Akhand Jyoti Eye Hospital

Akhand Jyoti Eye Hospital Doing over 1,45,000 eye surgeries annually, Akhand Jyoti stands as the largest super speciality eye hospital in eastern India.

Doing over 1,45,000 eye surgeries annually, with 5 eye hospitals and 46+ eye clinics in Bihar, Uttar Pradesh and Uttarakhand, Akhand Jyoti Eye Hospital stands as the largest super speciality eye hospital network in Eastern India. Akhand Jyoti has been providing comprehensive, high-quality, affordable eye care services and treatment to the community for the last 20+ years and is considered to be th

e most trusted and preferred eye hospital in the region. Akhand Jyoti Eye Hospital is working towards eliminating curable blindness. Akhand Jyoti is a charitable eye hospital. 80% of its services are free to the poor. The hospital provides free-of-cost eye surgeries to the poor and needy patients to give back sight and restore their dignity, hope and livelihood. Through its unique and signature programme, 'Football to Eyeball', Akhand Jyoti Eye Hospital educates and train underprivileged girls from rural Bihar, provide opportunities, and help them become highly skilled optometrists at the hospital. The education programme is completely free-of-cost and emply these girls at the hopsital after the completion of their formal optometry course. The goal is to developing these girls into role models and help them become change agents in the society. OUR VISION is to help eliminate curable blindness and visual impairment by providing affordable and accessible eye health services in low-income regions while empowering women to achieve this. OUR MISSION is to provide 2 million sight restoring eye surgeries and primary care to 12 million of the poorest sections; and engage and empower 1500 girls from these regions by 2030. STRATEGIC OBJECTIVES (TILL 2030)
We aim to :
• Make Bihar blind-free by 2030
• Eliminate curable blindness & visual impairment from 40 low-income districts by completing 2 million surgeries & 12 million screenings
• Empower 1500 young girls through eye health services
• To sustain, become the first choice in affordable eye health for rural communities

फेको सर्जरी है मोतियाबिंद हटाने का एक सुरक्षित उपाय!मोतियाबिंद (Cataract) भले ही आँखों की एक आम समस्या हो, लेकिन इसे नज़...
29/04/2026

फेको सर्जरी है मोतियाबिंद हटाने का एक सुरक्षित उपाय!

मोतियाबिंद (Cataract) भले ही आँखों की एक आम समस्या हो, लेकिन इसे नज़र-अंदाज़ करना आपकी आँखों के लिए भारी पड़ सकता है।

अच्छी बात यह है कि फेको सर्जरी की बदौलत इसका इलाज पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और उन्नत हो चुका है।

फेको सर्जरी क्या है?
यह एक आधुनिक और सटीक तकनीक है, जिसमें बेहद छोटे चीरे के माध्यम से खराब (धुँधले) लेंस को हटाकर उसकी जगह एक क्लियर आर्टिफिशियल लेंस लगाया जाता है, जिससे दृष्टि फिर से साफ़ हो जाती है।

क्यों है फेको सर्जरी बेहतर विकल्प?
• तेज़ और सुरक्षित प्रक्रिया
• दर्द एवं टाँका रहित सर्जरी
• जल्दी रिकवरी: सामान्य दिनचर्या में शीघ्र वापसी
• सर्जरी के कुछ ही घंटों में अस्पताल से डिस्चार्ज

अपनी आँखों की रोशनी के साथ समझौता न करें। आज ही अखण्ड ज्योति में आँख बनवाने के लिए अपॉइंटमेंट लें।

आँख बनवाने के लिए यही समय है सही समय!
📲 अपॉइंटमेंट के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777
या, लिंक पर क्लिक करें: https://tinyurl.com/get-doctor-appointment
🌐 नज़दीकी केंद्र खोजें: https://tinyurl.com/AkhandJyoti-locations

डॉक्टर से परामर्श लिए बिना आँख की दवा का उपयोग न करें ⚠️👁️नेत्र विशेषज्ञ से राय लिए बिना आई ड्रॉप्स इस्तेमाल करना भले ही...
25/04/2026

