24/04/2026
*सादर प्रकाशनार्थ*
*संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन सुल्तानपुर द्वारा आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर*
*85 रक्त सेवक ने किया स्वैच्छिक रक्तदान*
आज दिनांक 24/04/2026 को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन सुल्तानपुर के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन संत निरंकारी भवन तिंदौली सुल्तानपुर में किया गया जिसमें *85 रक्त सेवक युवाओं* ने रक्तदान करके किसी मरीज की जिंदगी बचाने का एक रिकॉर्ड प्रस्तुत किया है।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया,कार्यक्रम संचालक राजाराम ने बताया कि हम सभी को नियमित रूप से रक्तदान में सहभाग करना चाहिए।
शिविर में कुल 96 रक्त सेवकों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण 90 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें से फिट पाए गए कुल *85* रक्त सेवक रक्तदान किए,
रक्त केन्द्र मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर से प्रधानाचार्य डॉ प्रियंक वर्मा ,हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर सुपर्णा दुबे,लैब टैक्नीशियन विजय चन्द्र चौधरी , सुशील कुमार,रंजना कुमारी , काउंसलर अनुराग पाण्डेय अटेंडेंट कुलदीप कुमार, अब्बास अहमद आदि रहे,