30/06/2022
परिवार में तनाव के कारण उपचुनाव हारी सपा : डॉ अशोक सिंह
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को जीत हासिल हुई। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती थी, वहां पर बीजेपी ने जीत हासिल की। आजमगढ़ से 2019 में अखिलेश यादव सांसद चुने गए थे। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर उनके भाई को बीजेपी के निरहुआ ने हरा दिया। आजमगढ़ की हार के बाद समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नेतृत्व पर कई सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ डॉ अशोक सिंह ने कहा कि सपा आजमगढ़ से चुनाव उसी दिन हार गई जिस दिन डिम्पल यादव को नहीं लड़ाया। अभी भी परिवार में कुछ तनाव चला रहा है। इस लिए न मुलायम सिंह यादव चुनाव प्रचार में आये और न ही अखिलेश यादव। आईये देखते हैं डाक्टर अशोक सिंह ने क्या कहा उप चुनाव पर। 👇🏻👇🏻