Saini Sewa Sadan Hospital

Saini Sewa Sadan Hospital The Saini Sewa Sadan Hospital is one of the best hospital located in the Holy City Varanasi.

It is located in Lohta Chandapur just 5km away from the Varanasi Cantt railway station.

22/05/2021
22/04/2020


प्राइवेट डॉक्टर्स क्या करें ?💥💥
----------------------
सरकार चाहती है कि प्राइवेट अस्पताल और डॉक्टर्स इस महामारी में लगातार काम करें,बिना रुके बिना थके।
निस्संदेह ,हर प्राइवेट डॉक्टर काम करना चाहता है।प्राइवेट सेक्टर को गरियाने ,धमकाने से पहले इस का आर्थिक पक्ष भी जानना बेहद ज़रूरी है।
आम तौर पर छोटे -मझोले अस्पतालों में लॉक डाउन में प्रतिदिन 10 से 15 मरीज़ आते हैं।इनमें से काफी मरीज़ खांसी जुकाम ,श्वांस में तकलीफ वाले भी होते हैं।इन 15 मरीजों में से कौनसा मरीज़ कोरोना का हो किसी को नही मालूम होता इसलिए सरकार कहती है डॉक्टर को ओपीडी में पीपीई किट और N95 पहनना अनिवार्य है,न केवल खुद की सुरक्षा के लिए बल्कि बाकि मरीजों की सुरक्षा के लिए भी ।हर मरीज़ को अस्पताल में घुसते ही सेनेटाइजर देना होता है ,हर घंटे अस्पताल को हाइपोक्लोराइट से स्प्रे भी करना होता है।डॉक्टर खुद पीपीई पहनेगा तो रिसेप्शनिष्ट , नर्सिंग स्टाफ ,लैब तकनीशियन ,
फार्मासिस्ट सभी को पीपीई देना होगा।एक बार पीपीई पहना तो 6 घंटे से ज्यादा काम नही कर सकते।हर मरीज़ को देखने के बाद ग्लव्स भी बदलने होंगे।
एक सस्ते से सस्ता पीपीई किट मार्केट में 500-600 रुपये और N 95 मास्क 250-300 रुपये से कम का नही मिल रहा।मतलब 6 घंटे में 4 पीपीई और 4 N95 का खर्च तीन से साढ़े तीन हज़ार रुपये हुआ।ये तो अतिरिक्त खर्च है, अस्पताल की सामान्य रनिंग कॉस्ट के अलावा।कुल मिला के एक अस्पताल को 10 से 15 ओपीडी मरीजों के लिए 10 से 15 हज़ार खर्च करना पड़ेगा।साथ मे अपनी और अपने स्टाफ की जान भी खतरे में डालनी होगी।इन 10 -15मरीजों में एक भी कोरोना पॉजिटिव निकला तो डॉक्टर्स ,स्टाफ और उनके परिवार सभी 14 दिन के लिए क्वारंटाइन होंगे और हॉस्पिटल 14 दिन के लिए सील होगा।मीडिया, डॉक्टर को कोरोना स्प्रेडर बताकर बदनाम करेगा ,पिछले दिनों डॉक्टर साहब द्वारा देखे गए सभी मरीज़ डॉक्टर साहब को गाली देंगे,उनमें से कुछ कोर्ट केस की भी सोच सकते हैं क्योंकि उन्हें लगेगा डॉक्टर साहब की मूर्खता की वजह से उन्हें कोरोना हुआ।(भीलवाड़ा के डॉ साहब को प्रेस कांफ्रेंस में ऐसे ही मूर्ख बोला गया था)
अब दुनिया के महान अर्थ शास्त्री, प्रसिद्ध समाज शास्त्री , विद्वान राजनेता और बुद्धिमान ब्यूरोक्रेट मुझे समझाएं आप यदि हमारी जगह होते तो क्या करते?

मैं आज अपनी जान की बाज़ी लगाने को तैयार हूँ,लेकिन क्या ये राष्ट्र इन मरीजों का खर्च उठाने को तैयार है?आज तक एक भी मरीज़ ने ,एक भी सरकारी संस्था ने ,एक भी गैर सरकारी संस्था ने किसी भी प्राइवेट चिकित्सक को एक भी पीपीई या मास्क भेंट किया हो तो बताएं ।किसी भी स्टॉकिस्ट ने बिना भारी मुनाफा कमाए हम डॉक्टर्स को मास्क और पीपीई बेचे हों तो बताएं ।

ऐसी परिस्थिति में भला एक प्राइवेट डॉक्टर क्या करें ,कोई तो उसे बताए।

19/04/2020

Ginger from your kitchen can go a long way in keeping diseases at bay

The humble ginger not only adds flavor to your dishes but also serves up numerous health benefits.

Learn more about the amazing benefits of ginger. Also, please note that this advisory is for supportive care; an authorised practitioner may be consulted in case of flu or other illness.

