20/05/2026
"घर के पास ही तो जा रहे थे..."
– यही एक छोटी सी चूक..
आज मैं आप सभी से एक बेहद जरूरी और आंखें खोलने वाली बात साझा करना चाहता हूँ। हमारे Clinic में जब भी BIKE ACCIDENT के मरीज आते हैं..और हम पूछते हैं कि Helmet क्यों नहीं लगाया था?
तो 90% लोगों का एक ही जवाब होता है– सर!, घर के पास ही मार्केट जा रहे थे।
यही चूक मेरे पापा से भी हुई। वे घर के पास ही मार्केट में shaving कराने जा रहे थे और बिना हेलमेट scooty से गिर गए। उस वक्त कोई बड़ी दिक्कत नहीं आई, सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल लगा।ठीक 2 महीने बाद एकाएक उनका Altered Sensorium और शरीर के एक हिस्से में Weakness आ गई।
जब हमने तुरंत CT Scan कराया, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सिर के अंदर एक बहुत बड़ा खून का थका (Subdural Hematoma) बन चुका था, जिसने दिमाग को अपनी जगह से एक तरफ धकेल दिया था (Mid-line Shift)
जब आपके द्वारा start किए हुए Hospital में आपके अपने Father को ही किसी छोटी बीमारी के लिए नहीं, बल्कि Brain Hemorhhage जैसे गंभीर संकट के लिए Admit करना पड़े... तो आपके बनाए Hospital का असली Litmus Test होता है।
लेकिन सही समय पर सही सूझबूझ, तुरंत इलाज और हमारे SPARC HOSPITAL के बेहतरीन मैनेजमेंट की बदौलत यह अग्निपरीक्षा सफल रही। हमारे देश के बेहतरीन Neurosurgeon.. Dr Himanshu sir और Anesthetics-Dr Rajeev Ranjan sinha Boss के द्वारा किया गया critical operation पूरी तरह सफल रहा। pre anesthetic checkup के लिए जरुरी ECHO के लिए Cardiologist डॉ Rahul Kumar Sinha Boss का भी अहम् योगदान रहा...आज मेरे पापा बिल्कुल ठीक हैं और पहले की तरह स्वस्थ हैं! उन्हें मुस्कुराते देखना यह साबित करता है कि आज SPARC HOSPITAL को शुरू करना सफल हुआ।
हाथ जोड़कर आप सभी से प्रार्थना है.. दूरी चाहे 100 मीटर की हो या 10 किलोमीटर की, Bike चलाते समय Helmet जरूर पहनें! आपातकालीन स्थिति में सही और विश्वस्तरीय इलाज के लिए हमारी पूरी Team चौबीसों घंटे आपकी सेवा में तैनात है।
SPARC Hospital, F118,P. C COLONY, KANKARBAGH PATNA BIHAR 800020
टेम्पू स्टैंड के पास
📞 Mob-9031072015/16