Swasthyam Rishipathy Ayurveda & Yoga Wellness Center

Swasthyam Rishipathy Ayurveda & Yoga Wellness Center Rishipathy Ayurveda center ,Power Yoga, Physiotherapy & Meditation By well trained Yoga expert

खाना पचेगा या सड़ेगा-             खाना खाने के बाद पेट में खाना पचेगा या खाना सड़ेगा, यह जानना बहुत जरूरी होता है। हमने ...
28/02/2025

खाना पचेगा या सड़ेगा-
खाना खाने के बाद पेट में खाना पचेगा या खाना सड़ेगा, यह जानना बहुत जरूरी होता है। हमने रोटी खाई, हमने दाल खाई, हमने सब्जी खाई, हमने दही खाया लस्सी पी, दूध, दही छाछ, लस्सी फल आदि यह सब कुछ भोजन के रूप में हमने ग्रहण किया। यह सब कुछ हमें उर्जा देते हैं और पेट उस उर्जा को आगे ट्रांसफर करता है।

पेट में एक छोटा सा स्थान होता है, जिसको हम हिन्दी में "आमाशय" कहते हैं। इसका संस्कृत नाम है "जठर"। यह एक थैली की तरह होता है। यह जठर हमारे शरीर में सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि सारा खाना सबसे पहले इसी में आता है। यह बहुत छोटा सा स्थान है। हम जो कुछ भी खाते हैं, वह सब इस आमाशय में आ जाता है। आमाशय में जो अग्नि प्रदीप्त होती है उसे जठराग्नि कहते हैं।

यह जठराग्नि आमाशय में प्रदीप्त होने वाली आग है। जैसे ही हम खाना खाना खाते हैं, जठराग्नि प्रदीप्त हो जाती है। यह ऑटोमेटिक है,जैसे ही हमने रोटी का पहला टुकड़ा मुँह में डाला, कि इधर जठराग्नि प्रदीप्त हो गई। यह अग्नि तब तक जलती है जब तक खाना पचता है। अब हमने खाना खाते ही गटागट पानी पी लिया और खूब ठंडा पानी पी लिया।अब जो आग (जठराग्नि) जल रही थी, वह बुझ गयी। आग अगर बुझ गयी, तो पचने की जो क्रिया है वह रुक जाती है।
अब हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि खाना पेट में जाने पर पेट में दो ही क्रियाएं होती हैं, एक क्रिया है जिसको हम कहते हैं पचना, और दूसरी है, सड़ना।

आयुर्वेद के हिसाब से आग जलेगी तो खाना पचेगा, खाना पचेगा तो उससे रस बनेगा। रस से मांस, मज्जा, रक्त, वीर्य, हड्डियां, मल, मूत्र और अस्थि बनेगा और सबसे अंत में मेद बनेगा। यह तभी होगा जब खाना पचेगा। खाना सड़ने पर सबसे पहला जहर जो बनता है वह है यूरिक एसिड। यूरिक एसिड बढ़ने से ही घुटने, कंधे, कमर में दर्द होता है। जब खाना सड़ता है, तो यूरिक एसिड जैसा ही एक दूसरा विष बनता है जिसको हम कहते हैं एलडीएल ( खराब कोलस्ट्रॉल )। खराब कोलस्ट्रॉल के बढ़ने से ही ब्लड प्रेशर ( बीपी ) बढ़ता है। ये सभी बीमारियां तब आती हैं जब खाना पचता नहीं है, बल्कि सड़ता है।
खाना पचने पर किसी भी प्रकार का कोई भी जहर नहीं बनता है। खाना पचने पर जो बनता है वह है मांस, मज्जा, रक्त, वीर्य, हड्डियां, मल, मूत्र, अस्थि और खाना नहीं पचने पर बनता है यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रोल, एलडीएल, वीएलडीएल और यही हमारे शरीर को रोगों का घर बनाते हैं। पेट में बनने वाला यही जहर जब ज्यादा बढ़कर खून में आता है, तो खून दिल की नाड़ियों में से निकल नहीं पाता और रोज थोड़ा थोड़ा कचरा जो खून में आया है, इकट्ठा होता रहता है और एक दिन नाड़ी को ब्लॉक कर देता है। इसी से हार्ट अटैक होता है।

अतः हमें ध्यान इस बात पर देना चाहिए कि जो हम खा रहे हैं, वह ठीक से पचना चाहिए, इसके लिए पेट में ठीक से आग (जठराग्नि) प्रदीप्त होनी ही चाहिए, क्योंकि बिना आग के खाना पचता नहीं है और खाना पकता भी नहीं है। महत्व की बात खाने को खाना नहीं खाने को पचाना है। हमने क्या खाया, कितना खाया यह महत्त्वपूर्ण नहीं है। खाना अच्छे से पचे इसके लिए वाग्भट्ट जी ने सूत्र दिया है-

"भोजनान्ते विषं वारी" (खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर पीने के बराबर है )। इसलिए खाने के तुरंत बाद पानी कभी नहीं पीना चाहिए। जब हम खाना खाते हैं तो जठराग्नि द्वारा सब एक दूसरे में मिक्स होता है और फिर खाना पेस्ट में बदलता है। पेस्ट में बदलने की क्रिया होने तक एक घंटा ४८ मिनट का समय लगता है। उसके बाद जठराग्नि कम हो जाती है। बुझती तो नहीं, लेकिन बहुत धीमी हो जाती है। पेस्ट बनने के बाद शरीर में रस बनने की प्रक्रिया शुरू होती है, तब हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है।

