ राज वल्लभ निघंटु में लिखा है कि -
यस्य माता गृहे नास्ति, तस्य माता हरीतकी।
कदाचिद् कुप्यते माता, नोदरस्था हरीतकी ॥

अर्थात् हरीतकी (हरड़) मनुष्यों की माता के समान हित करने वाली है। माता तो कभी-कभी कुपित भी हो जाती है, परन्तु उदर स्थिति अर्थात् खायी हुई हरड़ कभी भी अपकारी नहीं होती। इस दुनिया में जिसकी माता नहीं है उसकी माता हरड़ है ।

एक अन्य ग्रंथ में लिखा है कि जन्म देने वाली माता नाराज हो सकती है मगर पेट में गई हुई हरड़ नाराज नहीं दे सकती। कहने का भाव है कि जैसे माता बालक को कोई कष्ट नहीं होने देती उसी प्रकार हरड़ का सेवन करने से यदि दस्त भी लग जाए तो पेट में दर्द या जलन नहीं होगी, अपितु सहजता से विरेचन कर काया को निरोगी बनाती है ।

हरीतकी ऐसा पथ्य, रसायन व औषधि है जिसमें 857 पेटेंट्स लिये जा चुके हैं....

हरीतकी को आयुर्वेद की प्राचीन संहिताओं में पथ्यकारी, रसायन व उत्कृष्ट औषधि माना गया है। फलों की बनावट के आधार पर हरीतकी या हरड़ को विजया, रोहिणी, पूतना, अमृता, अभया, जीवन्ती व चेतकी नामक 7 प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है। यूनानी चिकित्सा में इसे प्रायः हलेलह-स्याह (सूखकर काली हो गयी हरड़), हलेलह-ज़र्द (अधपकी पीले रंग की हरड़), और हलेलह-काबुली (पूर्ण परिपक्व हरड़) में वर्गीकृत किया जाता है।

हरीतकी एक उत्कृष्ट रसायन और प्रभावी औषधि है। राजबल्लभ निघण्टु में वर्णित एक मनोहारी लाक्षणिकता देखिये: यस्य माता गृहे नास्ति, तस्य माता हरीतकी। कदाचिद् कुप्यते माता, नोदरस्था हरीतकी॥ अर्थात, जिसकी माँ घर पर न हो, उसकी माँ हरीतकी है।

माता तो कभी-कभी नाराज भी हो सकती है, परन्तु उदरस्थ हरड़ कभी भी हानिकारक नहीं होती। इसी प्रकार मदनपाल निघण्टु में दृष्टव्य है: हरते सर्वरोगांश्च तस्मात् प्रोक्ता हरीतकी॥ अर्थात हरीतकी नाम इसलिये पड़ा, क्योंकि यह सब रोगों का नाश करती है। जैसा कि आचार्य वाग्भट ने अष्टांगहृदय में लिखा है (अ.हृ.उ. 39.147): गुडेन मधुना शुण्ठ्या कृष्णया लवणेन वा। द्वे द्वे खादन् सदा पथ्ये जीवेद्वर्षशतं सुखी॥

इसके अतिरिक्त भी ऋ़तुओं, रोगों और परिस्थितियों के अनुसार, आयुर्वेदाचार्यों की सलाह से, हरीतकी को गुड़, शहद, शुंठी, काली मिर्च, सैंधव लवण, मिश्री, या पिपली के साथ ग्रहण करने के अनेक योग आयुर्वेद की संहिताओं में निर्दिष्ट हैं। संहिताओं में तो बहुत विस्तृत वर्णन है, पर उस सबका निचोड़ आचार्य चरक का यह महावाक्य माना जा सकता है (च.सू. 25.40): हरीतकी पथ्यानाम्। अर्थात पथ्यकारी द्रव्यों में हरीतकी सर्वश्रेष्ठ है।

हरड़ का सेवन कैसे करें.....???

