Dr B. N. Chaturvedi

Dr B. N. Chaturvedi Consultant Orthopaedic Surgeon
( Arthroscopy,Joint Replacement,Sports Injury, Ligament & Trauma)

Mobile No. 08340275860

प्रत्येक मंगलवार समय संध्या 4:30 pm - 6:30 pm फ्री ओपीडी की व्यवस्था है| जिसमें डॉक्टर द्वारा गरीब मरीजों को निशुल्क देखा एवं ईलाज किया जाता हैं|

  awarenessइस रविवार को दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान के "डॉक्टर की सलाह" में फोन पर सैकड़ों मरीजों की समस्याएं सुनीं और ...
16/02/2026

awareness

इस रविवार को दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान के "डॉक्टर की सलाह" में फोन पर सैकड़ों मरीजों की समस्याएं सुनीं और इस दौरान मैंने अधिकांश मरीजों को घुटने की समस्या से ग्रसित पाया | घुटने में 60-65 वर्ष के बाद आर्थराइटिस होना तो आम बात है परन्तु पचास वर्ष से कम उम्र के लोग भी इससे काफी तदाद में ग्रसित है और यह चिंता जनक है | घुटने के दर्द सुजन और लचक से जूड़े कुछ जरूरी विषयों पर यहाँ बात करना आवश्यक है |

✅ मोटापा ( Obesity) : घुटने शरीर के सबसे बडे़ जोड़ है और इनपर पुरे शरीर का भार है इसलिए मोटापा होने की वजह से कम उम्र में ही घुटने की गद्दी ( मेनिसकस ) फटने और घीसने लगती है जिसके चलते आर्थराइटिस की समस्या शुरू होती है |

✅ पुराने चोट ( नी इंजूरी ) : प्रायः देखा जाता है कि लोग दर्द कमने के बाद घुटने के चोट को भूल जाते हैं जो बाद में चलकर आर्थराइटिस का कारण बनता है |

✅ लिगामेंट के टूटने और उखड़ने से ( लिगामेंट इंजूरी ) : वैसे तो चार मुख्य लिगामेंट्स होते है परन्तु एसीएल और पीसीएल के टूटने से घुटने में लचक और अस्थिरता ज्यादा हो जाती है जिसके चलते गद्दी के रगड़ खाने और फटने का खतरा बढ़ जाता है | ऐसी परिस्थिति में समय से आपरेशन नहीं होने से कुछ महीने और साल के अंदर आर्थराइटिस शुरू हो जाता है | अत: लिगामेंट के आपरेशन को जितना जल्दी हो करा लेना ही बेहतर होता है |

✅ कैल्सियम और विटामिन डि 3 की कमी : शहरों के अपार्टमेंट सिस्टम और खास कर घर में रहने वाली महिलाओं में सूर्य की रौशनी नहीं मिलने से विटामिन डी की कमी हो जाती है | खान पान की खराब गुणवत्ता से कैल्सियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और अन्य एलिमेंट्स की घोर कमी हो जाती है जो बिना जांच के लम्बे समय तक पता नहीं चलता है | इसके कारण हड्डियों और जोड़ों में दर्द और सुजन तथा मांसपेशियों में कमजोरी होने लगती है |

✅ बढ़ते उम्र का प्रभाव ( एजिंग ) : समय के साथ बढ़ती उम्र और बुढापा भी घुटने के जोड़ो में परिवर्तन लाते है | इस दौरान घुटने घीसने और आर्थराइटिस से पैर टेढे़ होने लगते हैं | कभी कभी घुटने से नीचे पैरों में भी दर्द जाने लगता है जिससे stress fracture होने का खतरा बढ़ जाता है | ऐसी परिस्थिति में पैर सीधा करने के लिए नी रिप्लेसमेंट ( घुटना प्रत्यारोपण ) की आवश्यकता पड़ती है |

✅ अन्य कारण ( औदर कौजेज ) : रूमेटवाएड आर्थराइटिस, सायनोभाईटीस, डायबिटीज, थायराइड की समस्या, इंफेक्शन तथा ट्यूमर जैसे कारणों से भी घूटने में दर्द और सूजन हो सकते हैं |

घुटने के तकलीफ के दौरान क्या करे (✅) और क्या नही करें (❌)

▶️ घुटने में जब सूजन और दर्द की शिकायत हो तो चोट लगने की स्थिति में बर्फ से सेंक करे! आर्थराइटिस के चलते यदि दर्द है तो गरम पानी की सेंकाई से लाभ मिल सकता है!

