Ayurved-UKGOV-USNagar

Ayurved-UKGOV-USNagar District Ayurvedic & Unani Services-Udham Singh Nagar

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग, उधम सिंह नगर  द्वारा आशा  प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सिटी क्लब,  रुद्रप...
05/12/2025

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग, उधम सिंह नगर द्वारा आशा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सिटी क्लब, रुद्रपुर मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी महोदय डॉ आलोक कुमार शुक्ला जी के द्वारा भगवान धनवंतरी के सम्मुख दीप प्रज्वलन से किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जनपद में विभाग के अंतर्गत संचालित 10 आयुष्यमान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों के लिए किया गया।
मास्टर ट्रेनर डॉ वीरेंद्र रौतेला जी एवं डॉ राकेश चिलाना जी के द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के अनुसार, स्वस्थ जीवन शैली, एन सी डी स्क्रीनिंग, योग, आहार विहार, ऋतुचर्या, दिनचर्या, पंचकर्म,मर्म चिकित्सा और पोषण से संबंधित जानकारी को अपने अपने कार्यक्षेत्र के जनमानस में प्रचारित, प्रसारित करने हेतु दी गई।
अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महोदय डॉ दीपक सरकार के द्वारा सभी आशा बहनों को सुचारू रूप से अपने कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जनपद के आयुष मिशन के नोडल अधिकारी डॉ संदीप चौधरी द्वारा ट्रेनिंग की महत्ता ,CBAC फॉर्म ,फैमिली फोल्डर ,स्क्रीनिंग के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं सभी आशा बहनों को कार्य मे और गुणवत्ता लाने कीसलाह दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी महोदय डॉ आलोक कुमार शुक्ला जी के द्वारा की गई। DAUO महोदय द्वारा सभी आशा बहनों को आयुष विभाग की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में बताते हुए NAM की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने हेतु एवं अपने क्षेत्र में किए जाने वाले समस्त कार्यों को पूरी प्रामाणिकता के साथ करने तथा अपने दायित्वों का पूर्ण मनो योग से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में कुल 36 लाभार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

आज दिनांक 2/12/2025 को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरा, उधमसिंह नगर का निरिक्षण किया...
02/12/2025

आज दिनांक 2/12/2025 को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरा, उधमसिंह नगर का निरिक्षण किया गया

आज दिनांक 18.11.2025 को नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महोद...
18/11/2025

आज दिनांक 18.11.2025 को नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महोदय उधम सिंह नगर डॉ आलोक शुक्ला जी के निर्देशन में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बांसखेड़ा मे योग शिविर का आयोजन किया गयाl श्री आशुतोष सिंह एवं कु अंग्रेश द्वारा योगाभ्यास कराया गया।समस्त छात्र-छात्राओं एवं आमजनों को डॉ संदीप चौधरी(AAM रामनगरवन) एवं डॉ श्वेता अग्रवाल (AAM महुआखेड़ा गंज) द्वारा नशे के दुष्प्रभाव,बचाव,चिकित्सा के विषय में विस्तार से बताया गयाl कार्यक्रम में श्री चक्रेश (फार्मेसी अधिकारी )धनौरी, श्री शिव कुमार एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा ।कार्यक्रम में कुल 156 छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए।

आज दिनांक 18.11.2025 को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयुर्वेद विभाग द्वारा, ए0एन0झा0 इंटर कॉलेज रुद्रपुर, उधमसिंह नगर मै...
18/11/2025

आज दिनांक 18.11.2025 को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयुर्वेद विभाग द्वारा, ए0एन0झा0 इंटर कॉलेज रुद्रपुर, उधमसिंह नगर मैं नशा मुक्ति अभियान एवं योग कार्यक्रम किया गया|

आज दिनांक 15.11.2025 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखंड सरकार की गरिमामयी उपस्थिति मैं गुर...
15/11/2025

आज दिनांक 15.11.2025 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तराखंड सरकार की गरिमामयी उपस्थिति मैं गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता, उधमसिंह नगर मैं स्मृति समारोह का आयोजन किया गया जिसमै आयुर्वेदिक विभाग द्वारा निशुल्क औषधि वितरण किया गया |

08/11/2025
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर उधमसिंह नगर के चिकित्सालयो में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया
08/11/2025

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर उधमसिंह नगर के चिकित्सालयो में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया

राज्य स्थापन दिवस के उपलक्ष्य माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में पंत नगर स्टेडियम उधम सिंह नगर दिनांक 07/11/2025 को ...
08/11/2025

राज्य स्थापन दिवस के उपलक्ष्य माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में पंत नगर स्टेडियम उधम सिंह नगर दिनांक 07/11/2025 को जो कार्यक्रम किया गया उसमें आयुष विभाग द्वारा 267 मरीज़ों को ayurvedic औषधि प्राप्त की और स्वास्थ्य लाभ किया

21/10/2025
आज दिनांक 30.09.2025 को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों ,बुजुर्गों के सम्मान के महत्व और पीड़ियों के बीच मजबूत रिश्ते के महत...
30/09/2025

आज दिनांक 30.09.2025 को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों ,बुजुर्गों के सम्मान के महत्व और पीड़ियों के बीच मजबूत रिश्ते के महत्व के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार शुक्ला जी के मार्गदर्शन में उधम सिंह नगर जिले के समस्त चिकित्सालय के कार्मिकों द्वारा शपथ ग्रहण की गईl

आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को  ऊधम सिंह नगर में सेवा पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जि...
30/09/2025

आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को ऊधम सिंह नगर में सेवा पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आलोक कुमार शुक्ला जी के मार्गदर्शन में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान तथा आयुर्वेद दिवस के अंतर्गत वृद्ध महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करने एवं मर्म चिकित्साआधारित शिविर का आयोजन आयुष विंग जे एल एन जिला चिकित्सालय रुद्रपुर द्वारा किया गयाl |
जिसमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ निवेदिता उप्रेती एवं डॉ वीरेंद्र रौतेला द्वारा महिलाओ को पोषण युक्त भोजन लेने की सलाह के साथ साथ मर्म चिकित्सा के द्वारा उपचार हेतु जानकारी प्रदान की गई lजिसमें कुल 20 महिलाएं लाभान्वित हुईl

Address

Near Blood Bank, Old JLN Hospital, Indra Chaunk, Kichha Road
Rudrapur
263153

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5am
Wednesday 10am - 5am
Thursday 10am - 5am
Friday 10am - 5am

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayurved-UKGOV-USNagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram