Vishal Tropical Clinic

Vishal Tropical Clinic To provide a better cure
Always thinking.Always caring Allopathy and Homoeopathy Both Types of Treatments Available Here

*सप्तम आयुर्वेद दिवस* के उपलक्ष्य  मे आज *दिनांक 29/ 9 /2022* को *राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय महुली सोनभद्र के चिकित्सा...
29/09/2022

*सप्तम आयुर्वेद दिवस* के उपलक्ष्य मे आज *दिनांक 29/ 9 /2022* को *राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय महुली सोनभद्र के चिकित्साधिकारी* द्वारा *हर दिन हर घर आयुर्वेद* कार्यक्रम के अंतर्गत *प्राथमिक विद्यालय धनौरा के बच्चों एवं शिक्षक को *उचित आहार एवं उचित दिनचर्या व योग* के बारे में बताया गया ।
कार्यक्रम में डा शिवम सिंह, डा विपुल नारायण सिंह, रामसरिख जी,प्रधान सुभाष जी एवम अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय झारोकला,सोनभद्र द्वारा आज दिनांक 24 -09 -2022   दिन शनिवार को "आयुष आपके द्वार" कार्यक्रम ...
24/09/2022

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय झारोकला,सोनभद्र द्वारा आज दिनांक 24 -09 -2022 दिन शनिवार को "आयुष आपके द्वार" कार्यक्रम ग्रामसभा मलदेवा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गाँव के पंचायत सचिव जी ने किया।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ०विपुल नारायण सिंह द्वारा जन मानस को होम्योपैथिक दवाई की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया एवं आहार विहार के विषय में जागरूक किया गया एवम रोगियों को उचित परामर्श देकर दवा का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में वार्डबॉय रामसरिख जी एवम अन्य गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।

आरोग्य भारती काशी प्रान्त उत्तर भाग द्वारा आज रविवार 08 नवम्बर को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तके शिवपुर स्थित नीमा भवन म...
09/11/2020

आरोग्य भारती काशी प्रान्त उत्तर भाग द्वारा आज रविवार 08 नवम्बर को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तके शिवपुर स्थित नीमा भवन में भगवान धन्वंतरि जयंती मनायी गयी। जिसमें 25 लोगों ने भाग लिया । आरोग्य भारती काशी प्रान्त सह संगठन मंत्री डॉ मनीष त्रिपाठी ने अपने प्रबोधन में कहा कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद चिकित्सा का भगवान कहा जाता हैं, जिससे भगवान धन्वंतरि का पूजन हर वर्ष 12 नवम्बर को किया जाता हैं। वही आरोग्य भारती काशी प्रान्त के कोषाध्यक्ष डॉ विपुल नारायण सिंह ने स्वस्थ जीवन कैसे होगा इसके बारे कई फायदे की जानकारी भी उपस्थित लोगों को बताए। वही आरोग्य भारती काशी जिला सचिव डॉ जी0एस0दुबे ने अपने प्रबोधन में भगवान धन्वंतरि के पूजन करने के महत्व पर प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम में सम्मिलित लोगो को आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि एवं जड़ी बूटियों के महत्व को प्रचारित -प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ शशिकांत ने किया।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती काशी प्रान्त सहसंगठन मंत्री डॉ मनीष त्रिपाठी ,
कोषाध्यक्ष डॉ विपुल नारायण सिंह जी,
डॉ जी0 एस0 दुबे, डॉ संजीव सिंह, डॉ वर्मा, देवेश जी, संदीप जी, जितेंद्र जी आदि लोग मौजूद रहे।
संक्रमण से बचने हेतु मास्क, सैनिटाइज़ेशन व शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।

काशी जिला द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को भागवत गीता का लघु संस्करण व गोविंद जी और डॉ सीमा जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया ...
31/10/2020

काशी जिला द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को भागवत गीता का लघु संस्करण व गोविंद जी और डॉ सीमा जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।।

श्री कपिल जी के आतिथ्य में स्वादिष्ट सहभोज का आंनद भी लिया गया व इस दौरान आगे के कार्यक्रमों के विषय में भी गोविंद जी भा...
31/10/2020

श्री कपिल जी के आतिथ्य में स्वादिष्ट सहभोज का आंनद भी लिया गया व इस दौरान आगे के कार्यक्रमों के विषय में भी गोविंद जी भाईसाहब से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।।

आज ग्राम कोइरीपुर, हरहुआ, वाराणसी में आरोग्य भारती काशी प्रान्त- *काशी जिला* द्वारा भव्य प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।...
31/10/2020

