12/01/2026
55 मरीजो का हुआ नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन
गुरु हस्ती नेत्र चिकित्सालय पीपाड़ सिटी, श्री परमात्माचन्द भडारी चैरिटेबल ट्रस्ट जिला अन्धता निवारण समिति जोधपुर, दादोसा परिवार मेड़ता सिटी शिविर आयोजन कर्ता स्व श्रीमती शांति देवी धर्मपत्नी स्व श्री रामनारायण जी तोलूंबिया की पुण्यतिथि के तत्वावधान में तथा 11 जनवरी 2026 रविवार को विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 1008 श्री किशन देव जी महाराज छतरीधाम दादू आश्रम बेंबचा रोड मेड़ता सिटी किया गया। शिविर आयोजन कर्ता मीरा लेब एवं डिजिटल एक्स- रे मेड़ता सिटी (भगवतीलाल,महेंद्र और लव्यांश टेलर)की तरफ से किया गया
। शिविर में 167 मरीजों की नेत्र जांच, 146 मरीज को निःशुल्क दवाईयां व 55 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया । निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण गुरू हस्ती नेत्र चिकित्सालय पीपाड़ में किया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर साहिल जी भंडारी व उनकी टीम ने सेवाएं दी। आयोजक द्वारा चयनित 55 मरीजों को लाने व ले जाने के लिए बस की सुविधा व खाने पीने की व्यवस्था निशुल्क रखी गई