14/05/2026
छोटे बच्चों में होने वाले छाले, खासकर जीबभ पर जलन का इलाज ।
आज मेरे पास एक तीन वर्ष की लड़की अपने पिताजी के साथ आई। उनके पिताजी ने मुझे बताया कि गुड़िया खाना वगैरा नहीं खाती है घर पर और उसकी जीभ पर छाले रहते हैं। और बात करने पर पता चला कि जो गुड़िया है वह सिर्फ और सिर्फ दुकान से पैकेट जैसे की कुरकुरे, बिस्किट या फिर ऐसी आइटम्स ज्यादा खा रही है और घर का खाना दूध दही कुछ भी हो नहीं खाती है बिकॉज़ अभी गुड़िया छोटी है और वह खाना भी ढंग से नहीं खाती है और कुछ उसकी जीभ पर छाले रहते हैं तो वह खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है।
साथ में मैंने नोटिस किया कि उसके चेहरे पर भी कुछ सफेद धब्बे हैं तो जब यह सब बात मैंने सुनी और पेशेंट चेक किया। तो मैं उनके पिताजी को समझाया की मैं दवाई लिख कर दे रहा हूं लेकिन घर पर बच्चों को अच्छे से और सही समय पर, सही मात्रा में खाना खिलाना कितना जरूरी है, दूसरा आप इसे बच्चों के डॉक्टर को भी चेक करवाए इसके हो सकता है पेट में कीड़े हो और और बच्चे की मुंह की सफाई का भी ध्यान रखें और दवाई प्रॉपर टाइम पर लगाई जाए ।
बच्चों को बाहर की कोई भी खाने की चीज नहीं दी जाए
इस केस के माध्यम से मैं यह कहना चाहता हूं कि ऐसे छोटे-छोटे बच्चे भी आजकल मेरे पास बहुत आ रहे हैं जिनके मुंह में छाले होना, जीभ पर जलन होना या ऐसे जीभ पर छाले बनना आम बात हो चुकी है, और ज्यादातर मैंने यह पाया है कि ऐसे बच्चे घर का खाना नहीं खाते। ऐसी कंडीशन में मैं यह कहना चाहता हूं की माता-पिता की भी जिम्मेदारी बनती है कि जितना हो सके बच्चों को घर का खिलाए, अच्छा खिलाए, साफ सुथरा खिलाएं और सही समय पर खिलाएं।
धन्यवाद।
#मुंहकेछाले