22/04/2026
भारत में बहुत बड़ी संख्या में लोगों का कोलेस्ट्रॉल गड़बड़ है,यह आज के समय की बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है।
जैसे ही लोगों को पता चलता है या तो दवा शुरू कर देते हैं या तेल-घी पूरी तरह बंद कर देते है जबकि जरूरत है सही डाइट प्लान की...
कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक तथ्य
✅ प्लेट में सब्जियां बढ़ाओ
आपकी प्लेट का आधा हिस्सा सब्जियों से भरा होना चाहिए। अलग-अलग रंग की सब्जियां खाओ—क्योंकि इनमें फाइबर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है।
✅ जीरो ऑयल नहीं, स्मार्ट ऑयल
तेल पूरी तरह बंद करना गलत है।
दिनभर में 3–4 चम्मच ऑयल ठीक है—जिसमें 1 चम्मच घी भी शामिल हो।
रिफाइंड ऑयल छोड़कर कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल (प्राकृतिक तरीके से बनाये गये)अपनाओ।
✅थाली का सही बैलेंस
40% कार्ब,25–30% प्रोटीन,30% फाइबर
यही कॉम्बिनेशन इंसुलिन स्पाइक और ट्राइग्लिसराइड्स को कंट्रोल करता है।
✅रिफाइंड कार्ब पूरी तरह कम करो
मैदा, वाइट ब्रेड, बिस्किट, पास्ता👉ये सब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं।
इनकी जगह मिलेट्स, ब्राउन राइस बेहतर हैं।
✅रात का भोजन समय से
रात का खाना देर से या भारी बिल्कुल नहीं होना चाहिए
कोशिश करें कि 8:00 तक डिनर हो जाए और हल्का हो।
✅ फलों का सेवन
फलों का सेवन सही समय पर करना चाहिए जैसे 👉
मिड-मॉर्निंग या मिड-इवनिंग खाइए, शाम 5 के बाद बिल्कुल नहीं।
✅प्रोटीन की कमी मत होने दें
दाल, चना, पनीर, टोफू—हर मील में प्रोटीन जोड़ो।
प्रोटीन की कमी सीधे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है।
✅पाचन सही रखें
अगर पेट ठीक नहीं, तो कोई भी डाइट काम नहीं करेगी।
ब्लोटिंग, कब्ज, एसिडिटी को पहले ठीक करो।
✅एक बार में ज्यादा मत खाओ
बड़ा मील 👉ज्यादा शुगर स्पाइक👉ज्यादा फैट स्टोरेज
इससे बेहतर है कि थोड़ी मात्रा में 2–3 मीडियम मील लिया जाये।
✅ भोजन पर नियंत्रण
21 में से 18 मील हेल्दी रखो।
बाकी 3 मील में थोड़ा फ्लेक्सिबल रह सकते हो।
🌿🌿ऐसे सुपरफूड्स जो केवल स्वास्थ्य के उत्तम ही नहीं वल्कि कोलेस्ट्रॉल भी घटाते हैं
ओट्स (बीटा ग्लूकन फाइबर),जौ (बार्ली),मेथी दाना,लहसुन,अखरोट,मूंगफली,हरी पत्तेदार सब्जियां आंवला,हल्दी,छाछ आदि
🔶 दिन की शुरुआत
सुबह👉मेथी + जीरा पानी
नाश्ता👉वेज ओट्स + दही
🔶लंच
2 रोटी + दाल + 2 सब्जी + सलाद
🔶शाम
सौंफ-धनिया पानी
🔶डिनर
सूप + पनीर/टोफू + 1 रोटी
कोई भी समस्या तभी हल की जा सकती है जब हम सही खान-पान को अपनायेंगे।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का मतलब टेस्ट खत्म करना नहीं है।
मतलब है👉सही चीज सही मात्रा और सही टाइम पर खाना।