निवेदन - आगे शेयर करें

🙏🏻🙏🏻🙏🏻*योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। आजकल की तेज-तर्रार ज़िन्दगी में, जब हम शारीरिक और मानसिक थ...
24/02/2025

🙏🏻🙏🏻🙏🏻

*योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। आजकल की तेज-तर्रार ज़िन्दगी में, जब हम शारीरिक और मानसिक थकान से घिरे होते हैं, तब योग हमें शांति और ऊर्जा का अहसास कराता है।*

*हमें यह समझने की जरूरत है कि योग कोई एक दिन की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है। यह हमारे विचार, श्वसन, और शारीरिक गति को एक साथ जोड़कर हमें समग्र रूप से स्वस्थ रखता है।*

_स्वास्थ्यम् योग परिवार आपके स्वस्थ मंगलमय जीवन की कामना करता है। स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें।_
Swasthyam Yoga Center
Dr mohan
9253171361

19/10/2024

पुरानी जीवनशैली और आधुनिक जीवनशैली के बीच अंतर बहुत स्पष्ट हैं।

🕉 नमस्ते 🙏🏻Our health is our greatest wealth and we realize this only when we lose it.जब आपका कोई चाहने वाला...आपको  Exe...
28/05/2024

🕉 नमस्ते 🙏🏻

Our health is our greatest wealth and we realize this only when we lose it.

जब आपका कोई चाहने वाला...
आपको Exercise करने के लिए, योगा करने के लिए या अपनी दिनचर्या सुधारने के लिए टोका करे तो irritate होने की ज़रूरत नही है।

क्योंकि असली दिक़्क़त तो तब है,
जब कोई टोकने वाला ही ना हो।

Yoga exercise नहीं करने वालों की Aging शुरू हो जाती है, टायर belly, चेहरे पर जमा फैट, कोई ना कोई Chronic health condition, स्किन का मुरझाना शुरू, low on energy सब कुछ ठीक होगा तो भी दो चार गोलियाँ खा ही रहे होंगे।

Yoga, Exercise करने वालों में और ना करने वालों में फ़र्क़ आसानी से दिख जाएगा।

"Embrace the burn and join the grind. Your body will thank you later.

Swasthyam Yoga 🧘‍♂️ ♥️

17/04/2024

आशा ही निराशा है 🙏
आशा छूटी निराशा टूट गयी।

स्वामी रामदेव नहीं, आयुर्वेद पर प्रहारस्वामी रामदेव जी को भले ही आप उद्योगपति मानो और वे हैं भी उद्योगपति, परन्तु यह न भ...
16/04/2024

स्वामी रामदेव नहीं, आयुर्वेद पर प्रहार

स्वामी रामदेव जी को भले ही आप उद्योगपति मानो और वे हैं भी उद्योगपति, परन्तु यह न भूलें कि इस व्यक्ति ने सम्पूर्ण भारतवर्ष में आयुर्वेद व योग-व्यायाम की क्रान्ति करके लाखों लोगों को घर बैठे नि:शुल्क स्वास्थ्य प्रदान किया है, स्वदेशी की अलख जगाई है। २१ जून को जो विश्व योगदिवस मनाया जाता है, वह भले ही मेरी दृष्टि में योग नहीं, बल्कि मात्र व्यायाम है, उसको विश्व में स्थापित करने का एकमात्र श्रेय स्वामी रामदेव जी को ही जाता है।

मैं भारत व विश्व के उन सभी महानुभावों, जो आयुर्वेद, यौगिक व्यायाम व स्वदेशी से प्यार करते हैं, से निवेदन करता हूँ कि वे स्वामी रामदेव जी के साथ अपने अनेक मतभेदों को भुलाकर आयुर्वेद पर आये इस गम्भीर संकट से निपटने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जायें। आज इस संन्यासी को लक्ष्य बनाया जा रहा है, कल किसी ओर की बारी आयेगी। एक-एक करके सनातन धर्म के सभी स्तम्भों पर चोट की जायेगी। आयुर्वेद वेद का ही एक उपवेद है। आयुर्वेद की हत्या वेद की हत्या होगी, राष्ट्र की हत्या होगी। वेद की हत्या सम्पूर्ण मानवता की हत्या होगी। इसलिए जाग जाओ, अन्यथा सब मिट जायेगा। स्वामी रामदेव जी के दण्डित होने से किसी को भी लाभ नहीं होगा, बल्कि आयुर्वेद के ध्वजवाहकों का मनोबल अवश्य टूट जायेगा और हमें विदेशी चिकित्सा पद्धति का बलपूर्वक दास बना दिया जाएगा।

16/04/2024

Swasthyam Yoga 🧘‍♂️ ♥️

Address

Arya Samaj Mandir Huda Sector 12 Panipat
Panipat
132103

Opening Hours

Monday 6am - 8am
4pm - 6pm
Tuesday 6am - 8am
4pm - 6pm
Wednesday 6am - 8am
4pm - 6pm
Thursday 6am - 8am
4pm - 6pm
Friday 6am - 8am
4pm - 6pm
Saturday 6am - 8am
4pm - 6pm
Sunday 6am - 8am
4pm - 6pm

Telephone

+919253171361

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Swasthyam Rishipathy Ayurveda & Yoga Wellness Center posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share