डॉक्टर से परामर्श लिए बिना आँख की दवा का उपयोग न करें ⚠️👁️

नेत्र विशेषज्ञ से राय लिए बिना आई ड्रॉप्स इस्तेमाल करना भले ही आसान और सुरक्षित लगता हो, लेकिन यह आँखों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

🚫 दवा बेचने वाले बिना सटीक जाँच व निदान के दवा दे देते हैं, जिससे कई तरह की समस्याएँ हो सकती हैं, जैसे कि:
❌ इन्फेक्शन का बढ़ जाना
❌ असली समस्या पता न लगना
❌ सही इलाज में देरी होना
❌ ग़लत उपचार से आँखों की रोशनी ख़राब होना

हर आँख अलग होती है, हर समस्या अलग होती है और ग़लत दवा स्थिति को और बिगाड़ सकती है।

👁️ अगर आँखों में लालिमा, जलन या धुँधलापन महसूस हो, तो पहले किसी नेत्र विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें।

क्या आप एक विश्वस्तरीय नेत्र अस्पताल की तलाश में हैं? अखण्ड ज्योति है ना!

📲 अपॉइंटमेंट के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777
🌐 नज़दीकी केंद्र खोजें: https://tinyurl.com/AkhandJyoti-locations

आँख बनवाने के लिए ‘यही समय है सही समय!’

जब महिलाओं की दृष्टि कमज़ोर होती है, असर पूरे परिवार पर पड़ता है! 👩‍🦱👁️महिलाएँ वे नींव होती हैं जिनके ऊपर पूरा परिवार टिक...
21/04/2026

जब महिलाओं की दृष्टि कमज़ोर होती है, असर पूरे परिवार पर पड़ता है! 👩‍🦱👁️

महिलाएँ वे नींव होती हैं जिनके ऊपर पूरा परिवार टिका होता है। परिवार के हर सदस्य का ख़याल रखने में वे कहीं न कहीं अपने स्वास्थ्य, ख़ासकर नेत्र स्वास्थ्य, का ख़याल रखना भूल जाती हैं।

ऐसे में क्या हम सब का यह दायित्व नहीं बनता कि हम उनकी सेहत का ख़याल रखें?

आइए, महिलाओं को एक स्वस्थ और सुकून भरा जीवन देने में अपना फ़र्ज़ निभाएँ!

💙 दृष्टि समस्याओं के कारण उनकी ज़िंदगी पर असर पड़ने तक इंतज़ार न करें
💙 समय पर नेत्र जाँच और इलाज के लिए उनका साथ दें
💙 उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करें

याद रखें, जिस घर में महिलाओं की आँखों में ख़ुशी की चमक दिखती है, उस घर में शांति और रौनक बनी रहती है।

आज ही पूर्वी भारत के सबसे बड़े नेत्र अस्पताल, अखण्ड ज्योति, की नज़दीकी शाखा में अपॉइंटमेंट बुक करें।

📲 अपॉइंटमेंट के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777
🌐 नज़दीकी केंद्र खोजें: https://tinyurl.com/AkhandJyoti-locations

आँख बनवाने के लिए ‘यही समय है सही समय!’

क्या आपकी आँखें इस 1 मिनट के टेस्ट में पास होंगी? 👁️अपने क़ीमती वक़्त में से बस एक मिनट निकालें और घर पर ही अपने विज़न को ट...
18/04/2026

क्या आपकी आँखें इस 1 मिनट के टेस्ट में पास होंगी? 👁️

अपने क़ीमती वक़्त में से बस एक मिनट निकालें और घर पर ही अपने विज़न को टेस्ट करें:
✔️ एक आँख ढककर लगभग 15–20 फ़ीट दूर लिखा हुआ पढ़ने की कोशिश करें
✔️ अब दूसरी आँख से वही प्रक्रिया दोहराएँ
✔️ क्या कहीं धुँधलापन, खिंचाव या पढ़ने में परेशानी महसूस हो रही है?