आज ग्राम कोइरीपुर, हरहुआ, वाराणसी में आरोग्य भारती काशी प्रान्त- *काशी जिला* द्वारा भव्य प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम धन्वन्तरि स्तवन व माल्यार्पण से प्रारम्भ हुआ। सभी सम्मानित अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र व शॉल से सम्मानित करने के पश्चात मुख्य अतिथि आरोग्य भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक परम आदरणीय गोविंद जी भाईसाहब का मार्गदर्शक प्रबोधन प्राप्त हुआ। डॉ सीमा द्विवेदी जी, उपाध्यक्ष कानपुर प्रान्त, की उपस्थिति व प्रबोधन ने कार्यक्रम को और सफल बनाया। आरोग्य भारती काशी प्रान्त अध्यक्ष डॉ इन्द्रनील बसु जी, सचिव डॉ सुनील मिश्र जी, कोषाध्यक्ष डॉ विपुल नारायण सिंह जी, काशी जिला सचिव डॉ गौरीशंकर दुबे जी ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन श्री कपिल नारायण पांडेय जी काशी जिला अध्यक्ष ने दिया, जिनके तत्वावधान में पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम संचालन डॉ विपुल जी ने किया। समापन शांतिपाठ से हुआ।
कार्यक्रम में 80 लोगों ने भाग लिया, जिनमें लगभग 50 महिलाएं व छात्राएं थी। उनमें मास्क, सैनिटाइजर व आयुष काढ़ा भी वितरित किया गया। तत्पश्चात डॉ सीमा द्विवेदी जी व डॉ इन्द्रनील बसु जी द्वारा 40 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण व उनमें दवा वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में श्री महेश जी व श्री पंकज जी का भी सहयोग मिला।

- डॉ इन्द्रनील बसु
अध्यक्ष, आरोग्य भारती काशी प्रान्त

यू.एस.एस.फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वस्थ भारत संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ विपुल नारायण सिंह जी को संस्था में उत्कृष्ट सेवा दे...
28/09/2020

यू.एस.एस.फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वस्थ भारत संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ विपुल नारायण सिंह जी को संस्था में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए उनको सम्मानित किया गया। संस्था उनके कार्यों की सराहना करती है। डॉ विपुल नारायण सिंह जी ने सारे समाज और देश हित के लिए कार्य किए हैं उनके साथ मिलकर संस्था ने अभी तक सैकड़ों स्वास्थ्य शिविर में हजारों मरीजों की जिंदगियां रोशन कर चुके है। प्रभु की छत्रछाया में अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया है। लॉक डाउन होने के बाद भी उन्होंने लगातार फोन के द्वारा मरीजों की बिमारियों को दूर करने की कोशिश किये हैं। उनको सही जानकारियां दी हैं। अपनी सेवा से कभी पीछे नहीं हटे हैं। जिनके चेहरे पर सदैव मुस्कान बनी रहती है। समाज की भलाई ही जीवन का मुख्य उद्देश्य है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

संस्था के बारे में अधिक जानकारी के लिए Google पर सर्च कीजिए।
#डॉ_विपुल_नारायण_सिंह
"

🩸 *रक्तदान महादान*🩸कोरोना काल खंड में रक्तदाताओं की कमी, रक्त यूनिट की बढ़ती आवश्यकता, व ब्लड बैंक में भीड़ को कम करने के ...
27/09/2020

🩸 *रक्तदान महादान*🩸

कोरोना काल खंड में रक्तदाताओं की कमी, रक्त यूनिट की बढ़ती आवश्यकता, व ब्लड बैंक में भीड़ को कम करने के उद्देश्य से लोगों के बीच जाकर रक्तदान कराने की आवश्यकता समाज को महसूस हुई।

इस मुहिम में काशी की जनता व प्रशासन को सहयोग देने हेतु आरोग्य भारती काशी प्रान्त व भारत विकास परिषद काशी प्रांत द्वारा संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आज रविवार 27 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक कबीर नगर कॉलोनी, दुर्गा कुंड में किया गया। जिसमें 42 लोगों ने अपना रक्तदान किया। आरोग्य भारती काशी प्रान्त अध्यक्ष डॉ इन्द्रनील बसु ने अपने प्रबोधन में कहा कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ एवं शरीर मे नवीन लाल रक्त कोशिकाएं पैदा करने वाला बोन-मैरो हमेशा सक्रिय रहता है। तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकते हैं।

बी.एच.यू. हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से ब्लड डोनेशन की वातानुकूलित बस, जिसमें एक साथ 4 लोग रक्तदान कर सकते हैं, की व्यवस्था की गई । सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में आरोग्य भारती काशी प्रान्त सचिव डॉ सुनील मिश्र जी, सहसंगठन मंत्री डॉ मनीष त्रिपाठी जी, कोषाध्यक्ष डॉ विपुल नारायण सिंह जी, डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव जी, डॉ जी इस दुबे जी, श्री सुरेश मिश्र जी, श्री तनय आनंद जी, श्री वाचस्पति जी, श्री संदीप दुबे जी उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद से केंद्रीय मंत्री श्री ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रान्त महासचिव श्री अवनीश अग्रवाल, श्री अमरचंद अग्रवाल, आदि ने संयोजन में साथ दिया।

