Dr. Hariom Dhawan Veeva medical facilities

Dr. Hariom Dhawan Veeva medical facilities all kind of medical facility available. pathology lab is also available

Humanity clinical society ® एक पारिवारिक संगठन है जो स्वंय सहायता समूह के तर्ज पर कार्य करती है यह संगठन उन लोगों के उत्...
28/05/2022

Humanity clinical society ® एक पारिवारिक संगठन है जो स्वंय सहायता समूह के तर्ज पर कार्य करती है यह संगठन उन लोगों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर है जरूरतमंद बुजुर्ग जिनकी सहायता के लिए जिनकी सहायता के लिए कोई बेटा या बेटी नहीं है उनको फ्री मेडिसिन सहायता।
फ्री मेडिकल कैंप फर्स्ट एड पोस्ट जोकि फेयर्स एंड फेस्टिवल्स में लगाए जाते हैं या महामारी की बीमारी के समय में कैंप्स लगायें जाते हैं लोगों को फ्री मेडिसिन से सहायता प्रदान करती है रोगियों की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है यही सोसाइटी का मानना है यह सब कार्य आप सबके सहयोग से ही संपूर्ण होता 1985 से यह सोसाइटी मानवता की सेवा कर रही है अगर आप भी सहयोग करना चाहते हैं तो सोसाइटी के मेंबर अवश्य बने
जो लोग कुछ करने की हिम्मत और भावना रखते है जरूरत मंद और मेहनत कश लोगों का हम संगठन में स्वागत करते है इस संगठन से वही लोग जुड़ें जो संगठन की विचारधारा से पूर्ण रूप से सहमत हों इस संगठन से जुड़ने के लिए कुछ शर्तें है जिनमें तीन प्रमुख है

१अपनी समर्थ के हिसाब से अनुदान देना अनिवार्य है यह अनुदान ₹100 से कम नहीं होना चाहिए

२. आप को संगठन को प्रभावशाली बनाने और मानव कल्याण हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए प्रयास रत रहना होगा.

३. आप को संगठन से जुड़े हुए सभी सदस्य को अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए सदस्यों के किसी भी तरह की तकलीफ में यथा सम्भव आर्थिक व् शारीरिक रूप से बिना किसी भेदभाव उपलब्ध रहना होगा और यथा संभव मदद करना होगा .
प्रदेश ,मण्डल ,जिला ,नगर ,तहसील ,ब्लाक स्तर पर

एक अध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, एक महासचिव, छ: सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मिडिया प्रभारी, एक प्रभारी ,एक संगठन मंत्री ,व् आवश्यकतानुसार सहायक पदाधिकारी भी बनाये जा सकते है,

आओ हमसब मिलकर एक सभ्य सरल और सुंदर समाज का निर्माण करें |

संगठन में पदाधिकारी बनने के लिए प्रमुख शर्तें

वैसे तो संघ के सभी कार्यकर्ता गण आदरणीय व् सम्माननीय है परन्तु संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की आवश्यकता भी है

संगठन में पदाधिकारी बनने के लिए निम्न शर्तें भी है पदाधिकारी बनने के लिए पहले संघ में सदस्यता ग्रहण करना होगा उसके बाद एक माह के भीतर 21 सदस्यों को संघ में सम्मलित करना होगा उसके बाद और अपनी टीम के साथ मिलकर प्रतिमाह अपने क्षेत्र में जन्सम्म्पर्क द्वारा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ते हुए संघ परिवार को आगे बढ़ाते हुए मानवमात्र के कल्याण हेतु कार्य करते रहना होगा ,

पदभार सभालने के लिए देश (National) स्तर पर Rs. 51000/- का अनुदान संघ को देना होगा ,प्रदेश स्तर (state) पर Rs. 21000/- का मण्डल स्तर पर Rs. 15000/-, जिला (District) Rs. 11000/-, Tehsil Rs. 5100/- और ब्लाक स्तर पर Rs. 2100/- Humanity clinical society ®को अनुदान स्वरूप देय होगा.

