30/01/2026
The White Medical College and Hospital की ओर से शाहपुर कंडी–जुगियाल क्षेत्र में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 100 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित कीं।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान सामान्य रोगों की जांच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर टेस्ट, प्राथमिक चिकित्सीय परामर्श और दवा वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की।
शिविर में सेवाएं प्रदान करने वाली टीम में डॉ. राजन और डॉ. नईम शामिल रहे। नर्सिंग स्टाफ के रूप में एनएसजी सदाम एवं एनएसजी अंशाल ने अपनी सेवाएं दीं।
ओपीडी स्टाफ में जगदेव, मनीषा और पूजा मौजूद रहीं, जबकि फार्मेसी की जिम्मेदारी सुनील ने संभाली।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।