तवे पर एक दो चम्मच देसी घी डालकर बहुत धीमी आंच में हरड़ को तलिए। हरड़ फूल जाएगी। अधिक न जलने दें। किसी डिब्बे में भर लें ।

दो-तीन रात को खा लें। जिन्हें कब्ज रहता है पेट साफ नहीं होता है वे जरूर खाएं। सुबह पेट ऐसे साफ होगा जैसे साधू संत महाराज अपनी पीतलकी लुटिया को चमकाकर रखते हैं। घी में इसलिए तला जाता है ताकि खुश्की ना करे। इन अनमोल औषधियों का प्रचार इसलिए नहीं होता क्योंकि ये बाजार के फलने-फूलने( मार्केटिंग)की विषय वस्तु नहीं हैं । त्रि+फला यानी तीन फलों के संयोग वाला। त्रिफला में आंवला, बहेड़ा के साथ तीसरा फल हरड़ ही होता है ।

25/04/2026
24/04/2026
हड़जोड़हमारी धरती पर अनेक ऐसी दुर्लभ औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जो किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्हीं में से एक है हड़जोड़,...
19/04/2026

हड़जोड़

हमारी धरती पर अनेक ऐसी दुर्लभ औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जो किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्हीं में से एक है हड़जोड़, जिसका उपयोग आयुर्वेद में सदियों से हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं के उपचार में किया जाता रहा है। हड़जोड़ को भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में कई नामों से जाना जाता है, जैसे — हड्डी जोड़, अस्थिसंधानक, अस्थिश्रृंखला और वज्रवल्ली। इसका जड़, तना और पत्तियाँ तीनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और विभिन्न रोगों में उपयोगी माने जाते हैं।

✅️ हड़जोड़ (अस्थि संहारक) के औषधीय उपयोग —

1️⃣ हड्डी जोड़ने में सहायक :-
हड़जोड़ टूटी हुई हड्डियों को प्राकृतिक रूप से जोड़ने में मदद करता है। यह हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं को सक्रिय करता है, जिससे फ्रैक्चर जल्दी भरता है और सूजन व दर्द में राहत मिलती है।

2️⃣ अस्थमा व श्वसन रोगों में उपयोगी :-
यह फेफड़ों को मजबूत करता है और सांस की समस्या में सहायक माना जाता है।

3️⃣ मांसपेशियों और चोटों की रिकवरी में सहायक :-
मोच, खिंचाव या खेलकूद से लगी चोटों में हड़जोड़ रिकवरी प्रक्रिया को तेज करता है। इसके पत्तों की हल्की गर्म सिकाई से दर्द में आराम मिलता है।

4️⃣ पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद :-
हड़जोड़ गैस, अपच, पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्याओं में लाभ देता है। यह पाचन अग्नि को मजबूत करता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है।

5️⃣ जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस में उपयोगी :-
इसमें मौजूद सूजनरोधी गुण जोड़ों की सूजन, जकड़न और दर्द को कम करते हैं। बुजुर्गों में होने वाली हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस में भी यह उपयोगी माना जाता है।

6️⃣ ब्लड शुगर व वजन नियंत्रण में सहायक :-
हड़जोड़ ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म सुधारकर वजन नियंत्रण में भी सहायक हो सकता है।

7️⃣ महिलाओं के लिए लाभकारी :-
यह मासिक धर्म के दौरान होने वाले पेट दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है तथा हार्मोनल संतुलन को सपोर्ट करता है।

✅️ हड़जोड़ सेवन करने की विधि —

■ अगर किसी भी प्रकार का दर्द हो, तो इसके पत्तियों को हल्का गर्म करके प्रभावित जगह पर सेकने से आराम मिलता है। इसके तने को पीसकर लेप के रूप में भी लगाया जा सकता है, जिससे सूजन और दर्द में राहत मिलती है।

■ हड्डियों की कमजोरी या फ्रैक्चर की स्थिति में हड़जोड़ के सूखे तने का चूर्ण 2–5 ग्राम दूध के साथ लेने से लगभग 15 दिनों के भीतर हड्डियाँ जुड़ने में सहायता मिलती है।

■ पाचन संबंधी समस्याओं में इसके स्वरस को मधु के साथ सेवन करना लाभकारी होता है, जबकि श्वसन रोगियों के लिए गुनगुना स्वरस 5–10 मिली० मात्रा में पीने से खांसी, बलगम और अन्य श्वसन संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है।

✅️ सावधानियाँ —
हड़जोड़ एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है, इसलिए इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करें। हृदय रोगी, गर्भवती महिलाएँ और गंभीर बीमारी वाले लोग इसका उपयोग आयुर्वेदिक वैद्य की सलाह से ही करें।

