08/04/2026
रामपुर में स्वार सीट से विधायक शफीक अंसारी का बेटा उमैर अंसारी (22) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निरीक्षण के लिए पहुंच गया। वहां इमरजेंसी वॉर्ड में घूम-घूमकर मरीजों का हाल-चाल जाना। डॉक्टरों-स्टाफ से पूछताछ की। सीएचसी अधीक्षक के ऑफिस में पहुंचकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। दस्तावेज जांचे और डॉक्टरों को फटकार लगाई।
हैरानी की बात ये भी है कि बिना प्रोटोकॉल के विधायक पुत्र के साथ एक दरोगा, 3 सिपाही यानी 4 पुलिसवाले तैनात रहे। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक और अन्य स्टाफ विधायक के बेटे के सामने बेबस खड़े दिखे। विधायक का बेटा करीब एक घंटे तक सीएचसी में टशन दिखाता रहा।