▶️ घुटने के अंदर पानी या ब्लड भर गया हो और उस कारण सूजन आ गया हो तो सिरिंज से पानी या ब्लड को बाहर खिंच लेने से आराम मिलता है | इसके बाद जांच हेतु निकाले हुए फ्लूड को भेजा जा सकता है और एक्स रे या एमआरआई भी कराया जाता है ताकि घुटने के दर्द और सूजन का कारण पता चल सके |

▶️ ऐसे मरीजों को नीचे जमीन पर बैठने और स्क्वैटिंग एक्सरसाइज तथा अनावश्यक सीढ़ी चढ़ने उतरने से परहेज करना चाहिए |

▶️अपने आर्थोपेडिक सर्जन से मिलकर कैलसियम और विटामिन डी तथा उचित खान पान पर ध्यान देना चाहिए |

▶️ फिजियोथेरेपी एवं क्वाड्रिसेप्स (जांघ के सामने की मांसपेशियां) को मजबूत करने के लिए क्वाड सेट (Quad Sets) (लेटे हुए घुटने को नीचे दबाना), स्ट्रेट लेग रेज (Straight Leg Raises), चेयर स्क्वैट्स (Chair Squats), और स्टेप-अप्स (Step-ups) सबसे प्रभावी व्यायाम हैं। ये घुटने के दर्द को कम करने और स्थिरता बढ़ाने के लिए दिन में 2-3 बार 10-15 बार के 2-3 सेट में किए जा सकते हैं |

▶️ नी ब्रेस या घुटने के अन्य बेल्ट का अनावश्यक इस्तेमाल नहीं करे | शुरुआत में नी ब्रेस से आराम तो मिलता है परन्तु लम्बे समय के इस्तेमाल से घुटने के मांसपेशियों में कमजोरी होने लगती है जिसके कारण घुटने ज्यादा तेजी से खराब होने लगते हैं | अतः यूज करने से पहले अपने डाक्टर से जरूर सलाह ले |👆

▶️ यदि दर्द के आलावा घुटने में लचक है और वजन देने पर लगता है कि पैर आगे या पीछे भाग रहा है तो यह लिगामेंट इंजूरी के लक्षण हो सकते हैं | दूरबीन ( आर्थ्रोस्कोपी ) द्वारा लिगामेंट का आपरेशन होने के बाद घुटने की अस्थिरता खत्म हो जाएगी और आपका घुटना खराब होने से बच जाएगा|

⏬⏬⏬⏬⏬⏬⏬⏬

डॉ बी एन चतुर्वेदी
(आर्थोस्कोपी, ज्वाईंट रिप्लेसमेंट एवं ट्रॉमा सर्जन)
⏫⏫⏫⏫⏫⏫⏫⏫

पता
🟣 राजलक्ष्मी हास्पिटल, मूलचन्द पथ मेन रोड कंकडबाग, पटना

🟣 मीरा हास्पिटल, काशी बजार, छपरा

☎ 083402 75860

रविवार दिनांक 15/02/2026 को दिन के 11:30 से 12:30 के  बीच  " दैनिक हिंदुस्तान "   के पटना स्थित कार्यालय में उपस्थित रहे...
15/02/2026

रविवार दिनांक 15/02/2026 को दिन के 11:30 से 12:30 के बीच " दैनिक हिंदुस्तान " के पटना स्थित कार्यालय में उपस्थित रहेंगे |
इस दौरान लिगामेंट की चोट, स्पोर्ट्स इंज्यूरी, आर्थराइटिस, कमर तथा रीढ़, घुटना एवं कंधे के दर्द, बोन टीबी एवं बच्चों के टेढे़- मेढे पैर, पुराने जटिल फ्रैक्चर तथा हड्डी रोग से संबंधित सलाह ले सकते हैं |
इसके लिए आप फोन नंबर 0612-2220274 पर कौल कल सकते हैं |

15/02/2026
10/02/2026

🩺 फ्रोजेन सोल्डर या कंधा जाम से आप भी है परेशान ????