19/04/2026

फिटकरी: घरेलू स्वास्थ्य रक्षक
फिटकरी, जिसे संस्कृत में स्फटिक कहा जाता है, आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधि मानी जाती है। यह घावों को जल्दी भरने, रक्तस्राव रोकने, और मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करती है। फिटकरी को शुद्ध करने के लिए इसे तवे पर सुखाकर पाउडर बना लें। इस शुद्ध फिटकरी का उपयोग दांत दर्द, डैंड्रफ, और पाइल्स में भी किया जा सकता है। यह एक सरल और प्रभावी घरेलू उपचार है, जो हर घर में होना चाहिए।

लेमनग्रास एक प्रमुख औषधीय पौधा है जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है इसकी पत्तियों से बनन...
19/04/2026

लेमनग्रास एक प्रमुख औषधीय पौधा है जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है इसकी पत्तियों से बनने वाली चाय सर्दी, खांसी, जुकाम में भी काफी फायदेमंद होती है इसलिए लोग इसको अपने घर में लगाना ज्यादा पसंद करते हैं

✅ लेमनग्रास के 5 अदभुत औषधीय फायदे निम्नलिखित है:-

1️⃣ पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं:-
लेमनग्रास गैस, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी तमाम समस्याओं में राहत देने में सहायता करती है।

2️⃣ सर्दी–जुकाम में फायदेमंद:-
अगर आप लेमनग्रास की पत्तियों की चाय बनाकर पीते हैं तो गले की खराश, सर्दी और हल्के जुकाम में आराम मिलता है।

3️⃣ तनाव को कम करने में सहायक:-
इसकी पत्तियों की खुशबू दिमाग को शांत करती है और मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करती है।

4️⃣ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार:-
इसकी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे यह शरीर की इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करती है।

5️⃣ वजन नियंत्रित करने में कारागार उपाय:-
लेमनग्रास का सेवन मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

🌿लेमनग्रास का सेवन करने का तरीका भी जाने:-
◾ हर्बल चाय के रूप में:-
2–3 पत्तियां या एक छोटा डंठल पानी में 5 से 7 मिनट उबाले, फिर छान कर पिए स्वाद के लिए शहर या अदरक मिला सकते हैं।

◾ काढ़ा बनाने में:-
लेमनग्रास की पत्तियों का आप कड़ा भी बना सकते हैं जिसमें आप तुलसी, अदरक और कालीमिर्च के साथ उबालकर सेवन करें।

अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो पोस्ट को लाइक करें और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें ताकि आप रोजाना ऐसी ही उपयोगी और बेहतर जानकारी प्राप्त कर सके, धन्यवाद 🙏

पनीर फूल के फायदेआपने भी पनीर से बनी सब्जी या पनीर टिक्का, चिली पनीर, आदि खाएं होंगे। लेकिन क्या कभी आपने Paneer Phool क...
18/04/2026

पनीर फूल के फायदे

आपने भी पनीर से बनी सब्जी या पनीर टिक्का, चिली पनीर, आदि खाएं होंगे। लेकिन क्या कभी आपने Paneer Phool के बारे में सुना है। शायद नहीं, अगर आप ये सोच रहे हैं कि पनीर के फूल पनीर से बनते हैं तो बता दें कि आप गलत हैं। दरअसल यह पेड़ पर लगने वाला एक फूल या ऐसी सामग्री है जिसके जरिए कई भयंकर बीमारियों से राहत पाई जा सकती है।

सदियों से आयुर्वेद और चिकित्सा जगत में पनीर के फूल का उपयोग किया जाता है। इसलिए आज हम आपको पनीर फूल के फायदे और पनीर फूल के नुकसान के बारे में बताएंगे। इसके अलावा आज हम अपने इस लेख में पनीर के फूल से जुड़ी तमाम जानकारियां भी साझा करेंगे। आइए जानते हैं पनीर के फूल के लाभ और अन्य जानकारियों के बारे में।

पनीर फूल क्या है –

पनीर फूल सोलेनेसी परिवार का हिस्सा है और इसका वैज्ञानिक नाम विथानिया कौयगुलांस है। सबसे पहले पनीर फूल भारत में ही पाया गया था। यही कारण भी है जिसकी वजह से इसे Indian Rennet के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में पनीर के फूल का उपयोग कई बीमारियों से राहत दिलाने के लिए किया जाता है। वहीं पनीर के फूल के जरिए कई दवाएं भी बनाई जाती है। इसके अलावा पनीर के फूल के फायदे सेहत पर भी देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं पनीर फूल से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियों के बारे में।