अगर ऐसा कुछ महसूस हो, तो इसे नज़र-अंदाज़ न करें। ये नज़र की समस्या के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

आज ही पूर्वी भारत के सबसे बड़े नेत्र अस्पताल, अखण्ड ज्योति, की नज़दीकी शाखा में नेत्र जाँच कराएँ और स्वस्थ दृष्टि की ओर क़दम बढ़ाएँ।

📲 अपॉइंटमेंट के लिए व्हाट्सऐप करें: 9262971777
🌐 नज़दीकी केंद्र खोजें: https://tinyurl.com/AkhandJyoti-locations

आँख बनवाने के लिए ‘यही समय है सही समय!’

स्क्रीन ज़िंदगी का हिस्सा है, पर आँखों की देखभाल भी उतनी ही ज़रूरी है!👁️📱💻ऑनलाइन क्लास से लेकर ऑफिस के काम तक, हर कोई डि...
14/04/2026

स्क्रीन ज़िंदगी का हिस्सा है, पर आँखों की देखभाल भी उतनी ही ज़रूरी है!👁️📱💻

ऑनलाइन क्लास से लेकर ऑफिस के काम तक, हर कोई डिजिटल उपकरणों पर निर्भर हो चुका है।
आजकल बच्चे और बड़े, दोनों पहले से कहीं ज़्यादा समय स्क्रीन देखते हुए बिताते हैं।
इसका असर तुरंत समझ में नहीं आता, मगर वक़्त के साथ आँखें इससे कमज़ोर हो सकती हैं।

👨👩👧👦 ज़्यादा स्क्रीन टाइम के कारण होने वाली कुछ आम समस्याएँ:
• आँखों में थकान और भारीपन
• सिरदर्द
• आँखों में सूखापन या पानी आना
• ठीक से फोकस न कर पाना

👁️ आँखों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएँ कुछ आसान आदतें:
✔️ 20-20-20 नियम अपनाएँ: हर 20 मिनट में, 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर स्थित चीज़ को देखें
✔️ पढ़ते या काम करते समय पर्याप्त रोशनी का ध्यान रखें
✔️ स्क्रीन से उचित दूरी बनाए रखें
✔️ देर तक स्क्रीन न देखें और बच्चों पर विशेष ध्यान दें

आज अपनाई गई स्वस्थ आदतें, भविष्य में आपको बड़ी नेत्र समस्याओं से बचा सकती हैं।

सालों-साल आँखों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित नेत्र जाँच कराना न भूलें। आज ही पूर्वी भारत के सबसे बड़े नेत्र अस्पताल नेटवर्क, अखण्ड ज्योति, में नेत्र जाँच कराएँ!

📲 अपॉइंटमेंट के लिए व्हाट्सऐप करें: 092629 71777
🌐 नज़दीकी केंद्र खोजें: https://tinyurl.com/AkhandJyoti-locations

आँख बनवाने के लिए ‘यही समय है सही समय!’

घर की ज़िम्मेदारी उठाने वाली महिलाओं के नेत्र स्वास्थ्य की ज़िम्मेदारी लें!👩🦱घर और परिवार की ज़िम्मेदारियों में उलझकर महिल...
10/04/2026

घर की ज़िम्मेदारी उठाने वाली महिलाओं के नेत्र स्वास्थ्य की ज़िम्मेदारी लें!👩🦱

घर और परिवार की ज़िम्मेदारियों में उलझकर महिलाएँ अक्सर अपनी आँखों की सेहत पर ध्यान नहीं देतीं।

परिवार में अन्य सदस्यों द्वारा भी उनकी आँखों की छोटी-छोटी दिक्कतों को नज़र-अंदाज़ कर दिया जाता है, इलाज टलता रहता है और कई बार यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर नेत्र रोग का रूप ले लेती है।

आइए, आज से इस आदत को बदल डालें!

💙 अपने जीवन में ख़ास स्थान रखने वाली महिलाओं को उनकी आँखों की सेहत को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करें
💙 इससे पहले कि कोई छोटी नेत्र समस्या गंभीर रूप ले, जाँच कराएँ
💙 समय पर इलाज कराने में उनका साथ दें

क्योंकि जब वे साफ़ देखती हैं, तो उनके साथ-साथ पूरा परिवार बेहतर जीवन जी पाता है।

नेक काम करने में देरी न करें, आज ही पूर्वी भारत के सबसे बड़े नेत्र अस्पताल नेटवर्क, यानी अखण्ड ज्योति की नज़दीकी शाखा में नेत्र जाँच कराएँ!

