17/05/2026
आईजीआईएमएस, पटना में आयोजित वैज्ञानिक शोध पत्र लेखन (Scientific Paper Writing) विषय पर भव्य कॉन्फ्रेंस में फैकल्टी के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में ज्ञान, शोध और चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस सफल कॉन्फ्रेंस के लिए आयोजक डॉ. आशुतोष, डॉ. राकेश एवं डॉ. आनंद शंकर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
साथ ही, ऑर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष आदरणीय डॉ. संतोष सर, बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य सिंह जी एवं सचिव डॉ. रितेश रुनु जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के बिना यह आयोजन अधूरा था।
ऐसे शैक्षणिक और शोध आधारित कार्यक्रम चिकित्सा जगत को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।