उपरोक्त विचारों और शर्तों से सहमत होने के बाद ही सोसाइटी से जुड़े
धन्यवाद
संपर्क हेतु इस नंबर पर अपना नंबर व्हाट्सएप करें या हमारे पब्लिक रिलेशन ऑफिसर से बात करें 8847409799, 8968883687,

जो लोग सोसायटी के नए मेंबर बने हैं जिन लोगों ने सोसाइटी के लिए डोनेशन भेजा हैइन सब का मै और मेरी पूरी टीम इनका सोसाइटी म...
22/02/2022

जो लोग सोसायटी के नए मेंबर बने हैं
जिन लोगों ने सोसाइटी के लिए डोनेशन भेजा है
इन सब का मै और मेरी पूरी टीम इनका सोसाइटी में स्वागत करती हैं और बहुत-बहुत आभारी है कि इन्होंने सोसाइटी के माध्यम से और बेसहारा बुजुर्गों के लिए मेडिसन का सहयोग दिया उन सब का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने अपने साथ और भी मेंबर सोसाइटी के साथ जोड़ें तहे दिल से धन्यवाद मेरी पूरी टीम आपकी आभारी है

18/05/2021
17/05/2021
16/04/2021

फंगल इंफेक्शन पर काबू पाने के लिए अपनाएं ये जादुई नुस्खे फंगल स्किन इंफेक्शन कई तरह के फफूंद की वजह से होता है, जिनमें डर्मेटोफाइट्स और यीस्ट प्रमुख हैं। फफूंद मृत केराटीन में पनपता है और धीरे-धीरे शरीर के नम स्थानों में फैलता जाता है, जैसे पैर की एड़ी, और नाखून। त्वचा हमारे शरीर को किसी भी तरह के वायरल और बैक्टेरिया के संक्रमण से बचाती है।

स्किन फंगल इंफेक्शन में त्वचा पर सफेद पपड़ी जम जाती है, जिसमें खुजली होती है। ध्यान न देने पर कभी-कभी इनमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी हो जाता है। आजकल की सक्रिय जीवनशैली के कारण फंगल इंफेक्‍शन किसी को भी आसानी से प्रभावित कर सकता है। लेकिन कुछ आसान हर्बल उपचारों की मदद से संक्रमण के रोकने में मदद मिल सकती हैं।



फंगल इंफेक्शन आमतौर पर स्किन, नेल्स व हेयर पर होने वाला संक्रमण है। एथलीट, यीस्ट इंफेक्शन और दाद आदि फंगल इंफेक्शन का ही एक उदाहरण है। त्वचा के अलग−अलग भाग पर इसके अलग−अलग लक्षण देखे जाते हैं। जैसे खोपड़ी से यह एक छोटे से दाने के रूप में शुरू होता है और बाद में थोड़े से स्थान में बाल टूटकर गिर जाते हैं, जिससे वह स्थान एकदम खाली नजर आता है। इसी तरह, स्किन पर यह रिंग शेप्ड आकार में नजर आता है। वैसे तो फंगल इंफेक्शन का इलाज है, लेकिन कहते हैं ना कि इलाज से बचाव बेहतर है। इसलिए आप भी फंगल इंफेक्शन से बचने का प्रयास करें। तो चलिए आज हम आपको फंगल इंफेक्शन से बचने के कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं−

पीपल की पत्तियां फंगल इंफेक्शन पर काबू पाने के लिए

पीपल की पत्तियों को थोड़े पानी के साथ उबाल लें। इसे ठंडा होने दें और इस पानी का प्रयोग त्वचा को धोने के लिए करें। इससे घाव जल्दी ठीक होने लगते हैं।

टी ट्री ऑइल फंगल इंफेक्शन पर काबू पाने के लिए

टी ट्री ऑइल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। त्वचा संक्रमण को दूर करने के लिए टी ट्री ऑइल को सीधे प्रभावित हिस्से में रोजाना दो बार लगायें।



कपूर फंगल इंफेक्शन पर काबू पाने के लिए

केरोसिन के तेल में 5 ग्राम कपूर और 1 ग्राम नेप्थलीन को मिला लें। इसे संक्रमण वाली जगह पर कुछ देर मलहम की तरह लगा कर छोड़ दें। जब तक रोग ठीक न हो जाये, इस उपाय को दिन में दो बार करें।

पुदीना फंगल इंफेक्शन पर काबू पाने के लिए

पुदीने में संक्रमण के प्रभाव को नष्ट करने की क्षमता होती है। पुदीने की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पुदीने के पेस्ट को त्वचा में लगा कर इसे 1 घंटे रहने दें।

