Community Health Centre, Suar, District- Rampur

  • Home
  • India
  • Suar
  • Community Health Centre, Suar, District- Rampur

Community Health Centre, Suar, District- Rampur A 30-Bedded Well Facilitated Hospital With 24×7 Emergency Facility Situated In The Center Of The Town

16/04/2026

15 April 2026 राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत महिला राजकीय इण्टर कालेज, स्वार में दाँत स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशन में राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम (NOHP) के अंतर्गत आज दिनाँक 15 अप्रैल 2026 को महिला राजकीय इण्टर कालेज, स्वार में एक विशेष दाँत स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वार की चिकित्सा टीम द्वारा छात्राओं को दाँत रोगों — कैविटी, मसूड़ों की सूजन एवं मुँह के कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। ब्रश करने की सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया तथा तम्बाकू व गुटखे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। समस्त छात्राओं एवं शिक्षकों को दाँत स्वास्थ्य की शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति साधना विश्नोई ने CHC टीम का स्वागत किया तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों को छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
शिविर का संचालन ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. शैलेन्द्र एवं श्री सुरेन्द्र मेहरा (स्टाफ नर्स, CHC सुआर) द्वारा किया गया।

16/04/2026

दिनांक 13/04/2026को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वार में तंबाकू निषेध एवं दंत रोग जागरूकता के संबंध में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अधिक्षक, डॉ. राजीव कुमार चंदेल एवं सीनियर मेडिकल ऑफिसर, डॉ. सुमित सक्सेना, डॉ. शैलेन्द्र कुमार की उपस्थिति में समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने तथा जनसामान्य को भी इसके प्रति जागरूक करने हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में अन्य समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे एवं सभी ने तंबाकू सेवन से दूर रहने तथा दंत स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

16/03/2023

Doctors Posted Community Health Centre, Suar, District- Rampur
Dr R.K Chandel- Medical Superintendent
Dr Nitin Dutt Sharma- Medical Officer
Dr Sumit Saxena - Medical Officer
Dr Shailendra - Medical Officer(Dental)
Dr Zia Ur Rehman- Medical Officer
Dr Ayesha Almas - Medical Officer(Ayush)
Dr Imran - Medical Officer(Ayush)
Dr Monika Siddharth- Medical Officer(Ayush)

16/03/2023
16/03/2023

The Hospital Is Committed To Providing The General Public With High Quality And Compassionate Care. The Hospital Operates With a Team Of Well Experienced Doctors, Nurses, Pharmacists, Lab Technicians who are extemely dedicated to their work.
We Wish You....Hope And Healing🙏

Address

Campus/Goverment Hospital, Main Market Road, Chak Suar
Suar
244924

Telephone

+919636206622

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Community Health Centre, Suar, District- Rampur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Community Health Centre, Suar, District- Rampur:

Share