Maharishi Bliss Residency

  • Home
  • Maharishi Bliss Residency

Maharishi Bliss Residency Bliss Residency–Anand Niketan, Bhojpur Shiv Temple Kshetra, Bhopal, five-star standard centre to provide preventive health care and rejuvenate health.

Bliss Residency–Anand Niketan, Bhojpur Shiv Temple Kshetra, Bhopal, a five-star standard centre has been established to provide preventive health care and rejuvenate health for executives and senior citizens of the world family. Centre will offer Maharishi Vedic Health Care, teaching of Yog, Transcendental Meditation, TM Siddhi Programme, Yogic Flying, Jyotish and Yagyanushthan consultation, Vastu consultations and many other related services and training programme.

समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय महापर्व 'स्वतंत्रता दिवस' 15 अगस्त 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!इस पुण्य अवसर पर भा...
15/08/2025

समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय महापर्व 'स्वतंत्रता दिवस' 15 अगस्त 2025 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
इस पुण्य अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन।
जय भारत, जय गुरुदेव, जय महर्षि
ब्रह्मचारी गिरीश

A Tiranga Yatra was organised by Maharishi Centre for Education Excellence (MCEE) at Bhopal. Over 1000 members of Mahari...
13/08/2025

A Tiranga Yatra was organised by Maharishi Centre for Education Excellence (MCEE) at Bhopal. Over 1000 members of Maharishi Organisation including Brahmachari Girish Ji, Prof. Bhuvnesh Sharma, Mrs. Rekha Nimkar, all directors and members of MVM National Office, faculty of Maharishi Institute of Management, teachers and students of MCEE, and Mahamedia Group members have participated in the Yatra. At the end of Yatra Brahmachari Girish Ji has addressed the assembled members and said that "Its a very good sankalpa of having flag on each home, each building of India "Ghar Ghar Tiranga". This is expression of dedication and devotion for our dear Nation– India. Houses/buildings are made of cement, mortar, bricks, wood and steel, its a matter, we have more important value of it, that is our own "man", our consciousness, our soul, which is always fully awake. We also need to emphasis on 'Har Man Tiranga'. Tiranga rooted deep in consciousness, in Atman, will be ever lasting, it will be invincible." Prof. Bhuvnesh Sharma has reminded that Indians have a great sankalpa- We have to be victorious over the world, and that is only possible on the level of consciousness, thereby we need to enliven our consciousness." भोपाल स्थित महर्षि सेंटर एजुकेशनल एक्सीलेंस (एमसीईई) द्वारा एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में ब्रह्मचारी गिरीश जी, प्रो. भुवनेश शर्मा, श्रीमती रेखा निमकर, महर्षि विद्या मंदिर राष्ट्रीय कार्यालय के सभी निदेशक एवं सदस्य, महर्षि प्रबंधन संस्थान के प्राध्यापक, एमसीईई के शिक्षक एवं विद्यार्थी, तथा महामीडिया समूह के सदस्यों सहित महर्षि संगठन के 1000 से भी अधिक सदस्यों ने भाग लिया। यात्रा के समापन पर ब्रह्मचारी गिरीश जी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि, "भारत के प्रत्येक घर, प्रत्येक भवन पर "घर-घर तिरंगा" ध्वज लगाना एक बहुत ही उत्तम संकल्प है। यह हमारे प्रिय राष्ट्र - भारत के प्रति समर्पण और भक्ति की अभिव्यक्ति है। घर/भवन सीमेंट, गारे, ईंट, लकड़ी और स्टील से बनते हैं, यह सब जड़ के विषय हैं। एक विषय और अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसका हमारे लिए सर्वाधिक मूल्य है, वह है हमारा अपना "मन", हमारी चेतना, हमारी आत्मा, जो सदैव जागृत रहती है। हमें "हर मन तिरंगा" पर भी ज़ोर देने की आवश्यकता है। चेतना में, आत्मा में गहराई में स्थापित तिरंगा सदैव स्थायी और अजेय रहेगा।" प्रो. भुवनेश शर्मा ने स्मरण कराया कि भारतीयों का एक महान संकल्प है - हमें विश्व पर विजय प्राप्त करनी है, और यह केवल चेतना के स्तर पर ही संभव है, इसलिए हमें अपनी चेतना को जीवंत करना होगा।

महा रुद्राभिषेक यज्ञश्रावण सोमवार : 4 अगस्त 2025समय : दोपहर 3:00 से सांय 6:00 तकश्रावण मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को 1...
04/08/2025

महा रुद्राभिषेक यज्ञ
श्रावण सोमवार : 4 अगस्त 2025
समय : दोपहर 3:00 से सांय 6:00 तक

श्रावण मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को 121 महर्षि वैदिक पंडितों द्वारा सम्पूर्ण विश्व परिवार के कल्याण एवं विश्व में स्थायी शांति को स्थापित करने के संकल्प के साथ
श्री महारुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन माननीय अध्यक्ष, महर्षि शैक्षिक संस्थान समूह, ब्रह्मचारी गिरीश जी के मार्गदर्शन में महर्षि उत्सव भवन, भोजपुर मन्दिर मार्ग पर किया जा रहा है। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
विनीत : महर्षि संस्थान भारत
निम्न में से किसी एक लिंक पर कृपया क्लिक कर आप कार्यक्रम में ऑनलाइन भी सम्मिलित हो सकते हैं -
YouTube: https://youtube.com/c/Ramrajtv/
Facebook: https://www.facebook.com/1Ramrajtv/
Website: https://www.ramrajtv.in

