Hillstime

Hillstime Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hillstime, Solan.

HillsTime आपके लिए लाता है ताज़ा खबरें, ज्ञानवर्धक सामग्री और सामाजिक जागरूकता। हमारी रिपोर्टिंग से रहें हर पल अपडेटेड और जुड़ें एक बेहतर कल की दिशा में। HillsTime —खबरें, ज्ञान और जागरूकता के साथ।

सिरमौर से ये होंगे बीजेपी समर्थित प्रत्याशी@जिला परिषद.. पार्टी ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति..
05/05/2026

सिरमौर से ये होंगे बीजेपी समर्थित प्रत्याशी@जिला परिषद..
पार्टी ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति..

सरकारी जमीन पर कथित अवैध निर्माण का मामला, भाजपा को बड़ा झटका; पीयूष गर्ग का नामांकन रद्दसोलननगर निगम सोलन चुनाव से ठीक ...
05/05/2026

सरकारी जमीन पर कथित अवैध निर्माण का मामला, भाजपा को बड़ा झटका; पीयूष गर्ग का नामांकन रद्द

सोलन

नगर निगम सोलन चुनाव से ठीक पहले भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। वार्ड नंबर-3 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी पीयूष गर्ग का नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सोलन पूनम बंसल द्वारा रद्द कर दिया गया है। नामांकन रद्द होने के बाद अब भाजपा इस वार्ड में प्रत्याशीविहीन हो गई है, क्योंकि पार्टी की ओर से कोई कवरिंग उम्मीदवार भी मैदान में नहीं उतारा गया था।

जानकारी के अनुसार पीयूष गर्ग के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें उन पर सरकारी संपत्ति पर कथित तौर पर अनाधिकृत निर्माण करने के आरोप लगाए गए थे। शिकायत की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया।

नामांकन रद्द होने के बाद वार्ड नंबर-3 में अब सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी सरदार सिंह ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवार गौरव राजपूत के बीच माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले के बाद हलचल तेज हो गई है और भाजपा को चुनावी रणनीति के लिहाज से बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

वहीं, नगर निगम चुनाव में अन्य प्रत्याशियों के नामांकन भी रद्द किए गए हैं। वार्ड नंबर-8 से निर्दलीय प्रत्याशी ललित कौंडल का नामांकन अधूरा पाए जाने के कारण खारिज कर दिया गया। इसके अलावा वार्ड नंबर-10 से निर्दलीय उम्मीदवार विवेक डोभाल का नामांकन भी रद्द हुआ है। बताया जा रहा है कि विवेक डोभाल नगर निगम के ठेकेदार हैं और उन्होंने ऑनलाइन टेंडर से जुड़े कार्य पूर्ण नहीं किए थे, जिसके चलते उनका नामांकन अमान्य घोषित किया गया।

नगर निगम चुनाव में लगातार हो रहे नामांकन रद्द होने के मामलों ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। खासतौर पर भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने से विपक्ष को बड़ा राजनीतिक मुद्दा मिल गया है।

04/05/2026

सोलन पहुँची 10 नई इलेक्ट्रिक बसों की खेप, पहाड़ी रास्तों पर परीक्षण शुरू

04/05/2026

सोलन बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल की छात्रा प्राची ने प्लस टू एग्जाम में 97% के साथ मारी बाजी

04/05/2026
सोलन फॉरेस्ट रोड पर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, 15 पेटियां बरामदसोलन,शहर के फॉरेस्ट रोड क्षेत्र में जिला पुलिस की SIU टीम ...
04/05/2026

सोलन फॉरेस्ट रोड पर अवैध शराब का जखीरा पकड़ा, 15 पेटियां बरामद

सोलन,
शहर के फॉरेस्ट रोड क्षेत्र में जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक किराये के कमरे में दबिश दी। इस दौरान कमरे से अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान 14 पेटियां देसी शराब “संतरा नॉटी नंबर 01” और 1 पेटी अंग्रेजी शराब “रॉयल स्टैग” सहित कुल 15 पेटियां बरामद की गईं। मौके पर मौजूद व्यक्ति की पहचान सुदर्शन थापा (42) पुत्र मन बहादुर, मूल निवासी नेपाल और वर्तमान में फॉरेस्ट रोड के समीप किरायेदार के रूप में हुई।

आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या परमिट पेश नहीं कर सका, जिसके चलते पुलिस थाना सदर, सोलन में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(A) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की और बाद में BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर पाबंद किया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फॉरेस्ट रोड क्षेत्र में अवैध शराब का यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

04/05/2026

जिला सिरमौर कि सबसे ऊंची चोटी चुढ़धार में मई महीने में पहली बार बर्फबारी हुई।

हिमाचल : ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, चुनावों से पहले ही निर्विरोध चुन ली पूरी पंचायत; 2020 से कर रहे ऐसासिरमौर। हिमाचल प्...
03/05/2026

हिमाचल : ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, चुनावों से पहले ही निर्विरोध चुन ली पूरी

पंचायत; 2020 से कर रहे ऐसासिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला की एक ग्राम पंचायत ने एक बार फिर से अनोखी मिसाल पेश की है, जहां ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही आपसी सहमति से पूरी पंचायत का गठन कर लिया। साल 2020 से चली आ रही इस परंपरा के तहत बिना किसी वोटिंग या विवाद के प्रतिनिधियों का चयन किया जाता है, जिससे गांव में भाईचारा, पारदर्शिता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिल रहा है।

लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय
मिली जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के तहत आती टिटियाना ग्राम पंचायत आज रविवार को गांव के पारंपरिक स्थल शाटी-पाशी का चौंतरा पर सभी ग्रामीण एकत्र हुए।माहौल किसी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का नहीं, बल्कि सामूहिक निर्णय और विश्वास का था। लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों के नाम तय किए गए बिना किसी मतदान, प्रचार या विरोध के।

2020 से चली आ रही परंपरा
दरअसल, यह कोई पहली बार नहीं है जब गांव ने ऐसा किया हो। वर्ष 2020 में ही यहां एक विशेष व्यवस्था बनाई गई थी, जिसके तहत गांव के चार प्रमुख परिवारों से नाम प्रस्तावित किए जाते हैं। इसके बाद एक पारदर्शी और सरल प्रक्रिया पर्ची डालकर प्रतिनिधियों का चयन किया जाता है।इस बार भी उसी परंपरा को निभाते हुए प्रधान पद के लिए पूनम शर्मा, उप-प्रधान के लिए दाता राम शर्मा और बीडीसी सदस्य के रूप में प्रियंका शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके साथ ही सभी वार्ड सदस्यों का चयन भी बिना किसी विवाद के पूरा कर लिया गया।

चुनाव नहीं, विश्वास की प्रक्रिया
यह मॉडल सिर्फ एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य था- आपसी भाईचारे को मजबूत रखना, चुनावों में होने वाले खर्च और तनाव से बचना तथा गांव को विवादों से दूर रखना और यही कारण है कि इस गांव में चुनाव अब प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहमति का उत्सव बन गए हैं।पहल को ग्रामीणों ने खुले दिल से स्वीकारा
बहरहाल, इस पहल को ग्रामीणों ने खुले दिल से स्वीकार किया है और इसे आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया है। ग्राम पंचायत टिटियाना आज एक ऐसा उदाहरण बन चुकी है, जहां लोकतंत्र की आत्मा सहमति और सहभागिता साफ तौर पर दिखाई देती है।

Hillstime Kullu: आनी में भीषण हादसा, तेज तूफान से गाड़ी पर गिरा पेड़, चार महिला शिक्षकों की मौतआनी। जिला कुल्लू के आनी म...
02/05/2026

Hillstime Kullu: आनी में भीषण हादसा, तेज तूफान से गाड़ी पर गिरा पेड़, चार महिला शिक्षकों की मौतआनी। जिला कुल्लू के आनी में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां शनिवार दोपहर को हुई तेज बारिश और तूफान के चलते गाड़ी पर एक पेड़ गिर गया। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई। चारों मृतक शिक्षिकाएं स्कूल से छुट्टी के बाद आनी लौट रहीं थी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।

02/05/2026

शिमला के नर्सिंग संस्थान की 17 प्रशिक्षु नर्सें टीबी पॉजिटिव:प्रिंसिपल को हटाया, परिजन बोले-पौष्टिक भोजन न मिलने से बीमार पड़ीं छात्राएं, बीजेपी ने घेरा

02/05/2026

उत्तराखंड केदार घाटी में भयंकर बारिश !!

Address

Solan

Telephone

+919882030059

Website

http://www.hillstime.in/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hillstime posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Hillstime:

Share