संक्रमण से बचने हेतु मास्क, सैनिटाइज़ेशन व शारीरिक दूरी का विशेष
ध्यान रखा गया।
🙏🏻🙏🏻
-डॉ इन्द्रनील बसु,
अध्यक्ष, आरोग्य भारती काशी प्रान्त

कोविड-19 के बचाव व चिकित्सकीय परामर्श हेतु एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में से...
18/09/2020

कोविड-19 के बचाव व चिकित्सकीय परामर्श हेतु एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के अवसर पर आज दिनांक 18/09/2020 को आरोग्य भारती काशी प्रांत द्वारा #निःशुल्क ऑनलाइन आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक चिकित्सकीय परामर्श* सुविधा का शुभारंभ, *जिलाधिकारी* वाराणसी श्री कौशल राज शर्मा जी व *मंडलायुक्त* वाराणसी श्री दीपक अग्रवाल जी के कर कमलों द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम का आरंभ धन्वन्तरि वंदन #डॉ_विपुल_जी), मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट से हुआ। डॉ ध्रुव अग्रहरि ने आरोग्य भारती के लक्ष्यों व आयामों का संक्षेप में वर्णन किया। तदुपरांत, प्रान्त अध्यक्ष डॉ इन्द्रनील बसु ने मुख्य अतिथिद्वयों को काशी प्रान्त द्वारा कोरोना काल में किये गए सेवा कार्यों का वृत्त दिया व टेली-परामर्श सेवा की प्रक्रिया की जानकारी की। अपने उद्बोधनों में जिलाधिकारी व मंडलायुक्त महोदयों ने इस सेवा के लिए आरोग्य भारती काशी प्रान्त का आभार व्यक्त किया व परियोजना की सफलता के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। प्रान्त के सह संगठन मंत्री डॉ मनीष त्रिपाठी ने कार्यक्रम के संयोजन में विशेष भूमिका निभाई व धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रान्त सह-सचिव डॉ मीनाक्षी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम का समापन प्रान्त कोषाध्यक्ष #डॉ_विपुल_नारायण_सिंह ने शांतिपाठ से किया।

आरोग्य भारती काशी प्रान्त के डॉ अरुण श्रीवास्तव, श्री कपिल नारायण पांडेय, डॉ प्रीति गुप्ता, डॉ अतुल्य रतन , डॉ सुभाष श्रीवास्तव , डॉ रुद्रेश्वर त्रिपाठी आदि भी उपस्थित रहे। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक श्री छोटेलाल जी को विद्यालय के शिक्षकों के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा होम्योपैथिक दवाएं प्रदान की गई। 15 फलदार वृक्ष (सदस्य श्री पंकज तिवारी के सौजन्य से) भी विद्यालय को आवंटित किए गए।

कल से टेली-परामर्श सेवा का प्रारंभ हो जाएगा। 10:00 से 12:00 बजे प्रातः व 5:00 से 7:00 बजे सायं यह सेवा उपलब्ध रहेगी।
🙏🏻
- डॉ इन्द्रनील बसु
अध्यक्ष, आरोग्य भारती काशी प्रान्त

23/05/2020

कोरोना योद्धा
कभी न थकना सदैव सेवा कार्य में लगे रहना। लॉक डाउन के बाद भी अपनी सेवा देते रहना।
यू.एस.एस.फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वस्थ भारत संस्थान उपाध्यक्ष माननीय श्रीमान डॉ विपुल नारायण सिंह जी जिन्होंने सैकड़ों स्वास्थ्य शिविर में हजारों मरीजों की जिंदगियां रोशन कर चुके है। प्रभु की छत्रछाया में अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया है। लॉक डाउन होने के बाद भी उन्होंने लगातार फोन के द्वारा मरीजों की बिमारियों को दूर करने की कोशिश किये हैं। उनको सही जानकारियां दी हैं। अपनी सेवा से कभी पीछे नहीं हटे हैं। जिनके चेहरे पर सदैव मुस्कान बनी रहती है। समाज की भलाई ही जीवन का मुख्य उद्देश्य है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

संस्था के बारे में अधिक जानकारी के लिए Google पर सर्च कीजिए।
"uss foundation india"

27/10/2019

Address

Azamgarh Road, Pandeypur
Varanasi
221002

Opening Hours

Monday 9am - 1pm
4pm - 8pm
Tuesday 9am - 1pm
4pm - 8pm
Wednesday 9am - 1pm
4pm - 8pm
Thursday 9am - 1pm
4pm - 8pm
Friday 9am - 1pm
4pm - 8pm
Saturday 9am - 1pm
4pm - 8pm

Telephone

+915422582434

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishal Tropical Clinic posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Vishal Tropical Clinic:

Share

Category