पनीर के फूल का पौधा –

पनीर फूल का पौधा एक झाड़ीदार किस्म का होता है। इसमें छोटे छोटे फूल लगते हैं, इन्हीं को पनीर के फूल के नाम से जाना जाता है। यह दिखने में कुछ – कुछ आपको महुआ के फूल की तरह दिख सकते हैं। लेकिन इनका आकार महुआ के फूलों से छोटा होता है।

पनीर का फूल कैसा दिखता है

पनीर का फूल दिखने में महुआ के फूलों से मिलता जुलता होता है। लेकिन पनीर के फूल के ऊपर एक परत होती है, जिसका रंग हरा होता। जब यह फूल पूरी तरह पक जाता है तो इसका रंग बदलकर भूरा या सफेद होने लगता है। वहीं अंदर यह फूल पकने पर हल्का पीला और मेहरून हो जाता है।

पनीर के फूल का स्वाद कैसा होता है

पनीर के फूल का स्वाद लोगों को थोड़ा परेशान कर सकता है, क्योंकि कभी इस फूल का स्वाद मीठा होता है, तो कभी कड़वा होता है। भारत के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के जरिए भी पनीर के फूल का उत्पादन किया जाता है।

पनीर के फूल के अन्य नाम

पनीर फूल को इंडियन रेनेट भी कहा जाता है
पनीर के फूल को पनीर डोडा के नाम से भी जाना जाता है।
पनीर के फूल को इंडियन चीज मेकर कहा जाता है
पनीर फूल को पनीर डोडी और पनीर बेड भी कहा जाता है।
संस्कृत भाषा में पनीर के फूल को ऋष्यगंधा कहा जाता है
उर्दू में पनीर फूल को पनीर डोडी के नाम से पुकारा जाता है।
हिंदी में पनीर फूल को पनीरबंध के नाम से जाना जाता है।
पनीर के फूल के फायदे

यह बात बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम में से ज्यादातर लोग पनीर के फूल के बारे में कुछ भी नहीं जानते। आपको जानकर हैरानी होगी की पनीर के फूल के अंदर ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो बड़ी से बड़ी बीमारियों को रोकने का कार्य कर सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से पनीर के फूल के फायदे के बारे में बताएंगे। इसके पनीर फूल के औषधीय गुण और पनीर फूल के नुकसान और उपयोग की जानकारी भी साझा करेंगे।

अल्जाइमर में Paneer Phool Ke Fayde

अल्जाइमर जैसी बीमारी में भी पनीर फूल के फायदे देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि अल्जामर एक मस्तिष्क से जुड़ा हुआ रोग है। इस रोग के दौरान व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती है। इस स्थिति में व्यक्ति धीरे – धीरे सब कुछ भूलने लगता है, उसे अपने सगे संबंधी तक याद नहीं रहते। यहां तक की अपना नाम भी भूल जाता है। इस समस्या में पनीर का फूल उपयोगी सिद्ध हो सकता है। दरअसल पनीर के फूल के अर्क में न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रभाव होता है जो मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि पनीर के फूल का उपयोग अल्जाइमर के रोग में किया जा सकता है।

डायबिटीज में पनीर फूल के फायदे

डायबिटीज एक ऐसा रोग है जो शरीर में ढेरों बीमारियों को पैदा कर सकता है। इस बीमारी की वजह से हार्ट अटैक, किडनी फेलियर, और आंखों की रोशनी तक जा सकती है। साथ ही डायबिटीज को ठीक नहीं किया जा सकता। बल्कि यह बस नियंत्रित की जा सकती है। ऐसे में डायबिटीज को नियंत्रित करने में पनीर फूल के लाभ देखे जा सकते हैं। दरअसल हाल ही में एक रिसर्च हुई है जिसके जरिए पता चला है कि पनीर के फूल के अर्क में एंटीडायबिटिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करके रखती है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि डायबिटीज को कंट्रोल करने में पनीर का फूल कारगर हो सकता है।

वजन घटाने के लिए

वजन बढ़ने की समस्या आज के समय में बेहद आम हो गई है। वहीं लाखों करोड़ो लोग ऐसे हैं जो मोटापे से बस छुटकारा पाना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए पनीर के फूल फायदेमंद हो सकते हैं। दरअसल हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि पनीर फूल में एंटी ओबेसिटी गुण होते हैं जो मोटापे या वजन घटाने में कारगर सिद्ध हो सकते हैं।

