26/10/2025
नमस्कार दोस्तों,
मैं डॉ. अंशिता गुप्ता आज एक बहुत ही ज़रूरी विषय पर बात करने जा रही हूँ –
“क्या एक बार सिजेरियन ऑपरेशन होने के बाद अगली बार नॉर्मल डिलीवरी संभव है?”
👉 अक्सर महिलाएँ सोचती हैं कि एक बार सी-सेक्शन हो गया, तो अगली बार भी वही होगा।
लेकिन सच्चाई यह है कि कई मामलों में सिजेरियन के बाद नॉर्मल डिलीवरी तरह संभव है।
✅ शोध बताते हैं कि लगभग 60–70% महिलाएँ पहली बार सी-सेक्शन के बाद अगली बार नॉर्मल डिलीवरी कर सकती हैं।
लेकिन यह किन परिस्थितियों में संभव है?
1. पहला सी-सेक्शन क्यों हुआ था –
अगर कारण केवल बच्चे की पोज़िशन, कॉर्ड का फंसना या फीटल डिस्टरेस था, तो अगली बार नॉर्मल डिलीवरी की संभावना ज़्यादा होती है।
2. यूटेरस (गर्भाशय) का टांका सही तरीके से भरा हो –
अगर पिछले ऑपरेशन के बाद कोई गंभीर जटिलता नहीं हुई थी to normal delivery सुरक्षित है।
3. माँ की सेहत ठीक हो –
शुगर, हाई ब्लड प्रेशर या दूसरी गंभीर बीमारियाँ न हों।
4. प्रॉपर हॉस्पिटल और टीम –
ऐसी डिलीवरी केवल वहीं करनी चाहिए जहाँ इमरजेंसी में तुरंत सी-सेक्शन करने की सुविधा हो।
कब नॉरमल पर्सन सुरक्षित नहीं है?
❌ अगर पहला सी-सेक्शन क्लासिकल (ऊपर-नीचे वाला कट) से हुआ था।
❌ अगर दो या उससे ज्यादा बार सी-सेक्शन हो चुका है।
❌ अगर पहले सी-सेक्शन में गर्भाशय फटने (uterine rupture) या गंभीर समस्या हुई थी।
नतीजा
➡️ हर महिला के लिए स्थिति अलग होती है।
➡️ सही जांच, अल्ट्रासाउंड और डॉक्टर की राय से तय किया जा सकता है कि नॉर्मल डिलीवरी संभव है या नहीं।
तो याद रखिए, एक बार सी-सेक्शन होने का मतलब यह नहीं है कि हमेशा सी-सेक्शन ही होगा। सही परिस्थितियों में, नॉर्मल डिलीवरी बिल्कुल संभव है।