निराकारमोंकारमूलं तुरीयं । गिरा ग्यान गोतीतमीशं गिरीशं ॥ करालं महाकाल कालं कृपालं। गुणागार संसारपारं नतोऽहं ॥आप सभी को श...
04/08/2025

निराकारमोंकारमूलं तुरीयं । गिरा ग्यान गोतीतमीशं गिरीशं ॥ करालं महाकाल कालं कृपालं। गुणागार संसारपारं नतोऽहं ॥
आप सभी को श्रावण माह के चौथे एवं अंतिम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय गुरु देव, जय महर्षि, ब्रह्मचारी गिरीश।

नाग पंचमी के पावन पर्व की समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनायें।जय गुरु देव, जय महर्षि, ब्रह्मचारी गिरीश।
29/07/2025

नाग पंचमी के पावन पर्व की समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनायें।
जय गुरु देव, जय महर्षि, ब्रह्मचारी गिरीश।

महा रुद्राभिषेक यज्ञ : श्रावण सोमवार (28 जुलाई 2025)श्रावण मास के तृतीय सोमवार को सम्पूर्ण विश्व परिवार के कल्याण एवं वि...
26/07/2025

महा रुद्राभिषेक यज्ञ : श्रावण सोमवार (28 जुलाई 2025)
श्रावण मास के तृतीय सोमवार को सम्पूर्ण विश्व परिवार के कल्याण एवं विश्व में स्थायी शांति को स्थापित करने के संकल्प के साथ श्री महारूद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन माननीय अध्यक्ष, महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह, ब्रह्मचारी गिरीश जी एवं 121 वैदिक आचार्यों व पंडितों द्वारा महर्षि उत्सव भवन, भोजपुर मन्दिर मार्ग पर किया जा रहा है।
आप सभी सादर आमंत्रित है।

समय : दोपहर 3:00 से सांय 6:00 तक
विनीत: महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठ्म एवं महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह I

निम्न में से किसी एक लिंक पर कृपया क्लिक कर आप कार्यक्रम में ऑनलाइन भी सम्मिलित हो सकते हैं -
https://youtube.com/c/Ramrajtv/
https://www.facebook.com/1Ramrajtv/
https://www.ramrajtv.in

17/07/2025

ज्ञानामृत सत्संग : प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को ख्याति प्राप्त विद्वतजनों के साथ
सत्संग का विषय : वर्षा ऋतु को कैसे स्वास्थ्य प्रद बनायें !
दिनांक: 17 जुलाई 2025, गुरुवार
महर्षि उपदेशामृत, परिचर्चा एवं प्रश्नोत्तर- सायं 7:00 से 8:00 बजे तक
आयोजन स्थल: महर्षि वैदिक सांस्कृतिक केन्द्र प्लॉट नं. 4, ई-7, अरेरा कॉलोनी, चित्रकूट सोसायटी, भोपाल I

ज्ञानामृत सत्संग : प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को ख्याति प्राप्त विद्वतजनों के साथसत्संग का विषय : वर्षा ऋतु...
16/07/2025

ज्ञानामृत सत्संग : प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को ख्याति प्राप्त विद्वतजनों के साथ
सत्संग का विषय : वर्षा ऋतु को कैसे स्वास्थ्य प्रद बनायें !
दिनांक: 17 जुलाई 2025, गुरुवार

सामुहिक भावातीत ध्यान का अभ्यास : सायं 6:45 से 7:00 बजे तक
महर्षि उपदेशामृत, परिचर्चा एवं प्रश्नोत्तर- सायं 7:00 से 8:00 बजे तक

अतिथि वक्ता : वैद्य मधुसूदन देशपाण्डे
निर्देशक : मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेद होलिस्टिक अवेयरनेस सेंटर (महा)

सत्संग में भाग लेने हेतु सम्पर्क करें: 9827049833, 7000391543
आयोजन स्थल: महर्षि वैदिक सांस्कृतिक केन्द्र प्लॉट नं. 4, ई-7, अरेरा कॉलोनी, चित्रकूट सोसायटी, भोपाल I
निम्न में से किसी एक लिंक पर क्लिक कर आप लाइव कार्यक्रम में ऑनलाइन भी सम्मिलित हो सकते है -
https://youtube.com/c/Ramrajtv/
https://www.facebook.com/1Ramrajtv/
https://www.ramrajtv.in

परिचर्चा का सीधा प्रसारण : रामराज टीवी के यूट्यूब चैनल पर

महा रुद्राभिषेक यज्ञ : श्रावण सोमवार ,14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई, 04 अगस्त, समय: दोपहर 2:30 से सायं 5:30 तक Iश्रावण मा...
14/07/2025

महा रुद्राभिषेक यज्ञ : श्रावण सोमवार ,14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई, 04 अगस्त, समय: दोपहर 2:30 से सायं 5:30 तक I

श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को 121 महर्षि वैदिक पंडितों द्वारा सम्पूर्ण विश्व परिवार के कल्याण एवं विश्व में स्थायी शांति को स्थापित करने के संकल्प के साथ
श्री महारुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन माननीय अध्यक्ष, महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह, ब्रह्मचारी गिरीश जी के मार्गदर्शन में महर्षि उत्सव भवन, भोजपुर मंदिर मार्ग पर किया जा रहा है।
आप सभी सादर आमंत्रित है।
विनीत: महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठम एवं महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह I

निम्न में से किसी एक लिंक पर कृपया क्लिक कर आप कार्यक्रम में ऑनलाइन भी सम्मिलित हो सकते है -
https://youtube.com/c/Ramrajtv/
https://www.facebook.com/Ramrajtv/
https://www.ramrajtv.in

करचरणकृतं वाक्कायजं कर्मजं वा श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं । विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव ...
14/07/2025

करचरणकृतं वाक्कायजं कर्मजं वा श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं ।
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥
आप सभी को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनायें। जय गुरुदेव, जय महर्षि, ब्रह्मचारी गिरीश I

जय गुरुदेव जय महर्षिश्री गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!श्री गुरु पूर्णिमा के पुण...
10/07/2025

जय गुरुदेव जय महर्षि
श्री गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
श्री गुरु पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर हम सभी अपने वैदिक गुरुजनों के प्रति श्रद्धाभाव और समर्पण का संकल्प लें जिससे भारतवर्ष में और विश्व में ज्ञान के विस्तार व मानवता के विकास की अविरल धारा अनवरत प्रवाहित होती रहे एवं भारत का विश्वगुरुत्व सदा शिखर पर प्रकाशमान होता रहे।
जय गुरुदेव, जय महर्षि
ब्रह्मचारी गिरीश

महर्षि महेश योगी संस्थान में द्विदिवसीय श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन दिनांक 09 एवं 10 जुलाई 2025महर्षि संस्थान मे...
10/07/2025

महर्षि महेश योगी संस्थान में द्विदिवसीय श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन दिनांक 09 एवं 10 जुलाई 2025
महर्षि संस्थान में संपूर्ण भारत वर्ष में लगभग 300 नगरों में श्री गुरु पूर्णिमा का उत्सव बड़े धूमधाम से समस्त कार्यकर्ताओं एवं भक्तों द्वारा मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी १०० से अधिक देशों के महर्षि संस्थानों में यह उत्सव मनाया जा रहा है। प्रमुख दो दिवसीय उत्सव भारत के हृदय प्रान्त की राजधानी भोपाल के गुरुदेव ब्रह्मानन्द सरस्वती आश्रम, वार्ड छान, भोजपुर मंदिर मार्ग में स्थित महर्षि उत्सव भवन में महर्षि संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। प्रथम दिवस 9 जुलाई की दोपहर में मुंबई की प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत और भजन गायिका सुश्री अत्री कोटल के द्वारा मधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति की गयी। अपनी प्रस्तुति का प्रारम्भ गुरु वंदना, श्री गणेश वंदना से किया और फिर श्री राम और श्री कृष्ण जी के अत्यंत भावमय सुमधुर भजनों से सारे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
सुश्री अत्री के साथ तबले पर संगत विश्व प्रसिद्ध तबला वादक पंडित अनूप घोष ने की. हारमोनियम पर संगत श्री ललित सिसोदिया ने की, बांसुरी पर संगत श्री अमर भोला ने की और मंजीरा वादन पंडित घनश्याम तिवारी ने किया।
आज १० जुलाई को गुरु पूर्णमा के पावन पर्व पर ब्रह्मचारी गिरीश जी मुख्य वक्ता होंगे, जो महर्षि संस्थान की इस वर्ष की सभी उपलब्धियां वैदिक गुरु परंपरा के आचार्यों, श्री गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी महाराज और परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के श्री चरणों में अर्पित करेंगे और अगले वर्ष की कार्य योजनायें घोषित करके गुरुजनों का आशीष प्राप्त करेंगे। अन्य वक्ताओं में प्रोफेसर भुवनेश शर्मा, पूर्व कुलगुरु महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, वैद्यराज मधुसूदन देशपांडे, निदेशक मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेद हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम (महा) और श्री व्ही. आर. खरे, निदेशक संचार एवं जन संपर्क-महर्षि संस्थान होंगे।
श्री गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट द्वारा : -
Website: www.ramrajtv.in
YouTube: https://www.youtube.com/c/Ramrajtv/
Facebook: https://www.facebook.com/1Ramrajtv/
और अनेकों चैनेल्स पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है जिसे १०० से भी अधिक देशों में देखा जा रहा है।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharishi Bliss Residency posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Maharishi Bliss Residency:

  • Want your practice to be the top-listed Clinic?

Share

Share on Facebook Share on Twitter Share on LinkedIn
Share on Pinterest Share on Reddit Share via Email
Share on WhatsApp Share on Instagram Share on Telegram