दमा में पनीर के फूल

दमा यानी एक रेस्पिरेटरी समस्या जिसमें व्यक्ति को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। अगर आपको भी यह समस्या है तो आप भी पनीर के फूल का उपयोग कर सकते हैं। आपको बता दें कि कुछ साल पहले हुए अध्ययन से पता चला है कि पनीर के फूल से दमा की समस्या से राहत पाई जा सकती है। वहीं आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा तो दशकों से ही दमे में पनीर के फूल का उपयोग कर रहे हैं। इस लिहाज से कहा तो सकता है कि पनीर के फूल का इस्तेमाल दमे से राहत पाने में किया जा सकता है।

अनिद्रा में दिलाए राहत

अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या बेहद आम तो है। लेकिन यह उतना ही व्यक्ति को परेशान भी कर देती है। नींद सही से ना आने पर मस्तिष्क से लेकर शरीर अस्वस्थ हो जाता है। ऐसे में पनीर के फूल के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल कुछ समय पहले किए गए अध्ययन में पाया गया है कि पनीर के फूल के उपयोग से तनाव कम होता है और नींद बेहतर होती है। हालांकि अब तक इस बारे में कुछ पता नहीं चला है कि पनीर का फूल किस तरह अनिद्रा की समस्या से राहत दिलाता है। इसलिए इस पर अभी कुछ अन्य शोध भी चल रहे हैं।

पेशाब संबंधी समस्या में

पेशाब संबंधित समस्याएं यूं तो पुरुषों और महिलाओं दोनों में ही पाई जाती है। लेकिन महिलाओं में पेशाब संबंधित समस्याएं अधिक देखने को मिलती हैं। यह समस्याएं पेशाब के मार्ग में पैदा होने वाले संक्रमण की वजह से हो सकती हैं। ऐसे में पेशाब संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप पनीर के फूल के लाभ ले सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक अध्ययन किया गया था। जिसमें बताया गया है कि पनीर फूल में ऐसे गुण होते हैं जो पेशाब संबंधी कई समस्याओं को कम कर सकता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि पनीर के फूल पेशाब से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं।

थकान में पनीर के लाभ

ऐसे लोग जो अक्सर जरा सा काम करते ही थकान महसूस करने लगते हैं। उन लोगों के लिए पनीर फूल लाभदायक हो सकता है। आपको बता दें कि पनीर फूल के अंदर ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। ऐसे में पनीर फूल के उपयोग से आपकी थकान दूर हो जाती है और आप अपने सारे कार्य आसानी से कर पाते हैं।

स्किन पर पनीर फूल

आज के समय में बाजार में मौजूद कई तरह की क्रीम और कॉस्मेटिक उत्पादों में भी पनीर फूल का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा कहा जाता है कि अश्वगंधा और पनीर फूल के पाउडर को मिलाकर तैयार किया गया लेप। स्किन पर लगाने से कई तरह की स्किन समस्याओं से निपटा जा सकता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि पनीर के फूल के लाभ स्किन पर हो सकते हैं।

पनीर फूल में मौजूद औषधीय गुण

दोस्तों अब तक आपको यह पता चल गया कि पनीर फूल कितना फायदेमंद है। लेकिन अब बारी है यह जानने की आखिर पनीर फूल में ऐसा क्या है जो उसे फायदेमंद बना देता है।

हीलिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर है पनीर फूल। यानी पनीर फूल के जरिए चोट और घाव को जल्दी भरा जा सकता है।
पनीर फूल के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो सूजन की समस्या को कम कर सकते हैं।
प्रकृति के इस उपहार के अंदर एंटी फंगल गुण भी होते हैं जो फंगल इंफेक्शन को कम करने का काम करता है।
हेपटोप्रोटेक्टीवे प्रभाव होता है जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।
पनीर के फूल में मूत्रवर्धक प्रभाव होता है जिसके जरिए शरीर से अधिक पानी और नमक को पेशाब के जरिए बाहर किया जा सकता है।
पनीर के फूल के अंदर कार्डियोवैस्कुलर प्रभाव होता है जो हृदय से जुड़ी समस्याओं से बचाकर रखता है।
पनीर फूल का उपयोग – Uses of Paneer Phool in Hindi