📲 अपॉइंटमेंट के लिए व्हाट्सऐप करें: 092629 71777
🌐 नज़दीकी केंद्र खोजें: https://tinyurl.com/AkhandJyoti-locations

आँख बनवाने के लिए ‘यही समय है सही समय’!

उपचार टालना मतलब आँखों को मुसीबत में डालना!👁️🌍 ऐसा देखा जाता है कि आँख के अलावा शरीर के किसी अन्य हिस्से में अगर ज़रा सी ...
07/04/2026

उपचार टालना मतलब आँखों को मुसीबत में डालना!👁️🌍

ऐसा देखा जाता है कि आँख के अलावा शरीर के किसी अन्य हिस्से में अगर ज़रा सी दिक्कत महसूस होती है, तो हम तुरंत उसका इलाज करने लगते हैं। पता नहीं क्यूँ, आँख के इलाज या सर्जरी को हम यह सोचकर टाल देते हैं कि “जब ज़्यादा दिक्कत होगी तब देखा जाएगा”

क्या आप जानते हैं?
आँखों का इलाज या आँख बनवाने को टालने से समस्याएँ जटिल हो सकती हैं। यहाँ तक कि, लापरवाही करने से आँखों की रोशनी हमेशा के लिए भी ख़राब हो सकती है।

इस वर्ल्ड हेल्थ डे, एक समझदारी भरा फ़ैसला लें!

✔️ अगर आपके डॉक्टर ने किसी इलाज या सर्जरी की सलाह दी है, तो उसे टालें नहीं
✔️ नेत्र समस्याओं को भी उतनी ही प्राथमिकता दें, जितनी आप शरीर की अन्य समस्याओं को देते हैं

जब सही समय पर सही इलाज आपकी नज़र को सुरक्षित रख सकता है, तो इंतज़ार क्यों करना?

आज ही पूर्वी भारत के सबसे बड़े नेत्र अस्पताल नेटवर्क, यानी अखण्ड ज्योति की नज़दीकी शाखा में नेत्र जाँच कराएँ!
📲 अपॉइंटमेंट के लिए व्हाट्सऐप करें: 092629 71777
🌐 नज़दीकी केंद्र खोजें: https://tinyurl.com/AkhandJyoti-locations

आँख बनवाने के लिए ‘यही समय है सही समय!’

स्वस्थ आदतें मतलब सालों-साल स्वस्थ आँखें! 👁️ आपकी आँखों की सेहत इस बात पर निर्भर करती है कि आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में ...
03/04/2026

स्वस्थ आदतें मतलब सालों-साल स्वस्थ आँखें! 👁️

आपकी आँखों की सेहत इस बात पर निर्भर करती है कि आप रोज़मर्रा की ज़िंदगी में क्या आदतें अपनाते हैं। कुछ आसान और समझदारी भरे क़दम आपकी आँखों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं:

✔️ रोज़ के खान-पान में आँखों के लिए फ़ायदेमंद पोषक तत्व शामिल करें
✔️ स्क्रीन इस्तेमाल करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें
✔️ शरीर को सक्रिय रखें, इससे रक्त संचार बेहतर रहता है
✔️ दिन भर पर्याप्त पानी पीते रहें
✔️ 7–8 घंटे की अच्छी नींद ज़रूर लें
✔️ तेज़ धूप में आँखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें
✔️ डायबिटीज़ (मधुमेह) और हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) जैसी बीमारियों को नियंत्रित रखें
✔️ साल में कम से कम एक बार आँखों की जाँच ज़रूर कराएँ

आँख की कई समस्याएँ धीरे-धीरे और बिना किसी साफ़ लक्षण के बढ़ती हैं। इसलिए, भले ही आपको सब ठीक लगे, नियमित जाँच बेहद ज़रूरी है। 40 की उम्र के बाद या अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो यह और भी ज़्यादा महत्त्वपूर्ण हो जाता है।

आज से ही स्वस्थ आदतों की शुरुआत करें और स्वस्थ दृष्टि पाने की राह पर चलें!