PMO India Shripad Naik Press Information Bureau - PIB, Government of India MyGov Corona Hub NITI Aayog

06/04/2020

03/04/2020
17/01/2020

डॉक्टर और समाज।

डॉक्टर पर पहला लांछन:-
आप पैसे के पीछे हैं।
तो, भाई साहिब आप बता दें, आप किस चीज़ के पीछे हैं आप तो रोज़ सदाव्रत बाँट रहे हैं, औरों के बच्चों की फीस भर रहे है , और न जाने क्या क्या।

डॉक्टर कमीशन खोर है:-
फिर आप सब अपने बच्चे को डॉक्टर क्यों बनाना चाहते है।
वैसे ही बिचौलिए का काम करवा दे , बिना पढ़े लिखे मालामाल।

इंडिया टुडे का सर्वे है १० वीं कक्षा के ८४ प्रतिशत बच्चे डॉक्टर बनना चाहते हैं।
मेरी बात का यकीन करें ये बच्चे लम्बे समय तक कठिन पढाई सिर्फ इसलिए करते हैं की कमीशन खोरी कर सकें , कमाल के बच्चे हैं।

बाकी सरकारी अधिकारी , विधायक, मंत्री , सांसद , जज इतने भले होते हैं कि आप उन्हें रिश्वत देने कि पेशकश करो तो सिद्धि विनायक मंदिर पर अपने खर्चे से ले जाकर आपका शुद्धि करण करवाते हैं।
और कसम दिलवाते हैं कि मैं जीवन मे कभी रिश्वत नहीं दूंगा।

डॉक्टर भावना शून्य हैं:-
बिलकुल सही , जब आप आधी रात पूरे परिवार सहित शराब पीकर गाडी का एक्सीडेंट कर , मरणासन्न अवस्था में अस्पताल पहुँचते हैं ,
तो शहर के कलेक्टर साहिब आकर आपकी हड्डी जोड़ते हैं।

एसपी साहब आपके बच्चे के मुंह से मुंह लगा कर उसे जीवन देते हैं।

जज महोदय हेड इंजरी का इलाज़ करते हैं।
मंत्री जी रक्तदान करते हैं औऱ मरीज को खून चढाते हैं।

डॉक्टर तो मस्त सो रहा होता है। बस सुबह आपका हाल चाल पूछने आ जाता है।

डॉक्टर बदतमीज़ हैं:-
बिलकुल ठीक , जिसका मुंह हर वृद्धा को मां जी , हर वृद्ध को दादा जी कहते नहीं थकता , जो आपके बेशऊर बच्चे की जांच के लिए घंटों धीरज रखता है , जो आपके बेतुके सवालों , और गूगल ज्ञान को न चाह कर भी सुनता है वाकई बदतमीज़ है।
तमीज दार वो थानेदार है।
जिसकी एक घुड़की से आप दौड़ लगा देते हैं।

समाज का विकृत मनोविज्ञान है , जो आपका नुक्सान कर सकता है , आप का काम रोक सकता है उसकी जय जय कार है |

प्रशासन , पुलिस , शासन , न्यायधीश आपका भला ना करें, बिगाड़ कर सकते हैं।
इसलिए आपके मुंह सिले रहतें हैं, इन्हें रिश्वत खिला कर भी आप हाथ जोड़ते हैं।

डॉक्टर सब कुछ कर सकता है , पर आपका नुक्सान नहीं।

रात के तीन बजे भी अगर तकलीफ में आप उसका द्वार खटखटाएंगे आपको दवा , राहत देगा , कभी कलेक्टर या मंत्री को आज़माना।

सारी मुश्किल यह है कि, डॉक्टर के पास Negative power, Nuisance value नहीं है। Positive power है , और भाई जो भय पैदा न कर सके, वो प्यारा कैसे होगा।

Air pollution is an invisible killer.It causes 1.7 million deaths from lung disease and cancer.Let’s stop it!
24/10/2019

Air pollution is an invisible killer.

It causes 1.7 million deaths from lung disease and cancer.

Let’s stop it!

विजयदशमी मात्र एक उत्सव नही, यह बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक का पर्व है। यह संस्कृति और समाज में गुंथी हुई एक ऐसी प...
08/10/2019

विजयदशमी मात्र एक उत्सव नही, यह बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक का पर्व है। यह संस्कृति और समाज में गुंथी हुई एक ऐसी परंपरा है, जो बताती है कि संघर्ष कैसा भी हो, विजय सत्य की ही होती है।

विजयादशमी के पावन पर्व पर आपको सहपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं।

Here are 12 tips to be healthy:1- Eat a healthy diet2- Be physically active3- Get vaccinated4- Don't use any form of to*...
07/10/2019

Here are 12 tips to be healthy:
1- Eat a healthy diet
2- Be physically active
3- Get vaccinated
4- Don't use any form of to***co
5- Avoid or minimize use of alcohol
6- Manage stress
7- Practice good hygiene
8- Don't speed or drink and drive
9- Wear a seat-belt when driving and helmet when cycling
10- Practice safe s*x
11- Regularly check your health
12- Breast feeding: best for babies
Credit:WHO

Address

Lohta Bazar Mahamudpur
Varanasi
221107

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saini Sewa Sadan Hospital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Saini Sewa Sadan Hospital:

Share

Category