पनीर फूल का उपयोग की समस्याओं से निपटने या उनसे बचने के लिए किया जा सकता है। आइए जानते हैं आखिर किस – किस तरह पनीर फूल का उपयोग कर सकते हैं।
दांतों की सफाई करने के लिए पनीर फूल की टहनियों को दातुन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
पनीर फूल से बने तेल का उपयोग आप घर पर बनाए गए फेस पैक में डाल सकते हैं।
अगर आपको सूजन की समस्या है तो पनीर फूल के तेल से मसाज कर सकते हैं।
अल्सर और खुजली होने पर पनीर फूल उपयोगी सिद्ध होता है।
पनीर फूल के नुकसान –

दोस्तों जिस चीज के फायदे होते हैं उसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसी तरह पनीर फूल के नुकसान भी हो सकते हैं, जो कई बातों पर निर्भर करते हैं। अब हम आपको इस अंश में पनीर फूल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं पनीर के फूल के नुकसान क्या हैं।

पनीर फूल से होने वाले नुकसान

अगर आप पनीर फूल का अधिक उपयोग करते हैं तो इसकी वजह से आपको अधिक पेशाब आने लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ड्यूरेटिक प्रभाव होता है।
गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन या उपयोग नहीं करना चाहिए। वहीं अगर करना भी हो तो किसी डॉक्टर की राय पर ही ऐसा करना चाहिए।
अगर आप किसी संक्रमण या रोग से पीड़ित हैं तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
पनीर फूल के अंदर हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव होता है। जिसकी वजह से लो ब्लड शुगर लेवल की समस्या पैदा हो सकती है।
डायबिटीज के मरीज इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

क्रोध प्रबंधन (Anger Management) की पाँच प्रभावी तकनीक।1. गहरी सांस लें (Deep Breathing)विधि: नाक से 4 सेकंड तक गहरी सां...
17/04/2026

क्रोध प्रबंधन (Anger Management) की पाँच प्रभावी तकनीक।
1. गहरी सांस लें (Deep Breathing)
विधि: नाक से 4 सेकंड तक गहरी सांस लें, 7 सेकंड तक उसे रोकें, और फिर अगले 8 सेकंड तक धीरे-धीरे मुंह से बाहर छोड़ें।
लाभ: यह तकनीक आपके तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करती है।
2. पॉजिटिव अफर्मेशन्स (Positive Affirmations)
विधि: नकारात्मक विचारों के बजाय खुद से सकारात्मक बातें कहें, जैसे "मैं शांत हूँ" या "मैं नियंत्रण में हूँ"।
लाभ: यह गुस्से के समय आपके मानसिक संतुलन को बनाए रखता है।
3. माइंडफुलनेस अभ्यास (Mindfulness Practice)
विधि: पूरी तरह से वर्तमान क्षण पर ध्यान दें। अपनी भावनाओं को बिना किसी फैसले के स्वीकार करें और यह समझें कि ये भावनाएँ अस्थायी हैं और जल्द ही गुजर जाएंगी।
4. शारीरिक व्यायाम (Physical Exercise)
विधि: नियमित रूप से वर्कआउट, दौड़ना या योग करें।
लाभ: व्यायाम करने से शरीर में 'खुशी' के हार्मोन (एंडोर्फिन) जारी होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं।
5. समस्या समाधान (Problem Solving)
विधि: गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय उसके पीछे के असली कारण को समझें और उसका सकारात्मक हल ढूंढने की कोशिश करें।

जब हम बाईं करवट सोते हैं, तो पेट और उसका एसिड ग्रासनली के नीचे रहता है, जिससे एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं कम हो जाती...
13/04/2026

जब हम बाईं करवट सोते हैं, तो पेट और उसका एसिड ग्रासनली के नीचे रहता है, जिससे एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं कम हो जाती हैं।

षट्कर्माभ्यास सावधानियां और बचाव
13/04/2026

षट्कर्माभ्यास सावधानियां और बचाव

Address

Dwarka D D A Sports Complex
New Delhi
110075

Opening Hours

Tuesday 6am - 8:30pm
Wednesday 6am - 8:30pm
Thursday 6am - 8:30pm
Friday 6am - 8:30pm
Saturday 6am - 8:30pm
Sunday 6am - 9am

Telephone

9871624282

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anilyoga posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Anilyoga:

Share