18/03/2026
Myth 1
“मिथ नंबर 1 – IVF करने से प्रेग्नेंसी की गारंटी होती है।
बहुत से लोगों को लगता है कि जैसे ही IVF शुरू हुआ… प्रेग्नेंसी तय है।
हाँ, कुछ lucky couples ऐसे होते हैं जिन्हें पहले ही cycle में सफलता मिल जाती है…
लेकिन सच्चाई यह है कि IVF एक powerful treatment है, guarantee नहीं।
हर embryo, हर body और हर journey अलग होती है।”
Myth 2
“मिथ नंबर 2 – infertility हमेशा महिला की वजह से होती है।
आज भी कई बार ऐसा देखा जाता है कि treatment के लिए
महिला अकेली आती है… या अपनी mother-in-law के साथ।
लेकिन science कुछ और कहती है।
करीब 40–50% infertility cases में male factor भी जिम्मेदार होता है।
Infertility किसी एक व्यक्ति की नहीं… एक couple की condition होती है।”
Myth 3
“मिथ नंबर 3 – IVF से पैदा हुए बच्चे कमजोर या abnormal होते हैं।
यह डर बहुत से मरीजों के मन में होता है।
लेकिन कई वर्षों की research बताती है कि
IVF babies बिल्कुल वैसे ही grow और develop करते हैं जैसे naturally conceived babies।
IVF में embryos को बहुत carefully observe और select किया जाता है।”