
19/11/2023
लोक आस्था के महान पावन पर्व ापर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं
|| ये छठ 🌞पूजा जरुरी है ||....... धर्म के लिए नहीं, अपितु ......
*ये छठ जरुरी है* :
हम-आप सभी के लिए जो अपनी जड़ों 🎍से कट रहे हैं |
उन बेटों 👨👩👧👦के लिए जिनके घर🏠 आने का ये बहाना है |
*ये छठ जरुरी है* :
उस माँ 👵🏻के लिए जिन्हें अपनी संतान को देखे महीनों 🛤हो जाते हैं |
उस परिवार के लिये जो टुकड़ो 💔में बंट गया है |
*ये छठ जरुरी है* :
उस नई पौध👩👩👦👦 के लिए जिन्हें नहीं पता की दो कमरों से बड़ा भी घर 🏬होता है |
उनके लिए जिन्होंने नदियों🏞 को सिर्फ किताबों 📚में ही देखा है |
*ये छठ जरुरी है* :
उस परंपरा 🌾🎑को ज़िंदा रखने के लिए जो समानता⚖ की वकालत करता है |
जो बताता है कि बिना पुरोहित👳🏼 भी पूजा🙏🏻 हो सकती है |
*ये छठ जरुरी है* :
जो सिर्फ उगते सूरज 🌅को ही नहीं डूबते सूरज🌄 को भी प्रणाम 🙏🏻करना सिखाता है |
*ये छठ जरुरी है* :
गागर , निम्बू और सुथनी जैसे फलों🍋🥕🍌🍈 को जिन्दा रखने के लिए |
*ये छठ जरुरी है* :
सूप 🍥💠और दउरा को बनाने वालों के लिए | ये बताने के लिए कि , इस समाज में उनका भी महत्व है ।
*ये छठ जरुरी है* :
उन दंभी पुरुषों 👨🏻💼के लिए जो नारी👩🏻💼 को कमज़ोर समझते हैं |
*ये छठ जरुरी है , बेहद जरुरी* ||. Dr Aditya Kumar Roy