05/05/2026
जय माता दी ,
ज़रूरत के समय रक्त की अहमियत को गहराई से समझने वाले एवं 14 अगस्त 2017 को कैंसर से अपनी माता जी स्वर्गीय श्रीमती सुशीला पाण्डेय जी को खो चुके बिहार के लाल आदरणीय श्री प्रशांत किशोर जी ने आज माँ ब्लड सेंटर में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर इस पावन मुहिम को अपना समर्थन दिया।
समाज के तन-मन-धन, श्रम और रक्त के सहयोग से संचालित इस निस्वार्थ सेवा अभियान में उनका आगमन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
हमें विश्वास है कि आपके बहुमूल्य सुझाव और मार्गदर्शन से यह मानवता की सेवा की मुहिम और अधिक व्यापक एवं सशक्त बनेगी।