Rishi yaduvanshi

Rishi yaduvanshi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rishi yaduvanshi, AIDS Resource Center, Patna, Patna.

17/01/2026
पटना आइसा की बैठक भाकपा- माले पार्टी ऑफिस में संपन्न हुई!विश्वविद्यालय एवं प्रखंड स्तरीय छात्र समस्याओं को संवैधानिक और ...
11/01/2026

पटना आइसा की बैठक भाकपा- माले पार्टी ऑफिस में संपन्न हुई!

विश्वविद्यालय एवं प्रखंड स्तरीय छात्र समस्याओं को संवैधानिक और लोकतान्त्रिक मूल्यों के आधार पर शिक्षा और रोजगार के सवालों को उठाते हुए छात्र राजनीति को सक्रिय और प्रभावी रूप में पुनः स्थापित करने की दिशा में व्यापक विमर्श किया गया। इसके तहत पटना विश्वविद्यालय के सभी सम्बद्ध कॉलेजों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से मेम्बरशिप अभियान, यूनिट कॉन्फ्रेंस तथा विश्वविद्यालय कॉन्फ्रेंस के आयोजन को प्राथमिक एजेंडा के रूप में रखा गया। साथ ही पटना यूनिवर्सिटी में सदस्यता अभियान के दो टीम बनाया गया है. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के संबंद्ध कॉलेज R.P.M कॉलेज में फीस वृद्धि व प्रशानिक मनमानी के खिलाफ कैम्पस में आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई है, और मेम्बरशिप अभियान व यूनिट कांफ्रेंस की करने की दिशा में बात चीत की गई. मनेर, पालीगंज, बिहटा, दानापुर में आइसा का मीटिंग करने की योजना बनाई गई है. इन सभी कार्यों को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए टीम की पहलकदमी, कार्ययोजना और सामूहिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से बात की गई।

11/01/2026

ED के छापे पर बंगाल की सीएम ने मारी छापा|

08/01/2026

आखिर अंकित भंडारी का हत्यारा कौन?

06/01/2026

बिहार में 20-25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं" बीजेपी नेता|












22/12/2025
सभी साथियों को लाल सलाम!आज दिनांक 09/12/2025 को बी.एन. कॉलेज में संयोजक कमेटी के गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।बैठक म...
09/12/2025

सभी साथियों को लाल सलाम!

आज दिनांक 09/12/2025 को बी.एन. कॉलेज में संयोजक कमेटी के गठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैठक में निम्न पदों पर साथियों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई!

कामरेड ऋषि – Incharge

कामरेड अमन-Convener

कामरेड आनंद, कामरेड शिवम – Co-Convener

कार्यक्रम के दौरान कामरेड ऋषि ने साथियों को कामरेड चंद्रशेखर (चंदू) के संघर्षों व योगदान के बारे में बताया। उन्होंने साझा किया कि कामरेड चंदू जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष (President) रहे, जो दो बार गोल्ड मेडलिस्ट रहे शहीद चंद्रशेखर उर्फ़ कॉमरेड चंदू आज अगर जिंदा होते तो देश का नजारा कुछ और ही होता आज जो हम AISA की धारा को आगे बढ़ा रहे हैं, वह कामरेड चंदू की ही विरासत, विचारधारा और संघर्षों की उपज है।

इसके अलावा कामरेड अमन ने AISA के उद्देश्य, सिद्धांत और छात्र-हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि AISA वह संगठन है जो सदैव छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य के सवालों पर संघर्षरत रहा है, जैसे समान शिक्षा प्रणाली लागु करना, सभी के लिए सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना, विश्वविद्यालयों/कॉलेजों में होने वाली फीस वृद्धि पर रोक और फीस में कमी की मांग, लोकतांत्रिक अधिकार और छात्र संघ चुनावों करवाने पर सार्वजनिक संस्थानों में हो इसके लिए आंदोलनरत रहे है!

छात्रों के लिए रोज़गारमुखी शिक्षा, कौशल विकास और उद्योग आधारित प्रशिक्षण पर ज़ोर,

छात्र राजनीति में छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और साथियों ने संगठित होकर आगे की मज़बूत गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।

लाल सलाम!

Address

Patna
Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rishi yaduvanshi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram