29/01/2026
सत्यदेव मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए गुरुवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही कर्मियों की लंबी कतार लग गई।
आर-ब्लॉक स्थित टेलीफोन भवन में आयोजित शिविर में कर्मियों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, केएफटी, पीएसए एवं लिपिड प्रोफाइल जांच की गई। कई कर्मियों में शुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ मिला जबकि कई लोगों में माइग्रेन, पेट और सांस संबंधी समस्याएं मिलीं। कई कर्मियों का ईसीजी भी किया गया।
इस दौरान हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उन्हें चिकित्सीय सलाह भी दी, जिनमें जेनरल फिजिशियन और यूरोलॉजिस्ट डॉ कुमार राजेश रंजन प्रमुख रहे।
मौके पर स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ एक इंटरएक्टिव अवेयरनेस सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, किडनी एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं पर जानकारी दी गई।
हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अमृता ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
Dr Rajesh Ranjan, Urologist, Laparoscopic and transplant surgeon Rajesh Ranjan satyadevurology.com drrajeshranjan.com satyadevhospital.com