25/04/2026
विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल
आज वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ सतपाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिड़ी के दिशानिर्देश अनुसार CHC चिड़ी के अंतर्गत प्रत्येक गांव में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समर गोपाल पुर से हेल्थ इंस्पेक्टर श्री सतीश कुमार द्वारा अपने सभी स्वास्थ्य कर्मचारीयों को इस बारे निर्देश दिए और प्रत्येक गांव में सरपंच/पंच की ग्रुप मीटिंग करके मलेरिया बुखार के बारे में जानकारी दी गई । रविवार की ड्राई डे मनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत टिटौली के PM Shri GSS School व गांव सुंदरपुर के GSS School में बच्चों को विस्तार से समझाया और मलेरिया जैसी बीमारी से बचने के उपाय समझाएं।
इस अवसर पर हेल्थ इंस्पेक्टर सतीश कुमार के साथ राजेश अत्री, बिजेंद्र, भूपेन्द्र, सुनीता, सीमा के साथ साथ सभी आशा वर्कर भी मौजूद रही।