12/04/2026
🌸🙏 गौरव का क्षण – विशेष सम्मान समारोह 🙏🌸
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि श्री गोकुलधाम वृंदावन धर्मार्थ ऑल इंडिया सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूज्य देवेंद्र गिरी जी महाराज को सहारा हरियाणा द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर महाराज जी को समाज हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं निस्वार्थ सेवा के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर सेवा, समर्पण और समाज उत्थान के कार्यों का प्रतीक है।
महाराज जी की प्रेरणा से समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य निरंतर चल रहे हैं, जो जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।
🙏 हम सभी उनके इस गौरवपूर्ण सम्मान पर हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा कार्यों की कामना करते हैं। 🙏