12/03/2026
सायटिका (Sciatica) पीठ के निचले हिस्से( कमर )से निकलकर कूल्हों और पैरों के पीछे से नीचे तक जाने वाली नस (Sciatic nerve) में सूजन या दबाव के कारण होने वाला तेज दर्द है, जो अक्सर एक ही पैर में महसूस होता है। इसके प्रमुख लक्षणों में झुनझुनी, सुन्नपन या जलन शामिल है। यह समस्या सही *फिजियोथेरेपी*, और जीवनशैली में बदलाव से ठीक हो सकती है।
= सायटिका दर्द(Sciatica Pain) के मुख्य लक्षण:
• तेज दर्द: पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर पैर के पिछले हिस्से, घुटने या टखने तक जाने वाला असहनीय या ऐंठन जैसा दर्द।
• सुन्नपन और झुनझुनी: पैर में सुई चुभने जैसी सनसनी या सुन्नपन महसूस होना।
• कमजोरी: प्रभावित पैर में कमजोरी महसूस होना, चप्पल पहनने में कठिनाई या चलते समय पैर कांपना।
• दर्द बढ़ना: खांसने, छींकने या लंबे समय तक बैठने पर दर्द का तेज होना।
=सायटिका के कारण (Causes):
• स्लिप डिस्क (Herniated Disc): रीढ़ की हड्डी की डिस्क का खिसकना जो नसों को दबाती है।
• स्पाइनल स्टेनोसिस: स्पाइनल कैनाल का संकीर्ण होना।
• स्पोंडिलोलिस्थीसिस: एक कशेरुका का दूसरी के ऊपर फिसल जाना।
• गर्भावस्था या मोटापा: नसों पर अतिरिक्त दबाव।
घरेलू उपचार और उपाय:
• सही मुद्रा (Posture): सीधे बैठें और झुककर वजन उठाने से बचें।
• हल्की स्ट्रेचिंग: फिजियोथेरेपी डॉक्टर से मिलकर नस का दबाव कम किया जा सकता है।
• सक्रिय रहें: लंबे समय तक बिस्तर पर लेटने (bed rest) से बचें; हल्की-फुल्की हलचल करते रहें।
दवा और चिकित्सा (Treatment):
• फिजियोथेरेपी डॉक्टर से मिलकर पीठ और कोर की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कुछ exercise करनी होती हैं और साथ में कुछ मशीनों के द्वारा नस पर दबाव,सूजन ,सुन्नपन, और झनझनावात को कम करने के लिए उपयोग किया जाता जिसमें लगभग (99%)सभी मरीजों को आराम मिल जाता है और फिजियोथेरेपी इलाज का हमारे शरीर पर कोई side Effect भी नहीं है 100%सुरक्षित है
सावधानी: आगे झुककर पैर की उंगलियों को छूने वाले व्यायाम (forward bends) से बचें, क्योंकि यह साइटिका के दर्द को बढ़ा सकता है।
=पेन किलर (दर्द वाली दवाई )का उपयोग करने से बचें,ज्यादा उपयोग करने से आपके शरीर पर भयंकर साइड इफेक्ट देखने को मिल सकता हैं जिसमें किडनी,लीवर ,हार्ट ओर गैस से संबंधित समस्या हो सकती हैं जो आजकल बहुत सारे मरीजों में देखने को मिलता है
डॉ अमित कुमार शर्मा
फिजियोथैरेपिस्ट
अमित फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर
निकट विशाल टॉकीज झंकार मार्केट पीलीभीत
मोबाइल नंबर 7830930644