पूर्वी भारत का सबसे बड़ा नेत्र अस्पताल नेटवर्क, अखण्ड ज्योति, हमेशा आपकी सेवा में उपस्थित है!
📲 अपॉइंटमेंट के लिए व्हाट्सऐप करें: 092629 71777
🌐 नज़दीकी केंद्र खोजें: https://tinyurl.com/AkhandJyoti-locations

आँख बनवाने के लिए ‘यही समय है सही समय!’

👁️ मधुमेह और आपकी आँखों की सेहत आपस में जुड़ी हुई हैं!क्या आप जानते हैं कि मधुमेह (डायबिटीज) आपकी आँखों को तब भी प्रभावित...
31/03/2026

👁️ मधुमेह और आपकी आँखों की सेहत आपस में जुड़ी हुई हैं!

क्या आप जानते हैं कि मधुमेह (डायबिटीज) आपकी आँखों को तब भी प्रभावित कर सकता है, जब आपको कोई लक्षण महसूस न हो रहा हो?

डायबिटिक रेटिनोपैथी एक गंभीर नेत्र रोग है, जो तब विकसित होता है जब लंबे समय तक बढ़ा हुआ ब्लड शुगर रेटिना की रक्त वाहिकाओं को नुक़सान पहुँचाता है। यदि समय पर इसकी पहचान और उपचार न की जाए, तो यह दृष्टि हानि का कारण बन सकता है।

👉 इसके लक्षण, कारण और उपचार विकल्पों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारा नया ब्लॉग (लेख) पढ़ें: https://tinyurl.com/facts-on-diabetic-retinopathy

अगर आपको एक विश्वस्तरीय नेत्र अस्पताल की तलाश है तो आपकी तलाश अब ख़त्म हुई। पूर्वी भारत का सबसे बड़ा नेत्र अस्पताल नेटवर्क, अखण्ड ज्योति, है ना!

डॉक्टर से परामर्श के लिए:
📲 व्हाट्सऐप करें: 092629 71777
🌐 अपॉइंटमेंट बुक करें: https://tinyurl.com/ajeh-website

अखण्ड ज्योति दृष्टि केंद्र, अब मोतीपुर (बिहार) में भी!बिहार को इलाज योग्य अंधापन और दृष्टि दोष से आज़ादी दिलाने की मंशा क...
30/03/2026

अखण्ड ज्योति दृष्टि केंद्र, अब मोतीपुर (बिहार) में भी!
बिहार को इलाज योग्य अंधापन और दृष्टि दोष से आज़ादी दिलाने की मंशा के साथ दिनांक 28 मार्च, 2026 को अखण्ड ज्योति दृष्टि केंद्र की नई शाखा का उद्घाटन बड़े ही धूम-धाम से संपन्न हुआ।

यह दृष्टि केंद्र सुनिश्चित करेगा कि मोतीपुर और उसके आस-पास रहने वालों को अत्याधुनिक नेत्र देखभाल सेवाओं का लाभ लेने के लिए अपने क्षेत्र से दूर न भटकना पड़े।

पिछले 20+ वर्षों से अखण्ड ज्योति समूह बिहार के दूर-दराज़ इलाकों तक सुलभ, किफ़ायती और उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र सेवाएँ पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। परिणामस्वरूप, अब तक हम 48+ दृष्टि केन्द्रों का मज़बूत नेटवर्क स्थापित कर चुके हैं।

अखण्ड ज्योति दृष्टि केंद्र में उपलब्ध सेवाएँ:

▪️ प्राथमिक नेत्र देखभाल सुविधाएँ
▪️अत्याधुनिक उपकरणों एवं तकनीक द्वारा नेत्र जाँच
▪️मोतियाबिंद व अन्य दृष्टि संबंधी समस्याओं की जाँच
▪️पॉवर का चश्मा बनाने की सुविधा
▪️टेली-ऑप्थैल्मोलॉजी द्वारा हमारे सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में
मौजूद विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों से परामर्श

आवश्यकता के अनुसार यह दृष्टि केंद्र मरीज़ों को पूर्वी भारत के सबसे बड़े सुपर स्पेशलिटी नेत्र अस्पताल, अखण्ड ज्योति ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’, में रेफ़र करने की सुविधा भी प्रदान करेगा।

हम ‘सेवा फाउंडेशन’ का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके आर्थिक व नैतिक सहयोग से इस दृष्टि केंद्र का निर्माण व संचालन संभव हो पाया।

आँखों को सालों-साल स्वस्थ रखने के लिए साल में कम से कम एक बार नेत्र जाँच ज़रूर कराएँ!

