09/01/2026
सबका प्रयास सोसाइटी द्वारा दिनांक 03/01/2026 को कनेरा, पौड़ी गढ़वाल,उत्तराखंड में 28वाँ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया जिसमें 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों व फ़र्मा टीम सहित 30 लोगों की टीम ने भाग लिया व 200 से अधिक लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, आवश्यकता के अनुरूप 3 माह तक की औषधियां निशुल्क दी गयीं। जोड़ों के दर्द के बहुत से लोगों को जोड़ों में इंजेक्शन लगाया गया, उन्हें knee cap के साथ साथ सिकाई करने के लिए bottle भी दी गई।
शिविर में मधुमेह की जांच के लिए आधुनिक मशीन का उपयोग किया गया जिसमें 3 माह का HbA1c सटीक तौर से पता चलता है। साथ ही ब्लड प्रेशर, PFT, E.C.G , यूरिक एसिड आदि की भी जांच निशुल्क की गई।
शिविर में बड़ी संख्या में लोग जोड़ों के दर्द, कान की परेशानी, मधुमेह व हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित पाए गए। साथ ही क्षेत्र के लोगों के दाँतो की स्तिथि भी काफ़ी ख़राब पायी गयी क़रीब 120 ख़राब दाँत दंत विशेषज्ञ द्वारा निकाले गए साथ ही लोगों को सही तरीक़े से दाँत साफ़ करने की विधि बतायी गई व उन्हें निःशुल्क ब्रश एवं colgate दिया गया।