Sports & Physical Education Himachal Pradesh

Sports & Physical Education Himachal Pradesh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sports & Physical Education Himachal Pradesh, Health & Wellness Website, Shimla.

870 पदों पर शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का केस माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन था इस माह 9 जनवरी 2026 को मानन...
18/01/2026

870 पदों पर शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का केस माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन था इस माह 9 जनवरी 2026 को माननीय उच्च न्यायालय ने अंतिम निर्णय सुनाया जिसकी जजमेंट आई
जिसमें NCERT के नियमों के तहत भर्ती होगी एक वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त शारीरिक शिक्षक इस भर्ती प्रक्रिया के लिए नहीं होंगे पात्र
बारहवीं में पचास प्रतिशत और दो वर्षीय डिप्लोमा वाले या बीपीएड वाले ही होंगे पात्र

30/12/2025

सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
हिमाचल प्रदेश सरकार,
शिमला
विषय: राज्य में PGT एवं TGT शारीरिक शिक्षा (Physical Education) की भर्ती न होने से उत्पन्न गंभीर स्थिति के संबंध में निवेदन।
माननीय महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम हिमाचल प्रदेश के बेरोज़गार शारीरिक शिक्षा (Physical Education) शिक्षक हैं। अत्यंत खेद के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि राज्य में पिछले लगभग 25 वर्षों से PGT Physical Education तथा पिछले 8 वर्षों से TGT Physical Education के पदों पर आयोग के माध्यम से कोई नियमित भर्ती नहीं की गई है।
इस लंबे अंतराल के कारण सैकड़ों योग्य एवं प्रशिक्षित युवा बेरोज़गारी, मानसिक तनाव एवं आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। साथ ही, विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। खेलकूद, फिटनेस एवं स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियाँ अपेक्षित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं।
माननीय महोदय, शारीरिक शिक्षा केवल एक विषय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, अनुशासन एवं जीवन-कौशल का आधार है। इसकी निरंतर उपेक्षा भविष्य की पीढ़ी के लिए गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकती है।
अतः आपसे करबद्ध निवेदन है कि—
PGT एवं TGT Physical Education के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं खेलों को उचित प्राथमिकता प्रदान की जाए।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार इस विषय पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए सकारात्मक निर्णय लेगी।
धन्यवाद सहित।
भवदीय,
(सभी बेरोज़गार शारीरिक शिक्षा शिक्षक)
हिमाचल प्रदेश

30/12/2025
29/12/2025

हिमाचल प्रदेश में PGT Physical Education के पदों पर भर्ती (Commission) वर्षों से न होने के कारण राज्य के सैकड़ों योग्य और प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा शिक्षक गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले लगभग 25 वर्षों से PGT Physical Education के पदों पर कोई नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
भर्ती प्रक्रिया के लंबे अंतराल के चलते बेरोज़गार शारीरिक शिक्षा शिक्षक न केवल आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, बल्कि मानसिक तनाव और भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में भी हैं। दूसरी ओर, सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की भारी कमी साफ दिखाई दे रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की अनुपस्थिति का सीधा असर छात्रों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन, अनुशासन और खेल प्रतिभा पर पड़ रहा है। खेलकूद, योग, फिटनेस और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास प्रभावित हो रहा है।
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि शारीरिक शिक्षा को लंबे समय तक नज़रअंदाज़ करना राज्य की शिक्षा नीति और खेल संस्कृति—दोनों के लिए नुकसानदायक है। भर्ती न होने से एक ओर योग्य युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है।
Berojgar Physical Education Teacher's Himachal Pradesh

"ADMISSION NOTICE" M.P.ED. & MA (Physical Education) 1st Semester for the session 2025-26
02/06/2025

"ADMISSION NOTICE"
M.P.ED. & MA (Physical Education) 1st Semester for the session 2025-26

31/05/2025
25/05/2025

“बार-बार असफल होने पर भी अपना उत्साह ना खोना और प्रयास करते रहना ही सफलता है”

Address

Shimla

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sports & Physical Education Himachal Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram