
31/07/2025
सही जानकारी ही असली सुरक्षा है।
आज इंटरनेट पर जानकारी की कोई कमी नहीं है लेकिन हर जानकारी सही हो, ये ज़रूरी भी नहीं है। दुनिया भर में बीमारियों, इलाज और घरेलू उपायों को लेकर अधूरी, भ्रामक और कई बार ख़तरनाक जानकारियाँ भी खूब फैल रही हैं।
जन्मस्थान की यह मुहिम है कि लोग डर, अफ़वाह या ग़लत सलाह से नहीं बल्कि सच्ची जानकारी, डॉक्टर की सलाह और समझदारी से अपना इलाज करें।
इसलिए हमारी ये कोशिश है कि:
1. हर इंसान तक सरल, सही और वैज्ञानिक जानकारी पहुँचे
2. हर गांव, हर घर में बीमारी नहीं, समझदारी फैले
3. गूगल नहीं बल्कि जन्मस्थान आपके लिए हर हफ्ते किसी एक समस्या पर सही जानकारी ढूंढ लाए
इलाज से पहले जानकारी ज़रूरी है और जन्मस्थान-डॉ बी एन झा अस्पताल पिछले 85 सालों से इसका भरोसेमंद स्रोत है। हम अपने यहाँ आनेवाले मरीज़ों को तो सही जानकारी देते आ रहे हैं पर जो हमारे यहाँ नहीं आते हैं उनके लिए भी सही जानकारी यहाँ दे रहे हैं ताकि वे भी न सिर्फ स्वस्थ रहें बल्कि एक जागरूक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
इस पूरी श्रृंखला से आप ख़ुद भी सीखें और अपने परिवार के अन्य लोगों और मित्रों को भी सिखायें। ख़ास कर अपने बच्चों को ज़रूर सिखाएँ। बच्चे अगर शुरुआत से ही सीखेंगे तो भविष्य में सावधान रहेंगे और एक बेहतर जीवन जी पायेंगे।
अपना ख्याल रखें,
टीम जन्मस्थान-डॉ बी एन झा अस्पताल