18/04/2026
✨ दंडकवन आश्रम — 11वां वार्षिक महोत्सव |
16–17 अप्रैल को आयोजित द्विदिवसीय भव्य महोत्सव दंडकवन आश्रम में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ।
जहाँ एक ओर 1100 कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ ने वातावरण को दिव्य ऊर्जा से भर दिया,
वहीं दूसरी ओर हजारों नव-जिज्ञासुओं को संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज द्वारा
विहंगम योग की प्रथम भूमि का उपदेश प्राप्त हुआ।
वेद-मंत्रों की गूँज, साधना की शांति और भक्तों की अपार उपस्थिति ने
सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित कर दिया।