20/03/2026
आभार संदेश
(अंतरराष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन – सोनीपत 2026)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की पावन तैयारियों के क्रम में हरियाणा योग आयोग, नवयोग सूर्योदय सेवा समिति तथा हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, सोनीपत के संयुक्त तत्वावधान में 13–14 मार्च 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन का सफलतापूर्वक सम्पन्न होना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है।
डॉ. विक्रम सिंह जी के नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामय सम्मेलन में देश के 8 राज्यों से पधारे योगाचार्य, प्राकृतिक चिकित्सक, शोधार्थी एवं योग-प्रेमियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता से इसे ज्ञान, साधना और समर्पण का अद्भुत संगम बना दिया। योग, नाद योग, प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य संवर्धन एवं अनुसंधान से जुड़े विषयों पर हुए व्याख्यान, अभ्यास सत्र एवं संवाद अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी रहे।
इस सफल आयोजन के लिए हम नवयोग परिवार के सभी समर्पित स्वयंसेवकों एवं योगाचार्यों के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हैं—
योगाचार्यगण:
डॉ. हर्ष शुक्ला जी, कृष्ण कन्हैया जी, तसवीर जी, संगीता रावत जी, नेहा जी, पिंकी नेगी जी, प्रतिज्ञा जी, सुरभि नेगी जी, अर्जुन सिंह जी, सौरव जी, अदिति मिश्रा जी, जुही जी, सृष्टि कुमारी जी, नेहा मेथेन जी, श्वेता मिश्रा जी, सतपाल जी, आकाश जी, नीरज सिंह राजवाड़ जी, अनिल जी, राजेश जी।
आप सभी के अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव के बिना यह आयोजन इतनी सफलता के साथ संभव नहीं हो पाता। आप सभी ने जिस निष्ठा और उत्साह से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, वह वास्तव में प्रेरणादायक है।
हम सभी स्वयंसेवकों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कामना करते हैं कि आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21 जून) का आयोजन भी इसी उत्साह, भव्यता और सफलता के साथ सम्पन्न हो।
“योगः कर्मसु कौशलम्” — आपका यह समर्पण ही योग की सच्ची साधना है।
सादर आभार 🙏