क्या आपको पता है —
🔹 कंधे में दर्द का सबसे बड़ा कारण क्या है?
🔹 क्या डायबिटीज कंधा जाम की समस्या को बढ़ा देता है?
🔹 क्या बिना आपरेशन यह ठीक हो सकता है?
👉 इन सभी सवालों का सही जवाब मिलेगा

डॉ. बीएन चतुर्वेदी , MBBS ( Hons) Gold Medalist, MS ( Ortho) , Sports Injury & Joint Replacement Surgeon से

✅ कंधा जाम | रोटेटर कफ इंजूरी | स्पोर्ट्स इंजूरी
✅ एडवांस बिमारी में आर्थोस्कोपिक ( दूरबीन) से आपरेशन
✅ शुरूआती दौर में बिना ऑपरेशन के भी इलाज संभव
✅ इलाज के बाद तुरंत आराम
अगर आपको रात में करवट लेने में,कपड़े पहनने में, कंघी करने में और अन्य किसी भी कार्य में कंधा दर्द करता है तो देरी न करें।
⏰ सही समय पर इलाज = बड़ी परेशानी से बचाव
आज ही विशेषज्ञ से मिलें और कंधा जाम और दर्द से राहत पाएं |

🏥 स्थान: राजलक्ष्मी हास्पिटल,मूलचंद पथ, राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन के पूरब,बहादुरपुर फ्लाईओवर के नीचे, मेंन रोड कंकडबाग, पटना
📞 अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करें:
083402 75860

💯 भरोसेमंद इलाज | अनुभवी डॉक्टर | आधुनिक सुविधा

📌 डॉ. बीएन चतुर्वेदी
आर्थोस्कोपी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं ट्रॉमा सर्जन

स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए समर्पित चिकित्सा क्षेत्र को अपने प्रयासों से समृद्ध करने वाली समस्त महिला चिकित्सको...
03/02/2026

स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए समर्पित चिकित्सा क्षेत्र को अपने प्रयासों से समृद्ध करने वाली समस्त महिला चिकित्सकों को राष्ट्रीय महिला चिकित्सक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !!!

आप सभी  देशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं  ! आज के ही दिन सन् 1950 में भारतीय संविधान को ...
26/01/2026

आप सभी देशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !
आज के ही दिन सन् 1950 में भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से देश में लागू किया गया जिसने पूरे भारतवर्ष में संप्रभुता और लोकतंत्र की स्थापना की थी।

16/01/2026


14/01/2026




आप सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों को नववर्ष की बहुत सारी बधाईयाँ और शुभकामनाएँ  !
01/01/2026

आप सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों को नववर्ष की बहुत सारी बधाईयाँ और शुभकामनाएँ !

    Clear picture of "Bucket Handle tear" Of Medial meniscus causes wide range of symptoms including Locking and catchin...
30/12/2025




Clear picture of "Bucket Handle tear" Of Medial meniscus causes wide range of symptoms including Locking and catching of knee, popping sensation, stiffness and pain . In this particular case removal (menisectomy) was better choice than repair due to Chronicity of injury and higher age of the patient.

"घुटने के मेडियल मेनिस्कस में "बकेट हैंडल टियर" की स्पष्ट तस्वीर घुटने के लॉक होने और अटकने, चटकने की अनुभूति, अकड़न और दर्द सहित कई लक्षणों का कारण बनती है। इस विशेष मामले में, चोट की पुरानी स्थिति और रोगी की अधिक उम्र के कारण रिपेयर की तुलना में मेनिस्कस को हटाना (मेनिसेक्टॉमी) बेहतर आप्शन था "

डॉ बीएन चतुर्वेदी
राजलक्ष्मी हास्पिटल
मेन रोड कंकड़बाग, पटना ( नियर बहादुर पुर फ्लाइओवर)
मोबाइल नंबर : 083402 75860

29/12/2025

Arthroscopic ACL Reconstruction Surgery !
दूरबीन द्वारा एसीएल लिगामेंट के आपरेशन के बाद मरीज के घुटने की लचक पूरी तरह से ठीक हो गई |

Address

RAJLAKSHMI HOSPITAL & STONE CLINIC, BAHADUR PUR FLY OVER, NEAR PETROL PUMP, MAIN Road KANKARBAGH, PATNA-20, , , LANDMARK/1 KM EAST FROM RAJENDRA NAGAR TERMINAL
Patna
800020

Opening Hours

Monday 12:30pm - 1:30pm
4:30pm - 6:30pm
Tuesday 12:30pm - 1:30pm
4:30pm - 6:30pm
Wednesday 12:30pm - 1:30pm
4:30pm - 6:30pm
Thursday 12:30pm - 1:30pm
4:30pm - 6:30pm
Friday 12:30pm - 1:30pm
4:30pm - 6:30pm
Saturday 12:30pm - 1:30pm

Telephone

+918340275860

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr B. N. Chaturvedi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Dr B. N. Chaturvedi:

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram

Category