12/02/2026
जन सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था अभ्युदय सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित उनतीसवां रक्तदान शिविर संपन्न हुआ
कैथौली, बाबतपुर (वाराणसी)। स्वर्गीय डॉ. मुकेश कुमार गौड़ जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र सौरभ गौड़ द्वारा अपने आवास पर अभ्युदय सेवा समिति के सहयोग से एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे गाँव और आसपास के क्षेत्र में मानवता, सेवा और संस्कार की मिसाल पेश की।
शिविर में सौरभ गौड़, सिंटू पांडेय, अमिताभ दुबे, करण सोनी, दुर्गेश पटेल, वैभव केशरी, शिशिर सिंह, सुधीर गौड़, अरविंद सोनी, दिलीप सोनी, अमन सोनी सहित अन्य युवाओं ने मिलकर कुल 20 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं के इस उत्साह और सेवा भाव की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि स्वर्गीय डॉ. मुकेश कुमार गौड़ जी जीवन भर गरीबों और जरूरतमंदों का निःस्वार्थ इलाज करते रहे। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके पुत्र सौरभ गौड़ द्वारा किया गया यह आयोजन सच्ची श्रद्धांजलि है, जिसने समाज को नई दिशा दी है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
आयोजकों ने सौरभ गौड़, सिंटू पांडेय, अमिताभ दुबे, करण सोनी, दुर्गेश पटेल, वैभव केशरी, शिशिर सिंह, सुधीर गौड़, अरविंद सोनी, दिलीप सोनी, अमन सोनी और सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।