31/05/2020
कोरोना महामारी के इस संकट पूर्ण समय में अपने आप को प्राकृतिक तरीकों से स्वस्थ रखना अति आवश्यक है। कोशिश यह करें कि आपकी किचन के मसालों से ही आप स्वस्थ रहें। सबसे ज्यादा आवश्यक है सर्दी खांसी फ्लू से बचना। इनसे बचने के लिए त्रिकटु चूर्ण का प्रयोग बहुत अच्छा परिणाम देता है।
इसको बनाना भी बहुत सरल है। काली मिर्च सौंठ और पीपली को समान मात्रा में मिला कर पीस लें और छान लें। बस चूर्ण तैयार है। इसे स्वस्थ व्यक्ति दिन में एक बार शहद के साथ सेवन करे और जिसे सर्दी खांसी हो रही हो वह दिन में दो बार सेवन करे।