नीम फंगल इंफेक्शन पर काबू पाने के लिए

नीम त्वचा के किसी भी तरह के संक्रमण को रोकने में लाभकारी है। नीम के पानी या नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इस पानी का प्रयोग दिन में कई बार त्वचा पर किया जाना चाहिए।

हल्दी फंगल इंफेक्शन पर काबू पाने के लिए

प्रभावित हिस्से को हल्दी मिले पानी से धोना फायदेमंद होता है। ऐसा नियमित रूप से करने पर संक्रमण का प्रभाव कम होने लगता है। अगर संक्रमण की जगह पर हल्दी का पेस्ट लगा दिया जाए तो इससे भी राहत मिलती है।

कच्ची हल्दी को पीसकर इंफेक्शन वाली जगह पर 30 मिनट के लिए लगाएं। एंटीफंगल गुण होने के कारण यहफंगल इंफेक्शन और इससे होने वाले दाग-धब्बों को भी खत्म करती हैं.



जैतून के पत्ते

फंगल इंफेक्शन को दूर करने के लिए जैतून के 5-6 पत्तों को पीसकर इसका पेस्ट बना लें. इसके बाद इसे इंफेक्शन वाली जगहें पर 30 मिनट के लिए लगाएं और इसके बाद धो लें. इंफेक्शन दूर होने तक इस पेस्ट लगाते रहें.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल इंफेक्शन को दूर करने के साथ आपको जलन, खुजली और रैशेज से राहत भी दिलाएगा. इसके लिए आप एलोवेरा जेल को त्वचा पर रगड़ें और इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें. अब इसे गुनगुने पानी से धो लें.

दही

दही में एसिड होने के कारण यह हानिकारक बैक्टीरिया को मार देता है। कॉटन की मदद से दही को इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं और कुछ देर बाद इसे धो लें। ध्यान रहे, इंफेक्शन वाली जगह को कभी भी हाथों से न छुएं क्योंकि ये इंफेक्शन संक्रामक होता है.

लहसुन

एंटीफंगल गुणों से भरपूर लहसुन का इस्तेमाल आपकी इस समस्या को मिनटों में दूर कर देगा. इसके लिए लहसुन की 3-4 कलियों का पेस्ट बनाकर इंफेक्शन वाली जगह पर लगाएं. लहसुन लगाने से एक मिनट तक हल्की सी जलन हो सकती है लेकिन इससे यह इंफेक्शन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा.

सेब का सिरका

फंगल इंफेक्शन होने पर 1 कप गर्म पानी में 2 टेबलस्पून सेब का सिरका मिलाकर पीएं. इसका सेवन आपके खून में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करके इस प्रॉब्लम को दूर करेगा.

बरतें यह सावधानी

अंडरवियर व मोजे की जोड़ी को हर दिन बदलें। इसके अलावा, अगर आपको बहुत पसीना आता है तो आप सिंथेटिक से बने बहुत मोटे व टाइटफिट कपड़े पहनने से बचें। सिंथेटिक सामग्री से बने कपड़ों की जगह सूती कपड़े पहनें।

अगर किसी व्यक्ति को फंगल इंफेक्शन है तो कपड़े, बिस्तर, चादर यहां तक कि बर्तनों को भी साझा करने से बचें। दरअसल, सीधे संपर्क के माध्यम से फंगल त्वचा संक्रमण तेजी से फैलने का कारण बन सकता है।

उन जानवरों से दूर रहें, जिन्हें फंगल इंफेक्शन है या उसके लक्षण नजर आ रहे हैं।

अगर आपको किसी तरह का फंगल इंफेक्शन है तो आप इसका इलाज तुरंत करें। इससे फंगल इंफेक्शन शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने या दूसरों को फैलने से रोकेंगे।

इस समय बीमारों के प्रति मानवता और संवेदना की ज़रुरत है। बीमारों का हौसला बढ़ाएं और इंसानियत दिखाएं।
16/04/2021

इस समय बीमारों के प्रति मानवता और संवेदना की ज़रुरत है। बीमारों का हौसला बढ़ाएं और इंसानियत दिखाएं।

24/7
16/04/2021

24/7

Address

Raja Sansi
143101

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 2pm

Telephone

+918847409799

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Hariom Dhawan Veeva medical facilities posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram