06/08/2022
मकान में पानी के बहाव की दिशा का घर में रहने वालों के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है, कुछ दिशाओं शुभ और कुछ में अशुभ होता है आप जिस मकान का निर्माण कर रहे हैं या जिसमें आप रह रहे हैं, वहां पानी के बहाव की दिशा घर में रहने वालों के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालती है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक 8 दिशाओं पूर्व, ईशान, उत्तर, वायव्य, पश्चिम, नैऋत्य, दक्षिण, आग्नेय आदि की ओर जल का प्रवाह शुभ, अशुभ, लाभ, नुकसान, धन की आय या खर्च, रोग, भय, सुख संपत्ति आदि के परिणाम देता हैकैसे जाने मकान में पानी के बहाव की दिशा:- एक बाल्टी में पानी लेकर प्लाट या मकान में अलग-अलग जगह पानी फैला दें और देखें कि यह किस दिशा की और बह रहा है. इसे देखकर आप समझ पाएंगे कि कैसे परिणाम होंगे.
जब पानी का बहाव पूर्व दिशा में हो….
किसी मकान या प्लाट के पानी के बहाव की दिशा पूर्व की ओर है तो यह शुभ है और लाभ दिलाने वाला होता है. घर में शुभता रहेगी और लाभ के मार्ग निकलते रहेंगे.
जब पानी का बहाव आग्नेय की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी के बहाव की दिशा आग्नेय कोण ( पूर्व -दक्षिण के बीच का स्थान )की दिशा ओर है तो यह बहुत ही अशुभ है और मौत का कारक योग तैयार करती है, इससे आय पर बुरा असर पड़ता है और धन की हानि होती है.
जब पानी का बहाव दक्षिण दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी के बहाव की दिशा दक्षिण की ओर है तो यह दरिद्रता, गरीबी बढ़ता है. कर्जदार बनाता है.
जब पानी का बहाव नैऋत्य कोण दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी के बहाव की दिशा नैऋत्य ( दक्षिण-पश्चिम) की ओर है तो यह हानि की परिस्थतियां निर्मित करता है और तरह -तरह के विवाद खड़े कर देता है.
जब पानी का बहाव पश्चिम दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी का बहाव पश्चिम दिशा की ओर है तो यह घर परिवार का सुख नष्ट करता है. परिवार के सदस्यों को संतान उत्पत्ति में परेशानियां आती हैं. संतानों की आसमयिक मौत हो जाती है.
जब पानी का बहाव वायव्य कोण की दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी का बहाव वायव्य कोण ( पश्चिम उत्तर की ओर ) की दिशा की ओर है तो यह सुख प्रदान करता है. भाइयों से सहयोग और समर्थन मिलता है.
जब पानी का बहाव उत्तर दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी का बहाव उत्तर दिशा की ओर है तो यह राज सरकार या प्रशासन से लाभ दिलाने वाला होता है. अधिकांश कार्यों में सर्वसिद्धि होती है.
जब पानी का बहाव ईशान कोण की दिशा की ओर हो…
किसी मकान या प्लाट में पानी का बहाव ईशान कोण की दिशा की ओर है तो यह धन का लाभ दिलाता है और हर तरह से सुख संपत्ति दिलाता है.
मकान में जल निकास के लिए 5 खास बातें
– जल की निकासी उत्तर, पूर्व और ईशान की तरफ ही हमेशा रखना चाहिए.
– मकान या प्लाट में नाली को पूर्व दिशा की तरफ रखना चाहिए, क्योंकि यह शुभ होता है.
– जल या नाली का निकास उत्तर दिशा की और रखने से धन संपत्ति का लाभ होता है.
– जल या नाली का निकास साऊथ की तरफ रखने से तकलीफ होती है और बीमारियां घेरती हैं.
-जल की निकासी उत्तर, पूर्व और ईशान की और शुभ हैं और अन्य दिशाएं अशुभ मानी गईं हैं।