अखण्ड ज्योति मोतीपुर दृष्टि केंद्र का पता:
बरुराज रोड ऑटो स्टैंड, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार-843111
(लैंडमार्क: बजाज एजेंसी से 100 मीटर पश्चिम)

अपॉइंटमेंट बुक करने या अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सऐप करें: +919262971777

👁️✨ मैक्युलर होल (छिद्र) क्या होता है?मैक्युलर होल आँख के पीछे मौजूद रेटिना के केंद्रीय हिस्से (मैक्युला) में बनने वाला ...
28/03/2026

👁️✨ मैक्युलर होल (छिद्र) क्या होता है?

मैक्युलर होल आँख के पीछे मौजूद रेटिना के केंद्रीय हिस्से (मैक्युला) में बनने वाला एक छोटा सा छेद होता है। मैक्युला हमारी स्पष्ट दृष्टि के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होता है, इसलिए इसमें होने वाली समस्या सीधे-सीधे देखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है, ख़ासकर सामने की चीज़ों को स्पष्ट देखने में।

जानना चाहते हैं कि यह क्यों होता है, इसके लक्षण क्या हो सकते हैं और समय पर जाँच और निदान क्यों ज़रूरी है?

👉 पूरी जानकारी के लिए ब्लॉग (लेख) पढ़ें: https://tinyurl.com/macular-hole

अपनी आँखों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे अच्छा नेत्र अस्पताल ढूँढ रहे हैं? पूर्वी भारत का सबसे बड़ा नेत्र अस्पताल नेटवर्क, अखण्ड ज्योति, है ना!

डॉक्टर से परामर्श के लिए:
📲 व्हाट्सऐप करें: 9262971777
🌐 अपॉइंटमेंट बुक करें: https://tinyurl.com/ajeh-website

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्राकट्य दिवस के शुभ अवसर पर, अखण्ड ज्योति समूह, ईश्वर से ...
26/03/2026

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्राकट्य दिवस के शुभ अवसर पर, अखण्ड ज्योति समूह, ईश्वर से यह कामना करता है कि आपके जीवन में अपार सुख, वैभव और उत्तम स्वास्थ्य का आगमन हो।

भगवान श्री राम का आदर्श जीवन हमें सत्य, धैर्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर हम यही प्रार्थना करते हैं कि आपके जीवन में भी खुशियों की रोशनी और सफलता की नई किरणें जगमगाती रहें।

त्योहार की इस पावन बेला में अपने स्वास्थ्य, विशेषकर आँखों की सेहत का भी ध्यान रखें, ताकि आप जीवन के हर सुंदर पल को स्पष्ट रूप से देख और महसूस कर सकें।

नियमित नेत्र जाँच समय रहते आँखों की समस्याओं का पता लगाने में मदद करती है और दृष्टि को सुरक्षित रखने में सहायक होती है।

आज ही पूर्वी भारत का सबसे बड़ा नेत्र अस्पताल नेटवर्क, अखण्ड ज्योति, की नज़दीकी शाखा में अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा नेत्र जाँच कराएँ और निश्चिंत हो जाएँ।

डॉक्टर से परामर्श के लिए:
📲 व्हाट्सऐप करें: 092629 71777
🌐 अपॉइंटमेंट बुक करें: https://tinyurl.com/ajeh-website

जय श्री राम!

Address

Shrirameshpuram, Mastichak
Saran
841219

Opening Hours

Monday 8:30am - 3:30pm
Tuesday 8:30am - 3:30pm
Wednesday 8:30am - 3:30pm
Thursday 8:30am - 3:30pm
Friday 8:30am - 3:30pm
Saturday 8:30am - 12:30pm

Telephone

+916158354444

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhand Jyoti Eye Hospital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Akhand Jyoti Eye Hospital:

Share