02/09/2022
सिरदर्द दूर करने के साथ तनाव भी कम करेंगे ये 4 एक्यूप्रेशर पॉइंट, जानें इसे करने के आसान तरीके।।
अगर आप भी सिरदर्द और तनाव से परेशान हैं तो चाय-कॉफी की तरफ रुख न करें बल्कि इन 4 एक्यूप्रेशर से पाएं राहत।
फॉलो करें Panphysio : Physiotherapy & Rehab
1.अंगूठे और तर्जनी के बीच
इसे यूनियन वैली पॉइंट कहा जाता है, जो आपके अंगूठे और बीच वाली उंगली के बीच वेब पर होते हैं। इस पॉइंट पर काम करने से ये आपके सिर का दर्द कुछ ही देर में गायब कर देगा साथ ही आपको तनावमुक्त रखेगा। एक्यूप्रेशर के लिए आप इस पॉइंट को अपने दूसरे हाथ के अंगूठे और बीच वाली उंगली से पिन करके शुरू करें। 10 सेकंड के लिए आप उस पॉइंट पर दबाव बनाए रखें। इससे आपका तनाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा और आपका सिर दर्द कम होने लगेगा।
2.दोनों आंखों के बीच वाला हिस्सा
दोनों आंखों के बीच वाली जगह पॉइंट को ड्रिलिंग बम्बू पॉइंट कहा जाता है, उस स्थान के दोनों ओर स्थित इंडेंटेशंस पर स्थित होते हैं, जहां आपकी नाक का पुल आपकी भौहों से मिलता है। सिरदर्द का इलाज करने के लिए इन दबाव बिंदुओं का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले दोनों बिंदुओं पर दबाव डालना शुरू करें, इस दबाव के लिए आप दोनों हाथ के तर्जन का इस्तेमाल करें। इसे आप 10 सेकेंड तक दबाएं रखें और आराम से छोड़ने की कोशिश करें।
3.गर्दन का हिस्सा
गर्दन यानी सिर के बिलकुल नीचे वाले हिस्से को भी सिरदर्द के एक्यूप्रेशर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, इस हिस्से पर एक्यूप्रेशर देने से ये बहुत जल्दी आपका सिरदर्द खत्म होने लगता है और आपको तनावमुक्त होने का मौका मिलता है। इसे करने के लिए आप दोनों हाथों की बीच वाली उंगलियों को रखें और करीब 10 सेकंड के लिए एक साथ दोनों तरफ से ऊपर की ओर मजबूती से दबाएं और फिर आराम से छोड़ दें।
4.कंधे का ऊपरी हिस्सा
कंधा सिर्फ हमारा बोझ ही नहीं उठाता बल्कि ये हमारे दर्द को भी कम करने का काम करता है। कंधे के ऊपरी हिस्से या कंधे के किनारों पर ये एक्यूप्रेशर पॉइंट मौजूद हौ जिन पर दबाव डालने से आपको बहुत आराम महसूस होगा और आप तनावमुक्त होने लगेंगे। इस दबाव बिंदु का इस्तेमाल करने के लिए आप करीब 1 मिनट के लिए इस बिंदु पर दबाव डालने की कोशिश करें, इसके लिए आप अपने हाथ का अंगूठा इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके कंधे और सिर के साथ पूरे शरीर को राहत महसूस होगी और थकान दूर करने में भी ये फायदेमंद एक्यूप्रेशर पॉइंट है।
ऐसे और अधिक हेल्थ और फिटनेस टिप्स के लिए फॉलो करें